Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टोडारायसिंह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टोडारायसिंह Todaraisingh टोडारायसिंह India Rajasthan 26.024 75.484 inline, title राजस्थान में स्थिति देश प्रान्त राजस्थान ज़िला टोंक ज़िला 23559 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, ढूंढाड़ी भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड टोडारायसिंह (Todaraisingh) भारत के राजस्थान राज्य के टोंक ज़िले में स्थित एक नगर है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990 टोडारायसिंह को छोटी कासी के रूप में भी जाना जाता है ,यह कई राजाओ की राजधानी भी रहा है , यहाँ अनेक प्राचीन मंदिर व बावडिया है। यहाँ लगभग ३६५ बावडिया व कुंड है , यहाँ का मुख्य प्रसिद्ध बावड़ी हाड़ी रानी की बावड़ी है। यहाँ का मुख्य सबसे  प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर गोपीनाथ जी का है। इसके अतरिक्त यहाँ कल्याण जी का मंदिर ,काला कोट मंदिर , चारभुजा मंदिर , राम मंदिर ,वाराही माता मंदिर , आदि प्रसिद्ध मंदिर है। यहाँ पहाड़ पर भी कई मंदिर बने हुए है।  जिनमे मुख्यत किलेश्वर महादेव मंदिर ,आसणेश्वर मंदिर , वाराही माता मंदिर प्रसिद्ध है। यहाँ शहर के मध्य में बुध सागर नामक एक प्राचीन सरोवर भी विधमान है जो चारो तरफ पहाड़ी और हरयाली से घिरा हुआ है यहाँ एक प्राचीन शिव मंदिर है और इसी के पास संत पीपा जी की तपस्या गुफा भी मौजूद है टोडारायसिंह के पास बीसलपुर डैम है , यह राजस्थान के मुख्य बांधो में से एक है ,इसका पानी जयपुर ,अजमेर व टोंक जिले में मुख्य रूप से भेजा जाता है ,इस डैम के पास अनेक प्राकृतिक झरने और सुंदर पिकनिक स्पॉट है। जहा दूर दूर से पर्यटक घूमने आते है ,यहाँ बारिश के समय अति मनोरम दर्शय दिखाई देते है।  इसी डैम के पास गोकर्णेश्वर महादेव एव बीसलदेव महादेव  का अति प्राचीन मंदिर भी मौजूद है यहाँ प्रतिवर्ष हरयाली अमावस्या को मेला लगता है जहा दूर दूर से भक्त दर्शन करने आते है। जनसांख्यिकी 2001 की जनगणना के अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या 21,203 थी, जिसमें 52% पुरुष और 48% महिलायें थी।India वर्तमान में यहाँ की जनसंख्या लगभग १ लाख के आस पास है इन्हें भी देखें टोंक ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:राजस्थान के शहर श्रेणी:टोंक ज़िला श्रेणी:टोंक ज़िले के नगर