Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सौर प्रज्वाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|260px|जून २०११ में देखा गया एक सौर प्रज्वाल सौर प्रज्वाल (solar flare) सूरज की सतह के किसी स्थान पर अचानक बढ़ने वाली चमक को कहते हैं। यह प्रकाश वर्णक्रम के बहुत बड़े भाग के तरंगदैर्घ्यों (वेवलेन्थ) पर उत्पन्न होता है। सौर प्रज्वाल में कभी-कभी कोरोना द्रव्य उत्क्षेपण (coronal mass ejection) भी होता है जिसमें सूरज के कोरोना से प्लाज़्मा और चुम्बकीय क्षेत्र बाहर फेंक दिये जाते हैं। यह सामग्री तेज़ी से सौर मंडल में फैलती है और इसके बादल बाहर फेंके जाने के एक या दो दिन बाद पृथ्वी तक पहुँच जाते हैं। इनसे अंतरिक्ष यानों पर दुष्प्रभाव के साथ-साथ पृथ्वी के आयनमंडल पर भी प्रभाव पड़ सकता है, जिस से दूरसंचार प्रभावित होने की सम्भावना बनी रहती है।Menzel, Whipple, and de Vaucouleurs, "Survey of the Universe", 1970 ऊर्जा माप सौर प्रज्वाल में औसतन १ × १०२० जूल की ऊर्जा फेंकी जाती है, हालांकि कुछ प्रज्वाल में १ × १०२५ जूल की ऊर्जा देखी गई है (यानि औसत प्रज्वाल से लाख गुना अधिक)। तुलना के लिये सन् २०१० में पूरे विश्व ने पूरे वर्ष में केवल ५.५ × १०२० जूल ऊर्जा की खपत की थी जो तब तक पूरे मानव इतिहास का सबसे अधिक ऊर्जा-खपत वाला वर्ष था।"World energy consumption - beyond 500 exajoules https://web.archive.org/web/20161220163406/http://www.resilience.org/stories/2012-02-16/world-energy-consumption-beyond-500-exajoules 20 दिसंबर 2016 ," Rembrandt Koppelaar, 16 Feb 2012, ... Energy consumption is still increasing rapidly, with an approximate 550 exajoules (523 Quadrillion BTUs) consumed at the primary energy level in 2010 ... एक और तुलना के लिये १ × १०२५ जूल ऊर्जा १ अरब टन टी एन टी के विस्फोट के बराबर है जबकि मानवों द्वारा करा गया सबसे शक्तिशाली विस्फोट सोवियत संघ द्वारा सन् १९६१ में फोड़ा गया त्सार बोम्बा नामक हाइड्रोजन बम था जिसकी विस्फोटक शक्ति ५ करोड़ टन (५० मेगाटन) थी।http://www.princeton.edu/~globsec/publications/pdf/13_1-2khalturin%20NZ%201-42%20.pdf A Review of Nuclear Testing by the Soviet Union at Novaya Zemlya, 1955–1990 Vitaly I. Khalturin Rautian, Tatyana G. Richards, Paul G. Leith, William S. Science and Global Security 13 1 2005 1–42 10.1080/08929880590961862 2006-10-14 https://web.archive.org/web/20060908073452/http://www.princeton.edu/~globsec/publications/pdf/13_1-2khalturin+NZ+1-42+.pdf 2006-09-08 इन्हें भी देखें सूरज कोरोना द्रव्य उत्क्षेपण सन्दर्भ श्रेणी:सौर परिघटनाएँ श्रेणी:अंतरिक्षीय प्लाज़्मा श्रेणी:प्लाज़्मा भौतिकी श्रेणी:अंतरिक्ष संकट