411 REFERENCE · Wikipedia
सुलु द्वीपसमूह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|सुलु द्वीपसमूह का मानचित्र
सुलु द्वीपसमूह (Sulu Archipelago) प्रशांत महासागर में दक्षिणपश्चिमी फ़िलिपीन्ज़ में स्थित एक द्वीपसमूह है। यह सुलावेसी सागर की उत्तरी सीमा और सुलु सागर की दक्षिणी सीमा है। प्रशासनिक रूप से यह मिन्दनाओ द्वीप दल का भाग है। यहाँ ताउसुग और अन्य स्थानीय जनजातियाँ रहती हैं। यह मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में आता है लेकिन यहाँ के स्थानीय निवासियों द्वारा स्थानीय स्वशासन की मांगे उठाई जाती रही हैं। भौगोलिक रूप से यह बोर्नियो और मिन्दनाओ के बीच विस्तृत है लेकिन यह कभी-भी एक ज़मीनी पुल नहीं था बल्कि समुद्र-फ़र्श में प्लेट विवर्तनिकी द्वारा हुई उथल-पुथल में उठी चट्टानों का उभरा हुआ हिस्सा हैं। यह मौसमी पक्षी प्रवास के लिए एक महत्वपूर्ण ठहराव है।https://books.google.com/?id=FSlwAAAAMAAJ&q=pre-mongoloid 1. Archeology Prehispanic Source Materials for the Study of Philippine History Scott, William Henry New Day Publishers 1984 Quezon City 971-10-0227-2Wernstedt Frederick L. Spencer Joseph Earle The Philippine Island world: a physical, cultural, and regional geography https://books.google.com/books?id=6Pn0Pfh1Cl0C 1967 University of California Press 978-0-520-03513-3 37 31 अक्तूबर 2016 https://web.archive.org/web/20160618034422/https://books.google.com/books?id=6Pn0Pfh1Cl0C 18 जून 2016 live
इन्हें भी देखें
सुलु सागर
सुलावेसी सागर
मिन्दनाओ
सन्दर्भ
श्रेणी:मिन्दनाओ
श्रेणी:फ़िलिपीन्ज़ के द्वीपसमूह
श्रेणी:सुलु सागर
श्रेणी:सुलावेसी सागर
श्रेणी:मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र
*
श्रेणी:प्रशांत महासागर के द्वीपसमूह