411 REFERENCE · Wikipedia
अश शरक़ीया क्षेत्र (ओमान)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अश शरक़ीयाur ur المنطقة الشرقية \ Ash Sharqiyah Ash Sharqiyah in Oman.svg सूर ३६,८०० ३,१३,७६१ २००३ ८.५३ विलायत ११ अरबी
अश शरक़ीया क्षेत्र (अरबी: ur ur المنطقة الشرقية, अंग्रेज़ी: Ash Sharqiyah) ओमान का एक मिन्तक़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक क्षेत्र) हुआ करता था जिसे २८ अक्टूबर २०११ में दो भागों में विभाजित कर दिया गया, जिन्हें 'मुहाफ़ज़ाह' का दर्जा दिया गया - 'अश शरक़ीया उत्तर मुहाफ़ज़ाह' और 'अश शरक़ीया दक्षिण मुहाफ़ज़ाह'।Governorates of Sultanate Of Oman https://web.archive.org/web/20131208143606/http://www.omanet.om/english/regions/oman.asp?cat=reg 8 दिसंबर 2013 , Ministry of Information, Government of Oman, Accessed: 11 नवम्बर 2012 यह इलाक़ा ओमान के पूर्वोत्तर में है (अरबी भाषा में 'शरक़ीया' का मतलब 'पूर्वी' होता है) और अरब सागर के साथ इसका तट है। यहाँ के तटवर्ती समुदाय बहुत काल से मछली पकड़ने का काम करते आये हैं। ओमान का सबसे बड़ा द्वीप, मसीराह द्वीप, भी इसी प्रशासनिक क्षेत्र का हिस्सा है।The Encyclopedia of Tourism and Recreation in Marine Environments https://web.archive.org/web/20170402050350/https://books.google.com/books?id=Yuc2Aro6ukkC 2 अप्रैल 2017 , Michael Lück, pp. 306, CABI, 2008, ISBN 978-1-84593-350-0, ... Masirah, the largest island in the Sultanate of Oman, is 14 km off the south-eastern coast of Oman, between 19–20°N and 58–59°E. One of the largest islands off the Arabian Peninsula, it has an irregular, onlong shape ...
प्राकृतिक पर्यटन
अश शरक़ीया के समुद्री किनारे पर बहुत से सैलानी आते हैं। इसके रास अल-हद्द (ur رأس الحدّ, Ra's al-Hadd) और रास अल-ग़ैमा (ur رأس الغيمة, Ra's al-Ghaima) तट विशेष रूप से दिलचस्प हैं क्योंकि इनके बीच के ४२ किमी के तट पर हरे समुद्री कछुए अंडे देने के लिए आते हैं। यहाँ हर वर्ष लगभग १३,००० कछुए अपने अंडे देते हैं। हर कछुआ 80 से 100 अंडे देता है।Oman: The Bradt Travel Guide, Diana Darke, Sandra Shields, pp. 11, Bradt Travel Guides, 2010, ISBN 978-1-84162-332-0, ... The other creature to merit its own sanctuary is the sea turtle, particularly the green turtle, on designated beaches at Ras Al Hadd and Ras Al Jinz on Oman's southeastern tip. These two sites are the main natural breeding areas for up to 13,000 green turtles each year ...
इन्हें भी देखें
ओमान के मुहाफ़ज़ात
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अश शरक़ीया क्षेत्र (ओमान)
श्रेणी:ओमान के मुहाफ़ज़ात
श्रेणी:ओमान