411 REFERENCE · Wikipedia
राजीव राय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजीव राय Asambhav Music Launch.jpg अर्जुन रामपाल और प्रियंका चोपड़ा के साथ असंभव (2004) का संगीत जारी करते हुए राजीव राय (केन्द्र में)। yes 1955 7 18 1982–20042022–वर्तमान सोनम 1991 2016 तलाक फ़िल्म निर्देशक 1
राजीव गुलशन राय (जन्म: 18 जुलाई 1955) भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और फिल्म संपादक हैं। वह फिल्म निर्माता गुलशन राय के बेटे हैं। उन्होंने अपने पिता की प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स के तहत कई फिल्मों का निर्देशन किया है। उनमें युद्ध (1985), त्रिदेव (1989), विश्वात्मा (1992), मोहरा (1994), गुप्त (1997) प्यार इश्क और मोहब्बत (2001) और असंभव (2004) शामिल हैं।
1991 से 2016 तक अभिनेत्री सोनम उनकी पत्नी थी। उनके साथ उनका एक बेटा है।
करियर
उन्होंने 1985 मे एक्शन फिल्म युद्ध से निर्देशक के रूप में शुरुआत की थी। उन्होंने एक्शन और थ्रिलर शैलियों में कई हिट फिल्मों का लेखन और निर्देशन किया। उनमें त्रिदेव (1989) विश्वात्मा (1992) मोहरा (1994) और गुप्त (1997) उल्लेखनीय हैं। उनकी फिल्में कल्याणजी-आनंदजी (त्रिदेव में) और विजू शाह द्वारा रचित गीतों के लिये भी उल्लेखनीय हैं।
उन्होंने अर्जुन रामपाल को प्यार इश्क और मोहब्बत (2001) से फिल्मों में उतार के निर्देशन में वापसी की।http://www.hindu.com/2001/08/17/stories/0917022a.htm A complete change of scene 2001-08-17 https://web.archive.org/web/20140108055627/http://www.hindu.com/2001/08/17/stories/0917022a.htm 2014-01-08 2016-07-31 यह फिल्म टिकट खिड़की पर असफल रही और राय ने अपनी अगली फिल्म 'असंभव' (2004) के साथ एक्शन शैली में वापसी की। उसमें फिर से अर्जुन रामपाल ने अभिनय किया। यह भी अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही। असंभव के जारी होने के कुछ समय बाद, लंबे समय तक बीमार रहने के कारण 80 वर्ष की आयु में उनके पिता की मृत्यु हो गई।
निजी जीवन
उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम से शादी की थी। उन्होंने उनकी फ़िल्में त्रिदेव और विश्वात्मा में क्रमशः 1989 और 1992 में अभिनय किया था। उनके साथ उनका एक बच्चा भी है। 2016 में उनका तलाक हो गया।https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-BNE-rajiv-rai-sonam-divorce-news-hindi-5386268-PHO.html 15 साल से अलग रह रहे राजीव-सोनम का तलाक, 25 साल पहले हुई थी शादी 1 August 2016 dainikbhaskar 24 April 2018 hi 22 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180622140254/https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-BNE-rajiv-rai-sonam-divorce-news-hindi-5386268-PHO.html dead 1997 में, उन्हें मुंबई के अंडरवर्ल्ड नेता अबू सलेम के लिए काम करने वाले हिटमैन द्वारा मारने का असफल प्रयास किया गया था। इसलिए वह अपने परिवार के साथ भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे।http://in.rediff.com/news/jul/31rai.htm Director Rajiv Rai shot at, escapes unhurt 31 July 1997 15 September 2019 Rediff
फिल्मों की सूची
वर्षफिल्मटिप्पणी1985युद्धपटकथा, निर्देशक1989त्रिदेवलेखक, पटकथा, निर्देशक1992विश्वात्मापटकथा, निर्देशक1994मोहरापटकथा, निर्देशक1997गुप्तसंपादक, पटकथा, निर्देशक, नामांकित - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार2001प्यार इश्क और मोहब्बतसंपादक, पटकथा, निर्माता, निर्देशक2004असंभवसंपादक, पटकथा, निर्माता, निर्देशक
सन्दर्भ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:हिन्दी निर्देशक
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:1955 में जन्मे लोग