411 REFERENCE · Wikipedia
मन (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मन मन.jpg मन का पोस्टर इन्द्र कुमार अशोक ठकेरिया इन्द्र कुमार संजीव-दर्शन आतिश कपाड़िया (संवाद) आमिर ख़ान, मनीषा कोइराला, शर्मिला टैगोर, अनिल कपूर आतिश कपाड़िया 22 जून, 1999 भारत हिन्दी
मन 1999 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य फिल्म है। इसका निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया और इसमें आमिर ख़ान, मनीषा कोइराला और अनिल कपूर प्रमुख चरित्रों का निर्वाहन करते हैं। रानी मुखर्जी भी विशेष उपस्थिति में दिखाई दी हैं। यह अकेले हम अकेले तुम (1995) के बाद आमिर और मनीषा की एक साथ दूसरी फिल्म है। कहानी मूल रूप से भीगी रात (1965) से अनुकूलित की गई है।
संक्षेप
देव करन सिंह (आमिर खान) एक बहुत बड़ा चित्रकार बनना चाहते रहता है, पर कर्ज़ में दबा हुआ होता है और इस कारण वो अमीर व्यापारी, सिंघानिया (दलीप ताहिल) की बेटी, अनीता (दीप्ति भटनागर) से शादी के लिए मान जाता है। वहीं प्रिया (मनीषा कोइराला) बच्चों को संगीत सिखाते रहती है और उसकी सगाई राज (अनिल कपूर) से हुई होती है और जल्द ही वो उससे शादी करने वाली होती है, क्योंकि उसने उसकी जरूरत के समय काफी मदद किया था। प्रिया और देव की मुलाक़ात क्रुज़ जहाज में होती है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। पर उन दोनों की किसी और से सगाई कर लिए होते हैं, वे लोग अपनी ओर से सारी कोशिश कर 6 महीने बाद मिलना तय करते हैं।
इन 6 महीनों में देव अपनी सगाई अनीता के साथ तोड़ देता है और काफी मेहनत करना शुरू कर देता है। वो कई सारी खूबसूरत तस्वीरें बनाने लगता है और उसके बिक्री होने से वो काफी सफल चित्रकार बन जाता है। वहीं प्रिया को लगता है कि राज को छोड़ना गलत होगा, इस कारण वो देव को खत में सारी बात बता देती है, पर वो खत राज को मिल जाता है और वो प्रिया को देव से मिलने के लिए राजी करता है। जब प्रिया देव से मिलने जाते रहती है, तभी एक कार उसे टक्कर मार देता है और प्रिया का पैर टूट जाता है। देव सारी रात प्रिया का इंतजार करते रहता है, पर वो नहीं आती तो उसे लगता है कि प्रिया उसे पसंद नहीं करती है। प्रिया इस हादसे और उसके बारे में देव को बताने से राज को मना कर देती है। हालांकि दोनों ही एक दूसरे से प्यार करते रहते हैं।
दिल टूटने के बाद भी देव अपने करियर पर ध्यान देते रहता है और काफी प्रसिद्ध चित्रकार बन जाता है। एक दिन प्रिया उसके कला प्रदर्शनी में आती है और एक चित्र को खरीदने की सोचती है। वो चित्र देव की अपनी प्यारी दादी से बात करते हुए की एक भावुक तस्वीर होती है। देव को पता चलता है कि कोई उस तस्वीर को खरीदना चाहता है, पर देव साफ साफ मना कर देता है कि ये तस्वीर सिर्फ प्रिया के लिए है। पर उसे जब पता चलता है कि उस तस्वीर के पीछे की भावनाओं को वो समझती है और अपंग है, तो वो उस चित्र को बिना पैसे के ही दे देने बोलता है।
एक दिन देव अपनी दादी, जिनकी हाल ही में मौत हो गई थी, की इच्छा के अनुसार प्रिया को पायल देने आता है। देव की नजर दूसरे कमरे के तस्वीर पर पड़ती है और उसे सच्चाई का एहसास होता है कि प्रिया अब भी उससे प्यार करती है। दोनों आंसुओं के साथ एक दूसरे से मिलते हैं और वो प्रिया से कहता है कि चाहे कुछ भी हो जाये, वो उससे प्यार करता ही रहेगा। इसके बाद देव और प्रिया की शादी हो जाती है।
मुख्य कलाकार
आमिर ख़ान — देव
मनीषा कोइराला — प्रिया वर्मा
शर्मिला टैगोर — देव की दादी
अनिल कपूर — राज
दीप्ति भटनागर — अनीता सिंघानिया
दलीप ताहिल — प्रताप राज सिंघानिया
नीरज वोरा — नट्टू
सत्येन कप्पू — राज के अंकल
परेश गनात्रा —
केतकी दवे — मधु
रानी मुखर्जी — "काली नागिन के जैसी" गीत में
शमा सिकंदरशमा सिकंदर: कभी आमिर खान संग के साथ किया था काम, आज टीवी शो तक नहीं मिल रहा https://www.jansatta.com/entertainment/shama-sikander-actress-started-career-with-aamir-khan-and-then-things-did-not-go-well/617905/ जनसत्ता 31 मार्च 2018 25 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181225125933/https://www.jansatta.com/entertainment/shama-sikander-actress-started-career-with-aamir-khan-and-then-things-did-not-go-well/617905/ 25 दिसंबर 2018 dead — कामिनी
संगीत
गीत गायक समीर संजीव-दर्शन 42:58 चाहा है तुझको चाहूँगा हर दम उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल 4:41 मेरा मन क्यों तुम्हें चाहे उदित नारायण, अलका याज्ञिक 4:35 नशा ये प्यार का नशा है उदित नारायण 5:16 तिनक तिन ताना उदित नारायण, अलका याज्ञिक 4:15 काली नागिन के जैसी उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति 4:43 खुशियाँ और गम सहती है अनुराधा पौडवाल, उदित नारायण 5:15 कहना है तुमसे उदित नारायण, हेमा सरदेसाई 4:42 क्यों छुपाते हो मन की बात उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल 4:58 डांस म्यूज़िक N/A 2:45 वाद्य रचना तुम्हारे बगैर जीना क्या आमिर ख़ान 1:48 संवाद
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0206921 मन
श्रेणी:1999 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:संजीव–दर्शन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में