411 REFERENCE · Wikipedia
बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारा ऐसे तारे को कहा जाता है जिसकी सतह पर स्पन्दन (धक-धकी या कंपन) होने की वजह से उसकी चमक में बदलाव आता रहता हो, यानि की वह सतही कंपन की वजह से एक परिवर्ती तारा हो।"New opacities and the origin of the Beta Cephei pulsation" https://web.archive.org/web/20160305072134/http://articles.adsabs.harvard.edu//full/1992A%26A...256L...5M/L000005.000.html 5 मार्च 2016 , Moskalik P., Dziembowski W.A., 1992, Astronomy & Astrophysics, 256, L5. आम तौर पर ऐसे तारो की चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) में हर 0.1 से 0.6 दिनों के अंतराल पर 0.01 से 0.3 मैग्नीट्यूड का फ़र्क़ पड़ता है। बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारे सौर द्रव्यमान के 7 से 20 गुना द्रव्यमान (मास) रखने वाले मुख्य अनुक्रम तारे होते हैं।
इस श्रेणी का नाम बेटा सॅफ़ॅई तारे पर पड़ा है जिसकी पृथ्वी से देखी जाने वाली चमक (सापेक्ष कान्तिमान) 4.57 घंटे के अंतराल में +3.16 से +3.27 मैग्नीट्यूड के बीच बदलता रहता है।
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारे" को "बेटा सॅफ़ॅई वेरिएबल स्टार" (Beta Cephei variable star) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
परिवर्ती तारे
सापेक्ष कान्तिमान
निरपेक्ष कान्तिमान
खगोलीय मैग्नीट्यूड
सन्दर्भ
2
श्रेणी:परिवर्ती तारे
श्रेणी:तारे
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
*