411 REFERENCE · Wikipedia
बॉडीगार्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बॉडीगार्ड Bodyguard poster.jpg पोस्टर सिद्दीकी अतुल अग्निहोत्रीअलवीरा अग्निहोत्रीरिलायंस इंटरटेन्मेंट सिद्दीकी सलमान खानकरीना कपूरराज बब्बरहजेल कीचमहेश मांजरेकर गीत:हिमेश रेशमियांप्रीतमपर्श्वध्वनी:संदीप शिरोडकर सेजल शाह संजय शुक्ला रिलायंस इंटरटेन्मेंटरील लाइफ प्रोडक्शन y 2011 8 31 132 मिनटBodyguard http://www.bbfc.co.uk/AFF282261/ ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन 2011-09-18 https://web.archive.org/web/20111219232704/http://www.bbfc.co.uk/AFF282261/ 19 दिसंबर 2011 live भारत हिन्दी 60 cBodyguard collects Rs 22 crore on first day http://movies.ndtv.com/movie_story.aspx?Section=Movies&ID=ENTEN20110183223&subcatg=MOVIESINDIA&keyword=bollywood&nid=130626 NDTV 2011-09-01 2011-09-01 https://web.archive.org/web/20120925091755/http://movies.ndtv.com/movie_story.aspx?Section=Movies&ID=ENTEN20110183223&subcatg=MOVIESINDIA&keyword=bollywood&nid=130626 25 सितंबर 2012 dead 230 cWhat Are The Final Wordwide Figures For Ready Bodyguard Ra.One and Don 2? http://www.boxofficeindia.com/youdetail.php?page=shownews&articleid=3934&nCat= 17 जनवरी 2012 BoxOfficeIndia.Com 17 जनवरी 2012 https://archive.today/20130102043915/http://www.boxofficeindia.com/youdetail.php?page=shownews&articleid=3934&nCat= 2 जनवरी 2013 live
बॉडीगार्ड (Bodyguard) 2011 में बनी हिन्दी एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन सिद्दकी द्वारा किया गया है। यह निर्देशक द्वारा इसी नाम की फ़िल्म का तीसरा रीमेक है जिसका निर्माण अतुल अग्निहोत्री ने किया है और सलमान खान व करीना कपूर मुख्य भूमिका में है। फ़िल्म में राज बब्बर, महेश मांजरेकर और हजेल कीच अन्य भूमिकाओं में है। बॉडीगार्ड को ईद के दिन 31 अगस्त 2011 को 2,250 परदो पर 70 शहरों मे रिलिज किया गया था।
फ़िल्म ने रिलीज होने पर कई रिकॉर्ड तोड़े. रिलीज़ के पहले दिन ही यह पहले दिन की उच्चतम कमाई वाली फ़िल्म बन गई। फ़िल्म ने पहले हफ्ते में INR100.10 करोड कमाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया।
कथानक
बलवंत सिंह सरताज राणा (राज बब्बर) का बॉडीगार्ड था। एक रात बलवंत और उसकी गर्भवती पत्नी एक हादसे का शिकार हो जाते है जिसमें बलवंत मारा जाता है परन्तु उसकी पत्नी को सरताज़ बचा लेता है। वह एक बेटे को जन्म देती है जिसका नाम वह लवली रखती है। लवली सिंह (सलमान खान) बड़ा होकर एक सुरक्षा एजंसी में काम करने लगता है। सरताज़ के हुक्म पर लवली गोरख धंधा करने वाली टोली को पकडवा देता है जिसका सिर्गानाह रंजन महात्रे (महेश मांजरेकर) अपने भाइयों के साथ काम करता था। अपने दुश्मनों के बदले के डर से सरताज़ लवली को अपनी बेटी दिव्या (करीना कपूर) का बॉडीगार्ड बना देता है।
लवली सिंह अपने कार्य के प्रति समर्पित है परन्तु हर जगह दिव्या के पीछे पीछे जा कर वह उसे परेशान कर देता है। तंग आकार दिव्या और उसकी सहेली माया (हजेल कीच) लवली को एक गुप्त नम्बर से फोन करके छाया के नाम से झूठा प्यार का नाटक शुरू करती है, इस उम्मीद में की वह उनसे दूर रहेगा. धीरे धीरे लवली छाया से प्यार करने लगता है पर इस बात से अनजान होता है की छाया ही दिव्या है। दूसरी ओर लवली छाया को कई बार रंजन और उसके गुंडों से बचाता है। परिणामस्वरूप दिव्या लवली से प्यार करने लगती है पर उसे सच्चाई बताने से घबराती है क्योंकि लवली उसके पिता के प्रति निष्ठावान है। आगे खुछ घटनाओं के चलते सरताज़ को यह शक होने लगता है की लवली और दिव्या एक दूसरे से प्यार करते है और दोनों शायद भाग जाएँगे. वह अपने आदमियों को लवली के पीछे भेजता है ताकि अगर लवली की प्रियसी दिव्या निकली तो उसे मर दिया जाए. दिव्या अपने पिता को समझती है की वह लवली से प्यार नहीं करती. लवली किसी और से प्यार करता है और उसे रेलवे स्टेशन पर मिलने वाला है। यह सोच कर की अगर लवली को स्टेशन पर कोई नहीं मिला तो उसका दिल टूट जाएगा इसीलिए दिव्या अपनी सहेली माया को वहां भेज देती है ताकि वह उसे छाया की असलियत बता सके. लवली आख़िरकार स्टेशन पर माया को देख कर, इससे पहले कि वह उसे सच्चाई बता सके, उसे गले लगा लेता है। माया भी उसके गले लगकर मना लेती है कि वह ही छाया है। दिव्या बार बार माया को फोन करती है पर वह अपना फोन फेंक देती है और दिव्या को हमेशा के लिए उन दोनों की ज़िंदगी से मिटा देती है। लवली और माया दोनों शादी कर लेते हैं पर माया बच्चे को जन्म देते वक्त मर जाती है। वह अपने बेटे के लिए अपनी डायरी में अपने धोके को कबूल करती है और उसे लवली और दिव्या को वापस मिलाने के लिए कहती है।
कई साल बात सरताज़ लवली और उसके बेटे को अपने घर बुलाता है और उससे अपने बर्ताव के लिए माफ़ी मांगता है। लवली को लगता है की दिव्या की शादी हो चुकी है और वह लन्दन में है पर उसे घर पर देख उसे धक्का लगता है और पता चलता है कि दिव्या ने कभी शादी नहीं की. उसका बेटा दिव्या के करीब आ जाता है और अपनी माँ की तरफ से माफ़ी मांगता है। वापस लौटने के आखरी दिन वह दिव्या से उसकी माँ बनके चलने को कहता है। लवली इस बात से गुस्सा होकर उसे माफ़ी मांगने को कहता है पर वह मना कर देता है। सरताज़ लवली को बताता है की उसकी भी यही इच्छा है और तब लवली मान जाता है। रेलवे स्टेशन पर उसका बेटा डायरी को फेंक देता है पर लवली वापस डायरी उठा कर उसे पढ़ लेता है। पढ़ने पर उसे पता चलता है कि दिव्या असल में उसकी छाया थी। वह दिव्या को फोन करके उसे छाया बुलाता है। वह दौड कर उसे गले लगा लेती है और दोनों को उसका बेटा खुशी से देखता रहता है।
पात्र
सलमान खान - लवली सिंह
करीना कपूर - दिव्या
राज बब्बर - सरताज़ राणा
हेज़ल कीच - माया
रजत रवैल - सुनामी सिंह
महेश मांजरेकर - रंजन महात्रे
शरत सक्सेना - बिंद्रा
विद्या सिन्हा
आदित्य पंचोली - विक्रांत
करिश्मा कपूर - छाया (आवाज़)
कटरीना कैफ - खुद (अतिथि कलाकार "आया रे आया बॉडीगार्ड" गीत में)
संगीत
बॉडीगार्ड साउंडट्रैक हिमेश रेशमियां 27 जुलाई 2011 फ़िल्म साउंडट्रैक 48:16 टी-सिरिस अतुल अग्निहोत्री अलवीरा अग्निहोत्री
गायक (यिका) yes बॉडीगार्ड सलमान खान, बैंड ऑफ पावर हिमेश रेशमियां 3:41 आय लव यु ऐश किंग, क्लिंटन सर्जो प्रीतम 4:20 देसी बिट मिका सिंह, अमृता काक हिमेश रेशमियां 4:12 तेरी मेरी राहत फ़तेह अली खान, श्रेया घोषाल हिमेश रेशमियां 5:27 देसी बिट रीमिक्स मिका सिंह, अमृता काक हिमेश रेशमियां 3:48 तेरी मेरी रिप्राईज़ राहत फ़तेह अली खान, श्रेया घोषाल हिमेश रेशमियां 3:41 तेरी मेरी रीमिक्स राहत फ़तेह अली खान, श्रेया घोषाल हिमेश रेशमियां 5:27 बॉडीगार्ड रीमिक्स सलमान खान, बंद ऑफ पावर हिमेश रेशमियां 3:28 देसी बिट पंजाबी हिप-हॉप मिक्स आलम गिर खान, अमृता काक हिमेश रेशमियां 3:58 आय लव यु रीमिक्स ऐश किंग, क्लिंटन सरेजो प्रीतम 4:20 आय लव यु Unplugged शान, क्लिंटन सरेजो प्रीतम 4:11 थीम इन्स्ट्रुमेन्टल इन्स्ट्रुमेन्टल हिमेश रेशमियां 2:30
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
1729637
श्रेणी:2011 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में