411 REFERENCE · Wikipedia
नॉर्वे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
{{ज्ञानसन्दूक देश
| conventional_long_name = किंगडम ऑफ नॉर्वे
| common_name = नॉर्वे
| image_flag = Flag_of_Norway.svg
| image_coat = Coat of Arms of Norway.svg
| image_map = Location Norway Europe.png
| map_caption = यूरोप धूसर और नॉर्वे हरे रंग में प्रदर्शित
| national_motto = शाही: Alt for NorgeAlt for Noreg("नॉर्वे के लिए सबकुछ")१८१४ इड्शोवल शपथ - Enig og tro til Dovre faller("एकजुट और सत्यनिष्ठ जब तक डोवरे की पहाड़ियाँ टूट न जाये")</div>
| national_song = अनाधिकृत -Ja, vi elsker dette landet("हाँ, हम इस देश को प्यार करते हैं")आधिकारिक - 'Sønner av Norge ("नॉर्वे के पुत्र")
| national_anthem = Ja, vi elsker dette landet("हाँ, हम इस देश को प्यार करते हैं")File:Norway (National Anthem).ogg
| royal_anthem = Kongesangen("राजा का गीत")
| official_languages = नॉर्वेजियन (बोक्मोल और नीनोश्क)1 उत्तरी सामी ल्यूल सामी दक्षिणी सामी
| demonym = नॉर्वेजियाई
| ethnic_groups = 89.4% नॉर्वेजियन और सामी10.6% अन्य (2009)
| capital = ओस्लो
| latd = 59
| latm = 56
| latNS = N
| longd = 10
| longm = 41
| longEW = E
| cctld = .no, .sj और .bv
| largest_city = ओस्लो
| government_type = संसदीय लोकतन्त्र संवैधानिक राजशाही के अधीन
| leader_title1 = नॉर्वे का राजतन्त्र
| leader_name1 = हाकोन अष्टम (२०२६–)
| leader_title2 = नॉर्वे के प्रधानमन्त्री
| leader_name2 = एर्ना सोलबर्ग
| leader_title3 = स्टार्टियम अध्यक्ष
| leader_name3 = थ्रोबजोर्न जेगलेंड
| legislature = स्टोर्टिंग
| state_religion = नॉर्वे का चर्च
| sovereignty_type = स्वतन्त्र
| established_event1 = एकीकरण
| established_date1 = ८७२
| established_event2 = संविधान
| established_date2 = १७ मई १८१४
| established_event3 = स्वीडन के साथ गठजोड़ का समापन
| established_date3 = घोषणा ७ जून १९०५
| area_rank = ६१ वाँ 2
| area_magnitude = 1 E11
| area_km2 = 3,85,207https://www.kartverket.no/Kunnskap/Fakta-om-Norge/Arealstatistikk/Arealstatistikk-Norge/ Arealstatistics for Norway 2019 Kartverket, mapping directory for Norway 2019 2019-03-23 https://web.archive.org/web/20190608034913/https://www.kartverket.no/Kunnskap/Fakta-om-Norge/Arealstatistikk/Arealstatistikk-Norge/ 8 जून 2019 live
| area_sq_mi = १४८,७४६
| percent_water = ७.०
| population_estimate = ५६,२७,४००https://www.ssb.no/en/befolkning/statistikker/folkemengde/aar-per-1-januar Population, 2026-01-01 Statistics Norway 2026-02-21 2026-02-25 en (१ जनवरी २०२५ की स्थिति में)
| population_estimate_rank = १२० वाँ
| population_estimate_year = २०२६
| population_density_km2 = 14.6
| population_densitymi² = ३७
| population_density_rank = २१३ वाँ
| GDP_PPP_year = २००८
| GDP_PPP = $२५६.५२३ अरब
| GDP_PPP_rank = -
| GDP_PPP_per_capita = $५३,४५०
| GDP_PPP_per_capita_rank = ३रा
| HDI_year = २०२२
| HDI_change = steady
| HDI = 0.966
| HDI_ref = https://hdr.undp.org/data-center/human-development-indexindicies/HDI 2022 Human Development Index Ranking United Nations Development Programme 2023-03-13 2024-03-17 en
| HDI_rank = पहला
| currency = नॉर्वेजियाई क्रोन
| currency_code = NOK
| time_zone = सीईटी
| utc_offset = +१
| time_zone_DST = CEST
| utc_offset_DST = +२
| date_format = dd-mm-yyyy
| calling_code = ४७
}}
thumb|upright=1
नॉर्वे (en Norway) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी ओस्लो है। नॉर्वेजियन भाषा इसकी मुख्य और राजभाषा है। नार्वे एक राजतन्त्र है। इस के क्षेत्राधिकार में स्कैडीनेवियाई देश है। जिसमें पहाड़, हिमनद और गहरे तटीय क्षेत्र शामिल है।
नार्वे का कुल क्षेत्रफल ३ लाख ८५ हजार दौ सौ बावन वर्ग किलोमीटर (१,४८,७४७ वर्ग मील) है और जनसंख्या लगभग पचपन लाख। भारतीयों की संख्या लगभग पच्चीस हजार है। यह यूरोप में न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले देशों मे द्वितीय स्थान पर आता है। देश की सीमाए पूर्व में स्वीडन से लगती हैं और उत्तर में कुछ क्षेत्र की सीमाए फ़िनलैण्ड और रूस से लगती हैं। नॉर्वे के राजा हैराल्ड पंचम और प्रधानमन्त्री जेन्स स्तोल्तेंबेर्ग हैं।
नॉर्वे में 17 मई का दिन राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1814 ईसवी में नॉर्वे का संविधान बना था। देश के संसद को स्टोर्टिंग कहा जाता है जिसके सदस्य हर चार साल बाद चुने जाते हैं।
नॉर्वे की अधिकांश आबादी नार्वेजियन हैं, अधिकांश आप्रवासी पोलैंड स्वेडन, इरान (कुर्दिस्तान सहित), पाकिस्तान और इराक से हैं।
नॉर्वे मछली पकड़ने, पैदल यात्रा और स्कीइंग के लिए जाना जाता है, विशेष रूप से लिलीहामर के ओलंपिक रिसोर्ट में
इतिहास
प्रागैतिहासिक
3000 और 2500 ईसा पूर्व के बीच, पूर्वी नॉर्वे में नए बसने वाले (कॉर्डेड वेयर संस्कृति) लोग आए। वे भारतीय-यूरोपीय किसान थे जो अनाज उगाते थे और पशुधन रखते थे, और धीरे-धीरे पश्चिमी तट की शिकार-मछली पकड़ने वाली आबादी को प्रतिस्थापित कर दिया।
धातु युग
लगभग 1500 ईसा पूर्व से, कांस्य धीरे-धीरे चलन में आया। समुद्र के करीब उत्तर में हरस्टैड और दक्षिण में निर्मित कब्र स्तूप इस अवधि की विशेषता हैं, जिसमें चट्टान की नक्काशी के रूपांकन हैं जो पाषाण युग से अलग हैं, जिसमें हॉर्ट्सप्रिंग नाव से मिलते-जुलते जहाजों को दर्शाया गया है, जबकि दफन स्मारक के रुप में बड़े पत्थरों के जहाज देखने को मिलते है।Ling 2008. Elevated Rock Art. GOTARC Serie B. Gothenburg Archaeological Thesis 49. Department of Archaeology and Ancient History, University of Gothenburg, Goumlteborg, 2008. 978-9185245345.
वाइकिंग युग
पाठ=|183x183पिक्सेलओस्लो में वाइकिंग जहाज संग्रहालय में ओसबर्ग जहाजपाठ=|183x183पिक्सेलनॉर्वे में पाई गई वाइकिंग तलवारें, बर्गेन संग्रहालय में संरक्षितस्कैंडिनेविया के प्रथम ऐतिहासिक अभिलेखों के समय तक, लगभग 8वीं शताब्दी में, नॉर्वे में कई छोटी राजनीतिक समूह अस्तित्व में थीं। यह अनुमान लगाया गया है कि शुरुआती वाइकिंग युग के दौरान पश्चिमी नॉर्वे में नौ छोटे-छोटे क्षेत्र थे। इस आधार पर पुरातत्ववेत्ता बर्गलजोत सोलबर्ग का अनुमान है कि पूरे देश में कम से कम 20 तो अवश्य रहे होंगे।
वाइकिंग काल में, नॉर्वे के वाइकिंग खोजकर्ताओं ने नौवीं शताब्दी में फरो द्वीप समूह की ओर जाते समय दुर्घटना से आइसलैंड की खोज की, और अंततः कनाडा में विनलैंड, जिसे आज न्यूफाउंडलैंड के रूप में जाना जाता है, पर पहुंचे। नॉर्वे के वाइकिंग्स उत्तरी और पश्चिमी ब्रिटिश द्वीपों और पूर्वी उत्तरी अमेरिका द्वीपों में सबसे अधिक सक्रिय थे।https://naturalhistory.si.edu/vikings/voyage/subset/vinland/archeo.html Vinland Archeology naturalhistory.si.edu https://web.archive.org/web/20180308031025/https://naturalhistory.si.edu/vikings/voyage/subset/vinland/archeo.html 8 March 2018 11 April 2017
बाएँ|अंगूठाकार|बुस्केरुद में पाया गया टोप (शिरस्त्राण), एकमात्र ज्ञात पुनर्निर्माण योग्य वाइकिंग युग का टोप है।
परंपरा के अनुसार, हेराल्ड फेयरहेयर ने 872 में स्टैवेंजर में हाफ़र्सफ़ॉर्ड की लड़ाई के बाद उन्हें एकीकृत किया, इस प्रकार वह एक संयुक्त नॉर्वे का पहले राजा बने। हेराल्ड का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण नॉर्वेजियन तटीय राज्य था। फेयरहेयर काफी सख्त शासक था और गाथाओं के अनुसार, इसके चलते कई नॉर्वेजियन,देश छोड़कर आइसलैंड, फरो द्वीपसमूह, ग्रीनलैंड और ब्रिटेन और आयरलैंड के कुछ हिस्सों में पलायन कर गए।
हाकोन प्रथम 10वीं शताब्दी के मध्य में नॉर्वे के पहले ईसाई राजा थे, हालांकि धर्म को लागू करने के उनके प्रयास को अस्वीकार कर दिया गया था। 10वीं शताब्दी के अंत और 11वीं शताब्दी की शुरुआत में नॉर्स परंपराओं को धीरे-धीरे ईसाई परंपराओं द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था। इसका श्रेय काफी हद तक मिशनरी राजा ओलाफ प्रथम ट्रिग्ग्वासन और ओलाफ द्वितीय हैराल्डसन (सन्त ओलाफ) को दिया जाता है। ओलाफ ट्रिग्ग्वासन ने इंग्लैंड में कई बार आक्रमण किये और लंदन पर भी चढाई की। 995 में नॉर्वे वापस आने पर, ओलाफ मोस्टर में उतरा जहाँ उसने एक चर्च बनाया जो नॉर्वे में पहला ईसाई चर्च बना। मोस्टर से, ओलाफ उत्तर में ट्रोंडहेम के लिए रवाना हुए, जहाँ उन्हें 995 में एराथिंग द्वारा नॉर्वे का राजा घोषित किया गया था। 11वीं शताब्दी के वाइकिंग्स के इतिहास के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्रोतों में से एक आइसलैंडर्स और नॉर्वे के राजा ओलाफ द्वितीय हैराल्डसन के बीच संधि है, जो लगभग 1015 से 1028 तक है।
सामंतवाद वास्तव में नॉर्वे या स्वीडन में कभी विकसित नहीं हुआ, जैसा कि बाकी यूरोप में हुआ था। हालाँकि, सरकारी प्रशासन में रूढ़िवादी सामंती चरित्र देखने को मिलती थी। हंसियाटिक लीग ने राजघरानों को विदेशी व्यापार और अर्थव्यवस्था पर अधिक से अधिक रियायतें देने के लिए मजबूर किया, क्योंकि राजघराने को बड़ा ऋण दिया जाताथा और राजा के खुदकेबड़े ऋण होतेथे। नॉर्वे की अर्थव्यवस्था पर लीग के एकाधिकार नियंत्रण ने सभी वर्गों, विशेष रूप से किसानों पर इस हद तक दबाव डाला कि नॉर्वे में कोई वास्तविक कुलीन वर्ग मौजूद नहीं था।
मध्ययुग
1040 से 1130 तक, देश में शांति थी।Stenersen: 36 1130 में, अस्पष्ट उत्तराधिकार कानून के चलते गृहयुद्ध का युग शुरू हुआ, जिसमें राजा के बेटों को संयुक्त रूप से शासन करने की अनुमति मिली। 1152 में निडरोस का चर्च बना, जिसने राजाओं की नियुक्ति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।Stenersen: 38 हलांकि चर्च को मजबूरन संघर्षों में किसी एक का पक्ष लेना पड़ता था। युद्ध 1217 में हाकन चतुर्थ हाकॉन्सन की नियुक्ति के साथ समाप्त हुआ, जिन्होंने उत्तराधिकार के स्पष्ट कानून पेश किए।Stenersen: 39
1000 से 1300 तक, जनसंख्या 150,000 से बढ़कर 400,000 हो गई, जिसके परिणामस्वरूप अधिक खेतों की भूमि का विस्तार किया गया। वाइकिंग युग के दौरान किसानों के पास अपनी जमीन थी, सन् 1300 तक, सत्तर प्रतिशत जमीन राजा, चर्च या अभिजात वर्ग के स्वामित्व में आ गई, और लगभग बीस प्रतिशत उपज इन जमींदारों के पास चली जाती थी।Stenersen: 37
14वीं शताब्दी को नॉर्वे का स्वर्ण युग कहा जाता है, जिसमें शांति थी और व्यापार में वृद्धि हुई, विशेष रूप से ब्रिटिश द्वीपों के साथ, हालांकि सदी के अंत में जर्मनी का महत्व बढ़ गया। पूरे मध्य युग में, राजा ने नॉर्वे को एक केंद्रीय प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ एक संप्रभु राज्य के रूप में स्थापित किया।Stenersen: 41
1349 में काली मौत नॉर्वे में फैल गयी और एक वर्ष के भीतर ही वहां की लगभग एक तिहाई आबादी खत्म हो गयी। 2197762 1990 Oeding P The black death in Norway Tidsskrift for den Norske Laegeforening 110 17 2204–08 बाद में अन्य महामारियों के चलते 1400 तक जनसंख्या आधी रह गई। कई समुदाय पूरी तरह से नष्ट हो गए, जिसके परिणामस्वरूप भूमि प्रचुरता में हो गई, जिससे किसानों ने पशुपालन की ओर अधिक रुख किया। करों में कमी से राजा की स्थिति कमज़ोर हो गई,Stenersen: 44 और कई अभिजात वर्ग ने अपना प्रभुत्व खो दिया। चर्च को दिए जाने वाले उच्च दशमांश (चर्च को दिये जाने वाली धनराशी) ने इसे और अधिक शक्तिशाली बना दिया और आर्कबिशप राज्य परिषद के सदस्य बन गए।Stenersen: 45
अंगूठाकार| बर्गेन में ब्रायगेन, जो कभी हैन्सियाटिक लीग व्यापार नेटवर्क के तहत नॉर्वे में व्यापार का केंद्र था, अब विश्व धरोहर स्थल के रूप में संरक्षित है
14वीं शताब्दी के दौरान हैन्सियाटिक लीग ने नॉर्वेजियन व्यापार पर नियंत्रण कर लिया और बर्गेन में एक व्यापारिक केंद्र की स्थापना की। 1380 में, ओलाफ हाकोन्सन को नॉर्वेजियन (ओलाफ IV के रूप में) और डेनिश सिंहासन (ओलाफ II के रूप में) दोनों विरासत में मिले, जिससे दोनों देशों के बीच एक संघ बना। 1397 में, मार्गरेट प्रथम के अधीन, तीन स्कैंडिनेवियाई देशों के बीच कल्मार संघ बनाया गया था। मार्गरेट ने जर्मनों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया, जिसके परिणामस्वरूप व्यापार नाकाबंदी हुई और नॉर्वेजियन सामानों पर उच्च कर लगाया गया, जिसने विद्रोह को जन्म दिया। हालाँकि, नॉर्वेजियन काउंसिल संघ से बाहर निकलने के लिए बहुत कमज़ोर थी।
मार्गरेट ने एक केंद्रीकरण नीति अपनाय और प्राय: डेनमार्क की अधिक आबादी के कारण उसका पक्ष लेती थी।Derry p. 75 मार्गरेट ने अपने शासन की मान्यता के बदले में बर्गेन में ल्यूबेक के हंसियाटिक व्यापारियों को व्यापार विशेषाधिकार भी दिए, जिससे नॉर्वे की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा। हंसियाटिक व्यापारियों ने पीढ़ियों तक बर्गेन में एक देश के भीतर एक देश का गठन किया।Derry pp. 77–78
ओल्डेनबर्ग राजवंश (1448 में स्थापित) के शासन के दौरान नॉर्वे और भी अधिक पृष्ठभूमि में चला गया। 1502 में नट अल्व्सन के नेतृत्व में एक विद्रोह हुआ था।Derry pp. 81–82 नॉर्वे ने उन विद्रोह में कोई हिस्सा नहीं लिया जिसके कारण 1520 के दशक में स्वीडिन ने डेनमार्क से स्वतंत्रता प्राप्त की।Derry pp. 83–84
प्रारंभिक आधुनिक काल
1521 में जब स्वीडन कल्मार संघ से अलग हो गया, तो नॉर्वे ने भी ऐसा ही करने की कोशिश की।May 2015 हलांकि विद्रोह को दबा दिया गया, और नॉर्वे 1814 तक डेनमार्क के साथ संघ में रहा। इस अवधि को "400-वर्ष की रात" के रूप में संदर्भित किया गया, क्योंकि राज्य की सभी बौद्धिक और प्रशासनिक शक्ति कोपेनहेगन में केंद्रित थी।
अंगूठाकार| सहयोगी डैनो-नॉर्वेजियन- डच बेड़े और स्वीडिश नौसेना के बीच साउंड की लड़ाई, 8 नवंबर 1658 (29 अक्टूबर ओएस )
1536 में प्रोटेस्टेंट धर्म के आगमन के साथ ही ट्रॉनहैम में आर्चबिशप को भंग कर दिया गया; जिसके साथ ही नॉर्वे ने अपनी स्वतंत्रता खो दी और प्रभावी रूप से डेनमार्क का एक उपनिवेश बन कर रह गया। चर्च की आय और सम्पत्ति को कोपेनहेगन में पुनः निर्देशित कर दिया गया। नॉर्वे में निदारोस तीर्थस्थल पर संत ओलाव के अवशेषों के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या भी कम होती गई, और इसके साथ ही, शेष यूरोप के सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन से भी उनका संपर्क टूट गया।
1695-1696 के अकाल में नॉर्वे की लगभग 10% आबादी ख़त्म हो गई। 1740 और 1800 के बीच स्कैंडिनेविया में कम से कम नौ बार फसल खराब हुई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जान गई।"The savage wars of peace: England, Japan and the Malthusian trap https://web.archive.org/web/20220128101941/https://books.google.com/books?id=eGsCGAdH4YQC&pg=PA63 28 January 2022". Alan Macfarlane (1997). p. 63. 0631181172
बाद का आधुनिक काल
अंगूठाकार| ऑस्कर वेर्गलैंड द्वारा चित्रित 1814 की संवैधानिक सभा
1807 में यूनाइटेड किंगडम द्वारा डेनमार्क-नॉर्वे पर हमला किये जाने के बाद, इसने नेपोलियन के साथ गठबंधन कर लिया, जिसके कारण 1812 बड़े पैमाने पर भुखमरी फैल गई। चूंकि 1814 में डेनिश राज्य हारने की कगार में था, इसलिए उसे कील की संधि के द्वारा नॉर्वे को स्वीडन को सौंपने के लिए मजबूर होना पड़ा, जबकि आइसलैंड, ग्रीनलैंड और फ़रो द्वीप के पुराने नॉर्वेजियन प्रांत डेनिश के अधीन ही रहे। नॉर्वे ने इस अवसर का लाभ उठा अपने स्वतंत्रता की घोषणा कर दी, और अमेरिकी और फ्रांसीसी संविधान पर आधारित एक संविधान को अपनाया, और 17 मई 1814 को डेनमार्क और नॉर्वे के क्राउन प्रिंस क्रिश्चियन फ्रेडरिक को राजा के रूप में चुना; जिसे "सिट्टेन्डे माई" (सत्रह मई) अवकाश के रूप में मनाया जाता है।
नॉर्वे को स्वीडन के साथ जोड़ने के निर्णय के प्रति नॉर्वे के विरोध के कारण नॉर्वेजियन-स्वीडिश युद्ध छिड़ गया। स्वीडन ने सैन्य बल से नॉर्वे को अपने अधीन करने का प्रयास किया। चूंकि स्वीडन की सेना नॉर्वेजियन सेनाओं को सीधे तौर पर हराने के लिए पर्याप्त मजबूत नहीं थी, वहीं नॉर्वे का खजाना एक लंबे युद्ध के लिए पर्याप्त नहीं था, और चूंकि ब्रिटिश और रूसी नौसेनाओं ने नॉर्वेजियन तट को अवरुद्ध कर दिया था,The Congress of Vienna; a study in allied unity, 1812–1822 https://archive.org/details/congressofvienna0000haro_u9c9 Nicolson Harold Constable & co. ltd 1946 295 The British Government sought to overcome this reluctance by assisting Russia in blockading the coast of Norway युद्धरत पक्षों को मॉस कन्वेंशन पर बातचीत करने के लिए मजबूर होना पड़ा। क्रिश्चियन फ्रेडरिक ने नॉर्वे की गद्दी त्याग दी और नॉर्वे की संसद को व्यक्तिगत संघ की अनुमति देने के लिए आवश्यक संवैधानिक संशोधन करने के लिए अधिकृत किया, जिसे नॉर्वे को स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 4 नवंबर 1814 को, संसद (स्टॉर्टिंग) ने स्वीडन के चार्ल्स XIII को नॉर्वे का राजा चुना, जिससे स्वीडन के साथ संघ की स्थापना हुई। इस व्यवस्था के तहत, नॉर्वे ने अपना उदार संविधान और अपनी स्वतंत्र संस्थाएं बरकरार रखीं, हालांकि उसे स्वीडन के साथ एक ही राजतंत्र और विदेश नीति साझा करनी पडी। नेपोलियन युद्धों के कारण आई मंदी के बाद, नॉर्वे का आर्थिक विकास 1830 तक धीमा ही रहा।
अंगूठाकार| नॉर्वे में एक सामी परिवार, c. 1800 ई.पू.
संघ का विघटन और प्रथम विश्व युद्ध
1905 से 1907 तक नॉर्वे के प्रधानमंत्री रहे क्रिश्चियन मिशेलसन ने 7 जून 1905 को नॉर्वे को स्वीडन से शांतिपूर्ण ढंग से अलग करने में केंद्रीय भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय जनमत संग्रह ने इस बात की पुष्टि की कि लोग गणतंत्र की अपेक्षा राजतंत्र को अधिक पसंद करते हैं। हालाँकि, कोई भी नॉर्वेजियन वैध रूप से सिंहासन का दावा नहीं कर सकता था, क्योंकि नॉर्वे का कोई भी कुलीन परिवार शाही वंश का दावा नहीं कर सकता था।
इसके बाद सरकार ने डेनमार्क के राजकुमार कार्ल को नॉर्वे की गद्दी सौंप दी, जो श्लेस्विग-होल्स्टीन-सोंडरबर्ग-ग्लुक्सबर्ग के डैनो-जर्मन शाही घराने के राजकुमार थे और नॉर्वे के मध्ययुगीन राजाओं के दूर के रिश्तेदार थे। जनमत संग्रह के बाद, उन्हें नॉर्वे की संसद द्वारा सर्वसम्मति से राजा चुना गया; उन्होंने हाकोन VII नाम लिया।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नॉर्वे तटस्थ रहा; हालाँकि, ब्रिटिश सरकार के कूटनीतिक दबाव के कारण उसका झुकाव मित्र राष्ट्रों की तरफ था।
द्वितीय विश्व युद्ध
नॉर्वे पर जरमनी का क़ब्ज़ा
बाएँ|अंगूठाकार| क्रिस्टियानसंड पर बमबारी, जर्मन आक्रमण के परिणामस्वरूप 1940 के वसंत में 24 शहरों पर बमबारी की गई।
नॉर्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक बार फिर अपनी तटस्थता की घोषणा की, लेकिन 9 अप्रैल 1940 को जर्मन सेनाओं ने उस पर आक्रमण कर दिया। नॉर्वे जर्मन के इस अकस्मात् हमले के लिए तैयार नहीं था। सैन्य और नौसैनिक प्रतिरोध दो महीने तक चला। उत्तर में नार्वे की सशस्त्र सेनाओं ने नार्विक की लड़ाई में जर्मन सेनाओं के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया, लेकिन 10 जून को ब्रिटिश सहायता न मिलने के बाद उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो फ्रांस पर जर्मन आक्रमण के दौरान फ्रांस की ओर केन्द्रित हो गया था।
अंगूठाकार| एडॉल्फ हिटलर ने नॉर्वे के प्रधान मंत्री विदकुन क्विस्लिंग और मंत्री अल्बर्ट विलजम हेगेलिन से मुलाकात की, 13 फरवरी 1942
राजा हाकोन और नॉर्वे सरकार लंदन पलायन कर गए। कई नॉर्वेजियन और नॉर्वेजियन मूल के लोग मित्र देशों की सेनाओं के साथ-साथ स्वतंत्र नॉर्वेजियन सेना में भी शामिल हो गए। जून 1940 में, एक छोटा समूह अपने राजा के पीछे नॉर्वे छोड़कर ब्रिटेन चला गया था। इस समूह में 13 जहाज, पांच विमान और रॉयल नॉर्वेजियन नौसेना के 500 लोग शामिल थे। युद्ध के अंत तक, रॉयल नॉर्वेजियन नौसेना में बल बढ़कर 58 जहाजों और 7,500 पुरुषों तक पहुंच गया था।
जर्मन कब्जे के दौरान, नॉर्वेवासियों ने एक प्रतिरोध आंदोलन बनाया जिसमें सविनय अवज्ञा और सशस्त्र प्रतिरोध शामिल था, जिसमें नोरस्क हाइड्रो के भारी जल संयंत्र और वेमोर्क में भारी पानी के भंडार को नष्ट करना भी शामिल था, जिससे जर्मन परमाणु कार्यक्रम पंगु हो गया, हालाँकि, मित्र देशों के युद्ध प्रयासों में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका नॉर्वेजियन मर्चेंट मरीन की थी, जो विश्व का चौथा सबसे बड़ा व्यापारी समुद्री बेड़ा था। पूरे युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों के अधीन इसका नेतृत्व नॉर्वेजियन शिपिंग कंपनी नॉर्ट्राशिप द्वारा किया गया और ड्युनकर्क की निकासी से लेकर नॉरमैंडी लैंडिंग तक हर युद्ध ऑपरेशन में भाग लिया। हर दिसंबर नॉर्वे युद्ध के दौरान ब्रिटिश सहायता के लिए धन्यवाद के रूप में यूनाइटेड किंगडम को एक क्रिसमस ट्री भेंट में देता है।
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का इतिहास
अंगूठाकार| 1970 के दशक से तेल उत्पादन ने नॉर्वे की अर्थव्यवस्था का विस्तार करने और नॉर्वे राज्य ( स्टेटफजॉर्ड तेल क्षेत्र ) को वित्तपोषित करने में मदद की है।
1945 से 1962 तक लेबर पार्टी को संसद में पूर्ण बहुमत प्राप्त था।
युनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ युद्धकालीन गठबंधन युद्धोत्तर वर्षों में भी जारी रहा। यद्यपि समाजवादी अर्थव्यवस्था को साझा करती, लेबर पार्टी ने स्वयं को कम्युनिस्टों से दूर कर लिया, विशेष रूप से 1948 में चेकोस्लोवाकिया में कम्युनिस्टों द्वारा सत्ता हथियाने के बाद, तथा अमेरिका के साथ अपनी विदेश नीति और रक्षा नीति संबंधों को मजबूत किया। नॉर्वे को 1947 में संयुक्त राज्य अमेरिका से मार्शल योजना सहायता प्राप्त हुई, एक वर्ष बाद वह आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) में शामिल हो गया, तथा 1949 में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का संस्थापक सदस्य बन गया।
नॉर्वे यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) का संस्थापक सदस्य था। नॉर्वे को दो बार यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन अंततः 1972 और 1994 में हुए जनमत संग्रह में संघ से जुडने के खिलाफ फैसला आने के बाद उसने इनकार कर दिया।https://www.bbc.co.uk/news/uk-20830201 Norwegian minister Espen Eide urges UK caution on quitting EU 23 December 2012 BBC News 23 December 2012 https://web.archive.org/web/20121223070804/http://www.bbc.co.uk/news/uk-20830201 23 December 2012
भूगोल
बाएँ|अंगूठाकार|सर्दियों में महाद्वीपीय नॉर्वे और आसपास के देशों की एक उपग्रह छवि
नॉर्वे के मुख्य क्षेत्र में स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप का पश्चिमी और सबसे उत्तरी हिस्सा शामिल है- इसमें जान मयेन का दूरस्थ द्वीप और स्वालबार्ड का द्वीपसमूह भी शामिल हैं। अंटार्कटिक पीटर द्वीप और उप-अंटार्कटिक बौवेट द्वीप आश्रित क्षेत्र हैं और इसे राज्य का हिस्सा नहीं माना जाता है। नॉर्वे अंटार्कटिका के एक हिस्से, जिसे क्वीन मौड लैंड के नाम से जाना जाता है, पर भी दावा करता है । उत्तरी अटलांटिक, फरो आइलैंड्स, ग्रीनलैंड और आइसलैंड में नॉर्वेनियन कि हिस्सेदारी, डेनिश को सोप दी गई जब नॉर्वे को कील की संधि पर स्वीडन के अधीन किया गया था।
नॉर्वे में उत्तरी यूरोप में स्कैंडिनेविया का पश्चिमी और उत्तरी भाग शामिल है, अक्षांश 57° और 81° उत्तर, और देशांतर 4° और 32° पूर्व के बीच।Thuesen Nils Petter Norge 14 May 2018 http://snl.no/Norge https://web.archive.org/web/20180706021727/https://snl.no/Norge Store norske leksikon no 5 July 2018 6 July 2018 Thorsnæs Geir Røvik Sisselhttps://www.kartverket.no/kunnskap/fakta-om-norge/Ytterpunkter/Norges_nordligste_ostligste_sorligste_vestligste/ Norge i nord, sør, øst og vest 8 March 2013 Kartverket 5 July 2018 https://web.archive.org/web/20180705233750/https://www.kartverket.no/kunnskap/fakta-om-norge/Ytterpunkter/Norges_nordligste_ostligste_sorligste_vestligste/ 5 July 2018 nb नॉर्वे में यूरोपीय मुख्य भूमि पर सबसे उत्तरी बिंदु शामिल है।https://www.independent.co.uk/travel/visit-norway/explore-north-cape-europe-s-northernmost-point-a8019571.html Explore North Cape, Europe's northernmost point 14 December 2017 The Independent 5 July 2018 https://ghostarchive.org/archive/20220621/https://www.independent.co.uk/travel/visit-norway/explore-north-cape-europe-s-northernmost-point-a8019571.html 21 June 2022 en-GB ऊबड़-खाबड़ तटरेखा विशाल फ़्योर्ड और हजारों द्वीपों से टूटी हुई है। तटीय आधार रेखा 2,532 किलोमीटर (1,573 मील) है। फ़्योर्ड सहित मुख्य भूमि की तटरेखा 28,953 किलोमीटर (17,991 मील) तक फैली हुई है, इनमें जब द्वीपों को भी शामिल किया जाता है तो तटरेखा अनुमानित 100,915 किलोमीटर (62,706 मील) कि हो जाती है।https://www.ssb.no/a/aarbok/kart/i.html Statistisk årbok 2013: Geografisk oversikt www.ssb.no https://web.archive.org/web/20130930165108/https://www.ssb.no/a/aarbok/kart/i.html 30 September 2013 5 July 2018 नॉर्वे की 1,619 किलोमीटर (1,006 मील) भूमि सीमा स्वीडन के साथ, 727 किलोमीटर (452 मील) फिनलैंड के साथ और 196 किलोमीटर (122 मील) पूर्व में रूस के साथ साझा करती है। उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में, नॉर्वे की सीमा बेरेन्ट्स सागर, नॉर्वेजियन सागर, उत्तरी सागर और स्केगराक से लगती है।https://www.cia.gov/the-world-factbook/countries/norway/ Norway Central Intelligence Agency Central Intelligence Agency The World Factbook https://web.archive.org/web/20210111023530/https://www.cia.gov/the-world-factbook/countries/norway/ 11 January 2021 20 June 2013 स्कैंडिनेवियाई पर्वत स्वीडन से लगी सीमा का अधिकांश हिस्सा बनाते हैं।
देश के अधिकांश हिस्सा लगभग 385,207 किलोमीटर (148,729 मील) (स्वालबार्ड और यान मायेन सहित 323,808 वर्ग किलोमीटर (125,023 वर्ग मील), पहाड़ी या उच्च इलाके का प्रभुत्व करता है, जिसमें प्रागैतिहासिक ग्लेशियरों और विविध स्थलाकृति के कारण प्राकृतिक विशेषताओं की एक बड़ी विविधता शामिल हैं। इनमें से सबसे अधिक ध्यान देने योग्य फ़्योर्ड हैं। सोग्नेफजॉर्डन दुनिया का दूसरा सबसे गहरा और दुनिया का सबसे लंबा 204 किलोमीटर (127 मील) फ़्योर्ड है। हॉर्निन्डाल्स्वाटनेट झील यूरोप की सबसे गहरी झील है।http://www.ssb.no/english/subjects/00/minifakta_en/en/ Minifacts about Norway 2009: 2. Geography, climate and environment Statistics Norway https://web.archive.org/web/20130216153750/http://www.ssb.no/english/subjects/00/minifakta_en/en/ 16 February 2013 25 October 2009 नॉर्वे में लगभग 400,000 झीलें और 239,057 पंजीकृत द्वीप हैं।Thuesen Nils Petter Norge 14 May 2018 http://snl.no/Norge https://web.archive.org/web/20180706021727/https://snl.no/Norge Store norske leksikon no 5 July 2018 6 July 2018 Thorsnæs Geir Røvik SisselThuesen, Nils Petter; Thorsnæs, Geir; Røvik, Sissel (14 May 2018), "Norge", Store norske leksikon (in Norwegian), archived from the original on 6 July 2018, retrieved 5 July 2018
Category:CS1 Norwegian-language sources (no) पर्माफ्रॉस्ट पूरे वर्ष ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों और फिनमार्क काउंटी के अंदरूनी हिस्सों में देखा जा सकता है। नॉर्वे में कई हिमनद पाए जाते हैं। भूमि ज्यादातर कठोर ग्रेनाइट और नाइस चट्टान से बनी है, लेकिन स्लेट, बलुआ पत्थर और चूना पत्थर भी आम हैं।
जलवायु
पाठ=|अंगूठाकार|नॉर्वे के कोपेन जलवायु वर्गीकरण प्रकार 1991-2020 (0C/32F) जलवायु को विभाजित करने वाले सबसे ठंडे महीने के लिए समताप।
अंगूठाकार|नॉर्वे का मानचित्र सामान्य वर्षा (वार्षिक औसत) दिखा रहा है। अवधि 1961-1990.
खाड़ी की धारा और प्रचलित पश्चिमी हवाओं के कारण, नॉर्वे में उत्तरी अक्षांशों, विशेष रूप से तट के साथ, की अपेक्षा अधिक तापमान और अधिक वर्षा होती है। मुख्य भूमि में चार अलग-अलग मौसम होते हैं, जिनमें ठंडी सर्दियाँ और कम वर्षा होती है। सबसे उत्तरी भाग में ज्यादातर समुद्री उप-आर्कटिक जलवायु है, जबकि स्वालबार्ड में आर्कटिक टुंड्रा जलवायु है। नॉर्वे के दक्षिणी और पश्चिमी भाग, पूरी तरह से अटलांटिक तूफान के चपेट में रहते हैं, और अधिक वर्षा का अनुभव करते हैं साथ ही यहां पूर्वी और दूर उत्तरी भागों की तुलना में सर्दियाँ हल्की होती हैं। ओस्लो के आसपास के निचले इलाकों में सबसे गर्म ग्रीष्मकाल होता है, लेकिन सर्दियों में ठंड और बर्फबारी भी होती है। सबसे गर्म वाला मौसम दक्षिण तट के पास होता है, लेकिन कभी-कभी उत्तर के तट पर भी बहुत गर्मी हो सकती है।https://met.no/English/Climate_in_Norway/ Climate in Norway(English) Met.no https://web.archive.org/web/20170320232734/https://met.no/English/Climate_in_Norway/ 20 March 2017 20 March 2017https://books.google.com/books?id=az3qCAAAQBAJ&q=koppen+climate+norway&pg=PA5 Selected climatic data for a global set of standard stations for vegetation Muller M. J. 6 December 2012 Springer 978-9400980402
जैव विविधता
नॉर्वे में लगभग किसी भी अन्य यूरोपीय देश की तुलना में बड़ी संख्या में विभिन्न पर्यावास हैं। नॉर्वे और आसपास के जल में लगभग 60,000 प्रजातियाँ (बैक्टीरिया और वायरस को छोड़कर) हैं। नॉर्वेजियन के समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को अत्यधिक उत्पादक माना जाता है।http://www.eoearth.org/article/Norwegian_Shelf_large_marine_ecosystem Norwegian Shelf ecosystem Eoearth.org https://web.archive.org/web/20121101005147/http://www.eoearth.org/article/Norwegian_Shelf_large_marine_ecosystem 1 November 2012 30 May 2010 प्रजातियों की कुल संख्या में कीटों की 16,000 प्रजातियां (संभवतः 4,000 अधिक प्रजातियां अभी तक वर्णित नहीं की गई हैं) शैवाल की 20,000 प्रजातियां, लाइकेन की 1,800 प्रजातियां, हरिता (काई) की 1,050 प्रजातियां, संवहनी पौधों की 2,800 प्रजातियां, कवक की 7,000 प्रजातियां, पक्षियों की 450 प्रजातियां (250 प्रजातियां नॉर्वे में घोंसले बना रही हैं) स्तनधारियों की 90 प्रजातियां, ताजा पानी की मछलियों की 45 प्रजातियां और खारे पानी की 150 प्रजातियाँ, ताज़े पानी के अकशेरुकी जीव की 1,000 प्रजातियाँ और खारे पानी के अकृत्रिमजीवों की 3,500 प्रजातियाँ शामिल हैं।http://www.regjeringen.no/nb/dep/md/dok/nou-er/2004/nou-2004-28/6.html?id=388879 NOU 2004 Regjeringen.no https://web.archive.org/web/20080511130011/http://www.regjeringen.no/nb/dep/md/dok/NOU-er/2004/NOU-2004-28/6.html?id=388879 11 May 2008 30 May 2010 इनमें से लगभग 40,000 प्रजातियों का वर्णन विज्ञान द्वारा किया गया है। 2010 की लाल सूची में 4,599 प्रजातियाँ शामिल हैं। नॉर्वे में पांच स्थलीय पारिस्थितिकी क्षेत्र हैंः सरमेटिक मिश्रित वन, स्कैंडिनेवियाई तटीय शंकुधारी वन, स्केंडिनवियाई और रूसी ताइगा, कोला प्रायद्वीप टुंड्रा, और स्कैंडिनेवियायी पर्वतीय बर्च वन और घास के मैदान।Dinerstein Eric Olson David Joshi Anup Vynne Carly Burgess Neil D. Wikramanayake Eric Hahn Nathan Palminteri Suzanne Hedao Prashant 1 2017 An Ecoregion-Based Approach to Protecting Half the Terrestrial Realm BioScience 67 6 534–545 10.1093/biosci/bix014 0006-3568 5451287 28608869
पर्यावरण
पूरे नॉर्वे में आकर्षक और नाटकीय दृश्य और परिदृश्य पाए जाते हैं।"25 Reasons Norway Is The Greatest Place On Earth" https://web.archive.org/web/20171010165518/https://www.huffingtonpost.com/2014/01/07/norway-greatest-place-on-earth_n_4550413.html 10 October 2017. The Huffington Post. 7 January 2014. दक्षिणी नॉर्वे के पश्चिमी तट और उत्तरी नॉर्वे के तट दुनिया के कुछ सबसे आकर्षक तटीय दृश्य प्रस्तुत करते हैं। नेशनल ज्योग्राफिक ने नॉर्वेजियन फ्जॉर्ड्स को दुनिया के शीर्ष पर्यटक आकर्षण के रूप में सूचीबद्ध किया है।http://news.nationalgeographic.com/news/2006/11/061115-heritage-sites_2.html Best, Worst World Heritage Sites Ranked Hamashige Hope National Geographic News 25 October 2009 https://web.archive.org/web/20061117224816/http://news.nationalgeographic.com/news/2006/11/061115-heritage-sites_2.html 17 November 2006 देश मध्यरात्रि के सूरज (गर्मियों के दौरान) के साथ-साथ ध्रुवीय ज्योति की प्राकृतिक घटनाओं का भी घर है।https://www.lonelyplanet.com/norway/travel-tips-and-articles/72649 Norway: come for the sun, stay for the light show 2 August 2010 Lonely Planet 11 April 2017 https://web.archive.org/web/20170430073653/https://www.lonelyplanet.com/norway/travel-tips-and-articles/72649 30 April 2017 en
नॉर्वे के शहर
बर्गेन
संस्कृति
नॉर्वे में संगीत
समाज
नॉर्वे में एलजीबीटीक्यू अधिकार
नॉर्वे में नारीवाद
धर्म
नॉर्वे में हिन्दू धर्म
खेल
नॉर्वेजियन फुटबॉल एसोसिएशन
मनोरंजन
शिक्षा
नॉर्वे में शिक्षा प्रणाली
स्वास्थ्य
नॉर्वे में स्वास्थ्य देखभाल
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
yes Norway
regjeringen.no https://web.archive.org/web/20220924112706/https://www.regjeringen.no/en/id4/ 24 September 2022 , official Norwegian government website
Norway.no, Norway's official portal
Statistics Norway https://web.archive.org/web/20110226231149/http://ssb.no/english/ 26 February 2011
State of the Environment Norway
Norway https://web.archive.org/web/20210111023530/https://www.cia.gov/the-world-factbook/countries/norway/ 11 January 2021 . The World Factbook. Central Intelligence Agency.
Norway https://web.archive.org/web/20150502183400/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/420178/Norway 2 May 2015 entry at Britannica.com Norway XVII Gosse Edmund William Edmund Gosse 575–592 1
Norway 19 Gosse Edmund William Edmund Gosse and four others 799–818 1
Norway 31 Hammer Simon Christian Simon Christian Hammer 1
Norway from UCB Libraries GovPubs''
Norway profile https://web.archive.org/web/20181129020321/https://www.bbc.co.uk/news/world-europe-17743896 29 November 2018 from the BBC News
Norway.info https://web.archive.org/web/20210326195754/http://www.norway.info/ 26 March 2021 , official foreign portal of the Norwegian Ministry of Foreign Affairs
Norway
1059668
Official facts about Norway https://web.archive.org/web/20140419093212/http://www.ssb.no/a/english/minifakta/en/ 19 April 2014
VisitNorway.com, official travel guide to Norway.
M1h_wIvwhzI National Anthem of Norway
Key Development Forecasts for Norway https://web.archive.org/web/20120512033624/http://www.ifs.du.edu/ifs/frm_CountryProfile.aspx?Country=NO 12 May 2012 from International Futures
World Bank Summary Trade Statistics Norway
स्रोत
Larsen Larsen Karen 1948 A History of Norway https://archive.org/details/historyofnorway0000kare Princeton University Press Princeton, New Jersey
श्रेणी:यूरोप के देश