Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एन्थ्रानिलिक अम्ल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एन्थ्रानिलिक अम्ल (anthranilic acid) सुगंधित अम्ल है जिसका रासायनिक सूत्र C6H4(NH2)(CO2H) है और इसका स्वाद मीठे जैसा होता है।https://books.google.com/books?id=sa2_I2GD2pUC Aminobenzoic Acids—Advances in Research and Application Acton Q. Ashton ScholarlyEditions 2013 9781481684842 2013 Atlanta 23 Google Bookshttps://books.google.com/books?id=mk-V2w6kHRgC Techniques in Glycobiology Hardy Mark R. Marcel Dekker, Inc. 1997 9780824798222 Townsend R. Reid 360 Glycan Labeling with the Flurophores 2-Aminobenzamide and Antranilic Acid Hotchkiss Arland T. Jr. Google BooksThe Merck Index, 10th Ed. (1983), p.62., Rahway: Merck & Co. इसके अणु में एक बेंज़ीन वलय होती हैं जिसमें एक एमीन और ऑर्थो- कार्बोक्सिलिक अम्ल जुड़ा होता है। इसमें अम्लीय और क्षारीय दोनों तरह के प्रकार्यात्मक समूह जुड़े होने के कारण यह यौगिक उभयधर्मी है। एंथ्रानिलिक अम्ल अपनी शुद्ध अवस्था में श्वेत ठोस होता है लेकिन वाणिज्यिक नमूने पीले रंग के हो सकते हैं। एंथ्रानिलिक अम्ल से प्रोटोन निकालने (विहाइड्रोजनन) से प्राप्त इसके ऋणायन [C6H4(NH2)(CO2)]− को एंथ्रानिलेट कहते हैं। एंथ्रानिलिक अम्ल को पहले विटामिन माना जाता था और उसे विटामिन एल1 (L1) कहा जाता था लेकिन अब यह मानव पोषण में अनावश्यक माना जाता है।http://micro.magnet.fsu.edu/vitamins/pages/anthranilic.html Anthranilic Acid (Vitamin L)] डेविडसन, मिशेल डब्ल्यू॰ 2004 फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी 20 नवम्बर 2019 सन्दर्भ श्रेणी:कार्बनिक यौगिक