411 REFERENCE · Wikipedia
वेद राही
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वेद राही (जन्म १९३३) हिन्दी और डोगरी के साहित्यकार तथा फिल्म निर्देशक हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित फिल्म वीर-सावरकर बनाई। वेद राही ने दूरदर्शन धारावाहिक गुल गुलशन गुलफाम का भी निर्देशन किया।
वेद राही का जन्म 22 मई 1933 को जम्मू कश्मीर में हुआ था। इनके पिता का नाम लाला मुल्कराज सराफ था जो जम्मू से “रणबीर” नाम का समाचार-पत्र निकलते थे। राही जी को बचपन से ही लिखने का शौक था। उन्होंने पहले उर्दू में लिखना आरम्भ किया और फिर हिंदी और डोगरी भाषा में भी लिखने लगे। उनकी अब तक की कुछ मशहूर कहानियां है - काले हत्थे (1958), आले (1982), क्रॉस फायरिंग। उनके प्रमुख उपन्यासों में हाड़ बेडी पत्तन (1960) , परेड (1982), त्रुट्टी दी डोर (1980) , गर्भजून आदि।
वेद राही ने फिल्मी संसार में कदम रामानंद सागर के कारण रखा जिनके साथ जुड़ रहकर उन्होंने लगभग 25 हिंदी फिल्मों के लिए कहानिया, डायलॉग और स्क्रीन राइटिंग की। इन्होने कई फिल्में की जैसे वीर सावरकर (1982), बेज़ुबान (1976), चरस (1975), संन्यासी (1972), बे-ईमान (1972), मोम की गुड़िया (1971), आप आये बहार आई (1971 ), पराया धन (1970 ), पवित्र पापी (1966 ), 'यह रात फिर न आएगी' आदि। इसके अलावा उन्होंने 9 फिल्मे और सीरियल का निर्देशन किया एहसास (टीवी सीरीज ) (1994 ), रिश्ते (टीवी सीरीज) (1987 ), ज़िन्दगी (टीवी सीरीज)(1987), गुल गुलशन गुलफाम (टीवी सीरीज) (1984), नादानियाँ (1980), काली घटा (1973), प्रेम पर्वत (1972), दरार आदि। इसके अलावा इन्होने काली घटा नामक फिल्म निर्मित भी की।
पुरस्कार
महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार
बाहरी कड़ियाँ
वेद राही https://web.archive.org/web/20211130180026/http://khsindia.org/india/en/?option=com_content&view=article&id=365:%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A5%80&catid=58&Itemid=608&lang=hi 30 नवंबर 2021
श्रेणी:1933 में जन्मे लोग
श्रेणी:साहित्यकार
श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत डोगरी भाषा के साहित्यकार
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर के लोग