411 REFERENCE · Wikipedia
एलिसाण्ट प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एलिसाण्ट एलिसाण्ट Escut de la Província d'Alacant.svg Localización de la provincia de Alicante.svg एलिसाण्ट स्पेनी और वैलेंसियाई ५,८१६.५ ४१ १.१६% १८,९१,४७७ ४ ४.१०% २००८ ३२५.१९ एलिसांट Alicante वैलेंसियाई Alacant वैलेंसियाई समुदाय प्रांतीय सरकार (Diputación de Alicante) http://www.ladipu.com/
एलिसांट प्रान्त (स्पेनी: Alicante) स्पेन का पाँचवा सबसे बड़ा प्रान्त है जिसकी कुल जनसंख्या १७,५०,००० है और यह वैलेंसियाई समुदाय में दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है। यह भूमध्यसागर तट से लगते स्पेन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इसकी राजधानी एलिसाण्ट है, जो एक बन्दरगाह नगर/कस्बा है। यह एक वाणिज्यिक नगर है और यहाँ सन्त बारब्रा कैसल जैसे स्मारक हैं। अन्य प्रमुख नगर है एल्ची (Elche), जिसकी जनसंख्या २,१५,००० है। यहाँ खजूर के बहुत से वृक्ष हैं और यहाँ का प्रमुख उद्योग है जूता-उद्योग; टोर्रीविएजा (Torrevieja), जनसंख्या एक लाख, यह एक पर्यटक केन्द्र है और यहाँ विश्व प्रसिद्ध हबानेरास प्रतियोगिता आयोजित होती है; ओरिहुएला (Orihuela), जनसंख्या ७५,०००, प्रमुख कृषि केन्द्र; बेनिडोर्म (Benidorm), जनसंख्या ६७,०००, भूमध्यसागरीय क्षेत्र का मैनहट्टन; एल्कोय (Alcoy), जनसंख्या ६०,०००, वस्त्रोद्योग केन्द्र और एल्डा (Elda), जनसंख्या ५५,०००, जूता उद्योग।
यहाँ की सबसे प्रमुख नदी सिगूरा (Segura) है, जो दक्षिणी भाग में बहती है और एलिसाण्ट, एल्ची, टोर्रीविएजा, ओरिहुएला और अन्य नगरों को जल उपलब्ध कराती है। अन्य नदियाँ हैं: विनालोपो (Vinalopo), सेर्पिस (Serpis), एमाडोरियो (Amadorio), भेड़ों की घाटी (Rambla de las Ovejas) और मोन्नीग्र (Monnegre)।
सबसे बड़ा पहाड़ एटाना (Aitana) है और अन्य पर्वत हैं मारियोला (Mariola), पुइग बैल्ल ( Puig Bell), मैग्मो (Maigmo) और एलिसांट के निकट गोल्ड हैड ( Gold Head)। तटीय क्षेत्रों पर बहुत से द्वीप हैं, जिनमें प्रमुख है, टाबार्का (Tabarca) और एक अन्य है, बेनिडोर्म द्वीप (Benidorm island)।
इस प्रान्त की प्रमुख आर्थिक गतिविधियाँ हैं, पर्यटन, उद्योग (जूता, कालीन, खेल-सामग्री, गुड़िया, वस्त्र) और लाभवार फलों जैसे सन्तरे, नीम्बू, टमाटर, बादाम, मदिरा आदि की आधुनिक खेती। यहाँ के दो प्रमुख विश्वविद्यालय हैं: एलिसाण्ट विश्वविद्यालय और माइकल हर्नान्डेज़ विश्वविद्यालय
इन्हें भी देखें
स्पेन
श्रेणी:स्पेन
श्रेणी:स्पेन के प्रान्त