411 REFERENCE · Wikipedia
उड़न तश्तरी (खेल)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|उड़न तश्तरी पकड़ते हुए एक व्यक्ति
उड़न तश्तरी (अंग्रेज़ी:फ्लाइंग डिस्क या फ्रिज्बी) प्लास्टिक से निर्मित एक हल्की-फुल्की गोल तश्तरी होती है जिसे हवा में उड़ाने और पकड़ने का खेल खेलने हेतु प्रयोग किया जाता है। सागर तटों, मैदानों और स्कूल-कॉलेजों में यह खेल खेलते अनेक युवा, किशोर या बच्चे दिखते हैं। यह २० से २५ सेंटीमीटर यानी ८-१० इंच व्यास वाली तश्तरी खेल का एक अच्छा साधन है।फ़्रिज़्बी https://web.archive.org/web/20210612113302/https://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-96409.html 12 जून 2021 । हिन्दुस्तान। १८-२-२०१० यह खिलौना बच्चों में इतना प्रिय है, कि इसके ऊपर पहेलियां भी बनती हैं।उड़न तश्तरी सी उड़ती हूँ, बिन चाभी बिन इंजन। सबका मन बहलाती फिरती, स्टेशन से स्टेशन। बूझो तो जानूं!!! (रचनाकार- रानी पात्रिक) उत्तर- फ्रिस्बी,Frisbee https://web.archive.org/web/20110708023518/http://aoseekhenhindi.blogspot.com/2009_05_01_archive.html 8 जुलाई 2011 आओ सीखें हिंदी: May 2009
फ्रिज्बी का आविष्कार अमेरिका के यूटा राज्य के निवासी वॉल्टर फ्रेडरिक मॉरीसन ने किया था। उन्होंने १९४० के दशक में एक तश्तरी को बनाने की योजना बनायी थी, जिसे वह वलरेवे कहते थे।फ़्रिस्बी बनाने वाले फ़्रेड का निधन https://web.archive.org/web/20100216212314/http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2010/02/100212_frisbee_inventor_as.shtml 16 फ़रवरी 2010 । बीबीसी-हिन्दी। १३ फ़रवरी २०१०फ़्रिस्बी बनाने वाले फ़्रेड का निधन https://web.archive.org/web/20110721175755/http://thatshindi.oneindia.in/news/2010/02/13/frisbeeinventoras.html 21 जुलाई 2011 । दैट्स ऑन हिन्दी। १३ फ़रवरी २०१० इस काम में उनके सहायक थे वारेन फ्रांसिओनी। १९४८ में यह तश्तरी बाजार में बिकनी शुरू हुई और इसका नाम रखा गया था फ्लाइंग सॉसर, लेकिन तब ये खेल के रूप में कोई खास प्रसिद्धि नहीं ले पायी। १९५५ में मॉरीसन ने इसका नाम रखा प्लूटो प्लेटर। यह नाम रखे जाने के पीछे अमेरिकी जनमानस में उड़नतश्तरियों के प्रति बढ़ता कौतुहल था। इसी तश्तरी के आधार पर भावी फ्रिज्बी का रूप तैयार किया गया था। सन् १९५७ में व्हैम-ओ नामक कंपनी ने इनका उत्पादन शुरू किया और मॉरीसन को फ्रिज्बी निर्माण का पेटेंट प्रदान किया गया था। इसी वर्ष प्लूटो प्लेटर का नाम बदलकर फ्रिज्बी रखा गया था जिसके पीछे व्हैम-ओ कंपनी के सहायक संस्थापक का योगदान रहा था।
१९६० के दशक में व्हैम-ओ के जनरल मैनेजर एड हैड्रिक ने इसकी बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। हैड्रिक जिन्हें डिस्क स्पोटर्स के जनक के रूप में जाना जाता है, ने बाद में द इंटरनेशनल फ्रिज्बी एसोसिएशन की भी नींव रखी थी। उन्होंने इसी खेल के कई नए रूपों में खेलने की विधियां शुरू की। हैड्रिक ने ही फ्रिज्बी के नए व्यावसायिक रूपांकन का आरंभ किया था, जिसके लिए उन्हें इस खेल का पेटेंट प्रदान किया गया था।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Frisbee फ्रिस्बी
फ़्रिस्बी कलेक्टिव: विश्व भर से २०० से अधिक उड़न तश्तरियों का संग्रह
फ़्लाइंग डिस्क फ़ेडरेशन ऑफ पाकिस्तान
आधिकारिक फ़्रिस्बी जालस्थल : ओ-व्हैम ब्राण्ड
श्रेणी:खेल
श्रेणी:बाहरी खेल
श्रेणी:क्रीड़ा
श्रेणी:खिलौने
श्रेणी:मौखिक प्रशस्ति पत्र परियोजना
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना