411 REFERENCE · Wikipedia
ओरछा किला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ओरछा किला ओरछा, मध्य प्रदेश, भारत 250px किले का दृश्य India Madhya Pradesh#India 250 ओरछा का किला किला 25.35 78.64 type:landmark inline 16–17 वीं सदी पत्थर, ईट और गारा छोड़ा हुआ हाँ
ओरछा किला भारत के मध्य प्रदेश राज्य के ओरछा नामक स्थान पर बना एक किला है। इसका निर्माण सोलहवीं सदी में राजा रुद्र प्रताप सिंह ने शुरू करवाया था।
स्थान
यह मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित है। यह बेतवा नदी और जामनी नदी के संगम से एक छोटा सा द्वीप बना है। इसके पूर्वी भाग में बाजार से शहर में आने के लिए ग्रेनाइट पत्थर से पुल बनाया गया है।Mookherjee 2013Time Out staff 2010 205Data And Expo India Pvt Ltd. staff 2015 352Tikamgarh District Administration (n.d.)
निवाड़ी नगर से लगभग 27 किलोमीटर दूर ओरछा नगर स्थित है। इस नगर से 15 किलोमीटर दूरी पर झाँसी स्थित है।Tikamgarh District Administration (n.d.)
इतिहास
इस किले का निर्माण वर्ष 1501 में राजा रुद्र प्रताप सिंह ने कराया था। इस किले के अन्दर भवन और मंदिर भी है। राज महल और राम मंदिर की स्थापना राजा मधुरकर सिंह ने कराई थी, जिसने यहाँ वर्ष 1554 से 1591 तक राज किया था। जहाँगीर महल और सावन भादों महल का निर्माण राजा वीर सिंह जूदेव ने कराया था।
स्मारक
राजा महल
225px|अंगूठाकार|दाएँ|राज महल
राज महल में राजाओं और रानियों ने वर्ष 1783 तक निवास किया था। इसे सोलहवीं सदी के शुरुआत में बनाना शुरू किया गया था। इसे बहुत साधारण रूप दिया गया था। महल के अन्दर के कक्षों में देवी देवताओं, पौराणिक पशुओं और लोगों के चित्रों से सजाया गया था। महल के ऊपरी मंजिल के छत और दीवारों में दर्पण के निशान मिलते हैं। इसकी खिड़कियों को इस तरह से बनाया गया था कि सूर्य की रोशनी के महल के अन्दर में आने पर कमरों का तापमान अलग अलग हो जाये। महल के आंतरिक दीवारों में भगवान विष्णु के चित्र बने हैं। इस महल में कई गुप्त मार्ग हैं।
शीश महल
इसमें शाही आवास है, जो राजा उदैत सिंह के लिए बनाया गया था। अब इसे एक होटल के रूप में बदल दिया गया है।
जहाँगीर महल
इस महल को राजा बीर सिंह देव ने करवाया था इसको तत्कालीन मुगल सम्राट जन्हागीर के सम्मान में बनवाया था। इसका मुख्य द्वार बेतवा नदी की ओर खुलता है इसमें कुल 130 कमरे है।
फूल बाग
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:मध्य प्रदेश में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:मध्य प्रदेश में दुर्ग