411 REFERENCE · Wikipedia
रिकॉम्बिनेंट क्लॉटिंग फैक्टर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रिकॉम्बिनेंट क्लॉटिंग फैक्टर डीएनए से प्राप्त एक पदार्थ है जिसके कारण हीमोफीलिया के उपचार को एक नई राह मिली है। इस क्लॉटिंग फैक्टर को प्राप्त करने में मानव या अन्य किसी प्राणी के रक्त का प्रयोग नहीं किया जाता है। इस तरह संक्रमण का खतरा बिलकुल नहीं होता। रिकॉम्बिनेंट क्लॉटिंग फैक्टर में वायरस होने की संभावना भी नहीं है। अमेरिका और ब्रिटेन के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों ने हीमोफीलिया ग्रस्त मरीजों के लिए रिकॉम्बिनेंट फैक्टर-८ की सिफारिश, रिप्लेसमेंट थेरैपी के पहले विकल्प के तौर पर की है। रिकॉम्बिनेंट क्लॉटिंग फैक्टर रक्त में मौजूद प्राकृतिक क्लॉटिंग फैक्टर्स की तरह ही काम करते है।
श्रेणी:हीमोफीलिया