Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एडप्पाडी क पलनीस्वामी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एडप्पाडी क पलनीस्वामी (तमिल: எடப்பாடி க. பழனிசாமி; 12 मई 1954) एक भारतीय राजनीतिज्ञ जो तमिल नाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु विधान सभा में विपक्ष के वर्तमान नेता हैं। वह 2023 से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी के महासचिव हैं| वह तमिलनाडु विधानसभा में एडप्पादी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं| उन्होंने पहले अन्नाद्रमुक राजनीतिक दल से राज्य मंत्रिमंड़ल में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। 16 फरवरी 2017 से 6 मई 2021 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। == निजी जीवन == पलानीस्वामी का जन्म 12 मई 1954 को तमिलनाडु के सेलम में हुआ था. पलानीसामी ताकतवर गौंडार समुदाय से सम्बन्ध रखते हैं उनके माता-पिता किसान थे। स्कूल पूरा करने के बाद, उन्होंने बी.एससी. डिग्री के लिए 'श्री वासवी कॉलेज' में दाखिला लिया, लेकिन स्नातक नहीं हुए| वह कॉलेज में छात्र संघ के नेता थे। उनका एक भाई गोविंदराज और एक बहन रंजीतम हैं। उनका विवाह रथ पलानीस्वामी से हुआ है और उनका एक बेटा है और वह पेशे से कृषि विशेषज्ञ हैं। == राजनीतिक जीवन == वर्ष 1989, 1991, 2011 और 2016 में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी के टिकट से सलेम जिले के इदापडी विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए। पलनीस्वामी 1998 से 1999 तक लोकसभा सदस्य रहे| सुप्रीम कोर्ट द्वारा वी के शशिकला को 4 वर्ष की सजा हो जाने के बाद पलानीस्वामी को अन्ना द्राविड़ मुनेत्र कलगम की पार्टी के विधयक दल का नेता चुना गया है| 16 फरवरी 2017 को तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव ने पलनीस्वामी को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। 18 फरवरी 2017 को पलानिस्वामी ने तमिलनाडु विधानसभा में में विश्वास मत जीता। मई 2021 में विधानसभा चुनाव के बाद, पलनीस्वामी को तमिलनाडु विधान सभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुना गया था। 11 जुलाई 2022 को, चेन्नई में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी की 'सामान्य परिषद' की बैठक में एडप्पादी के. पलनीस्वामी को सर्वसम्मति से पार्टी के अंतरिम महासचिव के रूप में चुना गया। 28 मार्च 2023 को, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी के महासचिव चुनाव के माध्यम से पलनीस्वामी को महासचिव चुना गया| भारत निर्वाचन आयोग ने 20 अप्रैल 2023 को महासचिव के रूप में उनके चुनाव को मान्यता दी| == सन्दर्भ ==