Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डाइम (अमेरिकी सिक्का)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|150px|अमेरिकी डाइम का सिक्का - आगे का रुख़ thumb|right|150px|अमेरिकी डाइम का सिक्का - पीछे का रुख़ डाइम (अंग्रेज़ी: dime) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक सिक्का है जिसकी क़ीमत १० सेंट होती है। एक अमेरिकी डॉलर में १० डाइम होते हैं। जितने भी सिक्के आधुनिक युग में अमेरिका में प्रचलित हैं उनमें डाइम सबसे पतला और छोटे आकार का सिक्का है। शब्द की उत्पत्ति "डाइम" शब्द पुरानी फ़्रांसिसी भाषा के "disme" शब्द से आता है जिसे "दीमे" उच्चारित किया जाता था। "दीमे" का अर्थ है "दसवा हिस्सा"।रैंडम हाउस डिक्शनरी - रैंडम हाउस शब्दकोश में डाइम की परिभाषा (अंग्रेज़ी में) https://web.archive.org/web/20110507171350/http://dictionary.reference.com/browse/dime 7 मई 2011 , ११ मई २०११ को अभिगामित इतिहास १७८३ में थॉमस जॅफ़रसन, बेंजामिन फ्रैंकलिन, ऐलॅक्सैन्डर हैमिलटन और डेविड रिटनहाउस ने संयुक्त राज्य में दशमलव पर आधारित मुद्रा बहाल करने का पहला प्रस्ताव रखा। हैमिलटन संयुक्त राज्य के पहले खज़ाने के सचिव थे और उन्होंने १७९१ में उस प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में छह ऐसे दशमलव पर आधारित सिक्के गढ़ने की बात रखी, जिनमें से एक डाइम था। १७९६ से १८३७ तक, डाइम के सिक्के ८९.२४% चांदी और १०.७६% ताम्बे के बने होते थे।संयुक्त राज्य के सिक्कों की कुंजी, २००४ संस्करण (अ गाइडबुक ऑफ़ युनिटिड स्टेट्स कौइंज़, २००४ एडिशन, अंग्रेज़ी में), रॉबर्ट ऍस योमन, व्हीटमन पब्लिशिंग, २००३, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ संख्यांक १-५८२३८-१९९-२ चांदी महंगा होने की वजह से यह सिक्के छोटे अकार के होते थे, वरना कुछ लोग सिक्कों को पिघाल कर उनकी धातु बेचने का ग़ैर-क़ानूनी काम करने लगते।बहुत पूछे जाने वाले सवाल (फ्रीक्वेंटली आस्क्ड क्वेस्चन्ज़, अंग्रेज़ी में) https://web.archive.org/web/20060820055606/http://www.usmint.gov/faqs/circulating_coins/index.cfm?action=Body 20 अगस्त 2006 , संयुक्त राज्य टकसाल, १९ जुलाई २००६ को अभिगामित १८३७ में चांदी की तादाद बढ़ा कर ९०% और ताम्बे की घटा कर १०% कर दी गयी और डाइम का आकार और भी छोटा कर दिया गया (उसका व्यास १८.८ मिलीमीटर से घटाकर १७.९ मिलीमीटर कर दिया गया जो आज भी क़ायम है)। १९६५ के बाद डाइम से चांदी हटा दी गयी। तब से डाइम का अंदरूनी हिस्सा शुद्ध ताम्बे का होता है जिसके ऊपर एक ७५% ताम्बे और २५% निकल की मिश्रित परत बैठाई जाती है। इन्हें भी देखें अमेरिकी डॉलर सन्दर्भ 2 श्रेणी:मुद्रा श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना