Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिमूका

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|alt=Photograph of a classic-style snowman in scarf and hat with pipe and carrot nose, in Winona Lake, Indiana, USA| विनोना झील, इंडियाना, अमेरिका में एक तीन गोलों से बना हिमूका एक हिमूका या स्नोमैन हिम से बना एक मानवरूपी पुतला है जिसे प्राय: उन स्थानों पर बनाया जाता है जहाँ पर्याप्त मात्रा में हिमपात होता है। अमूमन एक हिमूका बनाने के लिए हिम के तीन अलग-अलग आकार के गोलों को बड़े से छोटे के क्रम में एक के ऊपर एक रख कर बनाया जाता है। सबसे नीचे वाला गोला सबसे बड़ा होता है जिससे कमर से निचला हिस्सा या आधार बनाया जाता है, फिर उसके ऊपर उससे छोटा गोला जो हिमूका का धड़ बनाने के काम आता है और अंत में सबसे छोटा गोला जो चेहरे का रूप देने के लिए रखा जाता है। इसके अलावा पेड़ों की सूखी डालियों से बाजू, गाजर से नाक और हिम में गड्ढा करके एक हँसता हुआ चेहरा बनाया जाता है। एक हिमूका को पूरा रूप देने के लिए अक्सर छोटे पत्थरों से आँखें और बटन बनाये जाते हैं और एक मफ़लर और टोपी भी पहनाई जाती है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ