411 REFERENCE · Wikipedia
कारेलिया गणतंत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कारेलिया गणतंत्रРеспу́блика Каре́лияरेस्पूब्लिका कारेलिया Karelia in Russia.svg पेत्रोज़ावोद्स्क १,७२,४०० ६,४३,५४८ २०१० ३.७३ रायोन १५ रूसी, कारेलियाई
thumb|230px|ओनेगा झील में किझ़ी द्वीप पर लकड़ी का गिरजा
thumb|230px|ऐतिहसिक कारेलिया प्रदेश रूस के कारेलिया गणतंत्र और फ़िनलैन्ड के उत्तरी और दक्षिणी कारेलिया क्षेत्रों के बीच बंटा हुआ है। कारेलियाई स्थलसन्धि अब रूस के लेनिनग्राद ओब्लास्त का भाग है।
कारेलिया गणतन्त्र (रूसी: Респу́блика Каре́лия, अंग्रेज़ी: Republic of Karelia, कारेलियाई: Karjalan Tazavalda) रूसी गणतन्त्र का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह यूरोप के उत्तर में और रूस के पश्चिमोत्तर में स्थित है। इसकी राजधानी पेत्रोज़ावोद्स्क नगर है और जनसंख्या ६,४३,५४८ (२०१० की जनगणना) है।२०१० की रूसी जनगणना रूस का यह विभाग ऐतिहासिक 'कारेलिया' नामक क्षेत्र पर विस्तृत है जो वर्तमान में रूस और फ़िनलैन्ड के बीच बंटा हुआ है।
भूगोल
यह रूस के उत्तर-पश्चिम में स्थित है, जो कि श्वेत सागर और बाल्टिक सागर की द्रोणियों के बीच विभाजक स्थिति पर है।
क्षेत्र: १,७२,४०० वर्ग किमी
सीमाएँ:
आन्तरिक: मूरमान्स्क ओब्लास्त (उत्तर), आरख़ान्गेल्स्क ओब्लास्त (पूर्व/दक्षिण-पूर्व), वोलोग्दा ओब्लास्त (दक्षिण-पूर्व/दक्षिण), लेनिनग्राद ओब्लास्त (दक्षिण/दक्षिण-पश्चिम)
अन्तर्राष्ट्रीय: फ़िनलैन्ड (दक्षिण-पश्चिम/पश्चिम/पश्चिमोत्तर) (सीमा की लम्बाई: ७२३ किमी)
जल: श्वेत सागर (बारेन्त्स सागर की एक खाड़ी) (उत्तर/पूर्वोत्तर/पूर्व), ओनेगा झील (दक्षिण-पूर्व), लादोगा झील (दक्षिण-पश्चिम)
उच्चतम बिन्दु: ५७६ मीटर ऊँचा नुओरूनेन पर्वत
नदियाँ
कारेलिया में लगभग २७,००० नदियाँ हैं। प्रमुख नदियों में हैं:
वोदला नदी (Vodlajoki, १४९ किमी)
केम नदी (Kemijoki, १९१ किमी)
कोव्दा नदी (Koutajoki)
शुया नदी (Suojoki)
सुना नदी (Suunujoki), किवाच जलप्रपात (Kivatšun vesiputous) के साथ
वाइग नदी (Uikujoki)
झीलें
कारेलिया में ६०॰००० झीलें हैं।
लोग व भाषाएँ
ऐतिहासिक रूप से कारेलिया फ़िनिश लोगों से सम्बन्धित कारेलियाई लोगों की मातृभूमि है। कारेलियाई भाषा भी फ़िनिश भाषा से मिलती-जुलती है और यूराली भाषा-परिवार की सदस्या है। कुछ भाषावैज्ञानिक इसे फ़िनिश भाषा की ही एक उपभाषा मानते हैं। २०१० की जनगणना में कारेलिया गणतंत्र में ८२.२% लोग रूसी समुदाय के, ७.४% कारेलियाई समुदाय के, ३.८% बेलारूसी समुदाय के, २% युक्रेनी समुदाय के, १.४% फ़िनिश समुदाय के और ०.५% वेपसियाई समुदाय के थे।
सन्दर्भ
स्रोत
Верховный Совет Карельской АССР. №473-ЗРК 30 мая 1978 г. «Конституция Республики Карелия», в ред. Закона №1314-ЗРК от 16 июля 2009 г «О внесении изменений в Конституцию Республики Карелия». Опубликован: отдельной брошюрой. (Supreme Soviet of the Karelian ASSR. #473-ZRK May 30, 1978 Constitution of the Republic of Karelia, as amended by the Law #1314-ZRK of July 16, 2009 On Amending the Constitution of the Republic of Karelia.)
बाहरी कड़ियाँ
en कारेलिया गणतन्त्र का आधिकारिक जालस्थल
en Karelia.ru वेब सर्वर
en Heninen.net - various information about Karelia
en Information about Karelians
en Tracing Finland's eastern border-thisisFINLAND
en Saimaa Canal links two Karelias-thisisFINLAND
en ProKarelia (also available in other languages)
श्रेणी:कारेलिया गणतंत्र
श्रेणी:कारेलिया
श्रेणी:रूस के गणतंत्र
श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग