Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग्राउबुन्डन कैन्टन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ग्राउबुन्डन कैन्टनKanton GraubündenChantun GrischunCantone dei Grigioni Karte Lage Kanton Graubünden 2015.png ख़ूर ७,१०५.४४ १,९३,३८८ २०११ २७ ज़िले ११ जर्मन, रूमान्त्च, इतालवी ग्राउबुन्डन कैन्टन (जर्मन व अंग्रेज़ी: Graubünden) या ग्रिजोनी कैन्टन (इतालवी: Grigioni) स्विट्ज़रलैंड का सबसे पूर्वी और क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा कैन्टन (प्रान्त से मिलता-जुलता प्रशासनिक विभाग) है। इस कैन्टन को सन् १८०३ में नेपोलियन बोनापार्ट ने स्विट्ज़रलैंड में हस्तक्षेप करते हुए अपने 'मध्यस्थता विधेयक' (Act of Mediation) के तहत स्विस परिसंघ का हिस्सा बना दिया था।Let's Go Austria & Switzerland, Let's Go Inc., Macmillan, 2004, ISBN 9780312335427Fodor's Switzerland, Random House Digital, Inc., 2007, ISBN 9781400017829 भाषाएँ ग्राउबुन्डन कैन्टन की तीन राजकीय भाषाएँ हैं - जर्मन, रूमान्त्च और इतालवी। इनमें से जर्मन सबसे अधिक बोली जाती है और इसे कैन्टन के ६८% लोग बोलते हैं जो भारी मात्रा में कैन्टन के पश्चिमोत्तरी हिस्से में बसे हुए हैं। यह दुनिया का एकमात्र इलाक़ा है जहाँ रूमान्त्च को सरकारी भाषा के तौर पर प्रयोग किया जाता है। इसे कैन्टन के लगभग १५% लोग बोलते हैं। लगभग १०% लोग इतालवी भाषा बोलते हैं। यहाँ के ७% लोग अन्य भाषाएँ बोलते हैं जिनमें 'पश्चिमी लोम्बारदी' नामक भाषा प्रसिद्ध हैं, लेकिन इसे औपचारिक मान्यता प्राप्त नहीं। ग्राउबुन्डन तीन राजकीय भाषाओं वाला स्विट्ज़रलैंड का इकलौता कैन्टन है। इन्हें भी देखें स्विट्ज़रलैंड के कैन्टन सन्दर्भ 2 श्रेणी:ग्राउबुन्डन कैन्टन श्रेणी:स्विट्ज़रलैंड के कैन्टन