Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द व्हेल (2022 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|फिल्म का पोस्टर। द व्हेल (The Whale) सन् 2022 की एक अमेरिकी मनोवैज्ञानिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन डैरेन एरोनोफ्स्की ने किया है और इसे सैमुअल डी. हंटर ने लिखा है। यह उनके 2012 के इसी नाम के नाटक पर आधारित है।The Whale review – Darren Aronofsky’s latest is a contrived disappointment https://www.theguardian.com/film/2022/sep/04/the-whale-review-darren-aronofskys-latest-is-a-hectoring-invitation-to-blubber 18 जुलाई 2024 द गार्डियन 4 सितम्बर 2022 फिल्म में ब्रेंडन फ़्रेज़र, सैडी सिंक, हांग चाऊ, टाय सिम्पकिंस और सामंथा मॉर्टन हैं। कथानक एकांतप्रिय, अति मोटापे से ग्रस्त और अंग्रेजी भाषा के प्रशिक्षक का अनुसरण करता है।Ebiri Bilge The Whale Is a Perfect Comeback Role for Brendan Fraser https://www.vulture.com/2022/09/the-whale-is-a-perfect-comeback-role-for-brendan-fraser.html 18 जुलाई 2024 Vulture 5 सितम्बर 2022 en वह अपनी किशोर बेटी के साथ रिश्ते को फिर से स्थापित करने की कोशिश करता है, जिसे उसने आठ साल पहले छोड़ दिया था। द व्हेल को सबसे पहले 4 सितंबर, 2022 में 79वें वेनिस फ़िल्मोत्सव में दिखाया गया था। 21 दिसंबर को को इसे पूरी तरह से अमेरिका के सिनेमाघरों में जारी किया गया। अपने प्रदर्शन के लिए, ब्रेंडन फ़्रेज़र ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार जीता।Oscars 2023 full winners list: कौन बना बेस्ट एक्टर? कौन सी फिल्म बनी बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड? https://www.jansatta.com/entertainment/oscars-2023-full-winners-list-everything-everywhere-all-at-once-rrr-brendan-fraser-the-whale-michelle-yeoh/2699800/ 18 जुलाई 2024 जनसत्ता 13 मार्च 2023 hi साथ ही उन्हें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार भी मिला। जबकि हांग चाऊ को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। कहानी अति मोटापे से ग्रस्त और एकाकी व्यक्ति चार्ली (ब्रेंडन फ़्रेज़र) कॉलेज के छात्रों को ऑनलाइन अंग्रेजी लेखन पाठ्यक्रम पढ़ाता है। लेकिन अपनी शारीरिक बनावट से शर्मिंदा होकर वह अपना वेबकैम बंद ही रखता है। उसकी नर्स और एकमात्र दोस्त लिज़ उसे भोजन लाकर देती है। जबकि वह उसे हृदय विफलन के उपचार के लिए अस्पताल जाने का आग्रह भी करती है। लेकिन चार्ली जोर देकर कहता है कि वह चिकित्सा देखभाल का खर्च नहीं उठा सकता है। न्यू लाइफ चर्च के धर्म-प्रचारक थॉमस भी चार्ली से मिलने आते रहते हैं। वह डिलीवरी ड्राइवर डैन के साथ एक स्थापित दिनचर्या के अनुसार लगभग हर रात पिज्जा ऑर्डर करता है। दोनों कभी आमने-सामने आकर बातचीत नहीं करते हैं। चार्ली अपनी अलग हो चुकी किशोर बेटी एली (सैडी सिंक) से फिर से जुड़ने की उम्मीद रखता है। उसे उसने आठ साल पहले अपनी पत्नी मैरी और उसके प्रेमी एलन के साथ रहने के लिए छोड़ दिया था। वह बताता है कि वह सालों से पैसे बचा रहा है और अगर वह अपनी माँ की जानकारी के बिना उसके साथ समय बिताएगी। तो वह अपने बैंक खाते में मौजूद पूरे $1,20,000 उसे दे देगा। एली इस शर्त पर मान जाती है कि वह उसका सारा होमवर्क पूरा कर दे। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ tt13833688 द ब्लू लगून श्रेणी:2022 की फ़िल्में श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में