Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तलवाड़ा टाउनशिप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2021 तलवाड़ा टाउनशिप पंजाब स्टेट में जिला होशियारपुर का एक बड़ा ही सुन्दर शहर है। इसकी उसारी पौंग डैम बनने से हुयी। पौंग डैम पर काम करने वाले लोगों के लिए कॉलोनियां बनाई गयी जिसमे सिर्फ पौंग डैम पर काम करने वाले लोग रहते है। जिसे आज तलवाड़ा टाउनशिप के नाम से जाना जाता है। सुविधा तलवाड़ा टाउनशिप में रहने वाले लोगों के लिए फ्री में घर, पानी, बिजली उपलब्ध है। इसके इलावा बच्चों के लिए बढ़िया स्कूल, खेल के मैदान, क्लब उपलब्ध है। तलवाड़ा टाउनशिप में केवल 4 सेक्टर है। भूगोल सेक्टर 1: सेक्टर 1 में बड़ा ही सुन्दर बाबा विश्वकर्मा जी का मंदिर है। उत्तर दिशा में शाह नहर के नजदीक बी.बी.एम.बी. सरकारी हॉस्पिटल उपलब्ध है। हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टर के लिए सामने घर उपलब्ध है। पास में आम का और लीची का बाग़ है। इसके इलावा सरकारी लड़कों का स्कूल है। सेक्टर 2: सेक्टर 2 में बड़ा ही सुन्दर सिख गुरद्वारा है सामने फायर ऑफिस है पीछे स्कूल है। साथ में दवाइयों की दुकाने है, सामने बच्चों के खेलने के लिए पार्क है। इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकारी मॉडल स्कूल भी है। स्कूल के साथ बी.बी.एम.बी. नर्सरी है और साथ में बहुत बड़ा ग्राउंड है जिसे नर्सरी ग्राउंड कहते है। विवाह शादियों के लिए सरकारी विवाह पैलेस है, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, डाकघर आदि सभी मौजूद है। इसके इलावा बड़ा ही सुन्दर लक्ष्मी नारायण जी का मंदिर भी है, यहाँ हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मेला लगता है। सेक्टर 3: सेक्टर 3 में आर्य समाज मंदिर है उसके आगे साथ में पीर बाबा जी का मंदिर, श्री गुरु रविदास जी का मंदिर है। इसके इलावा लड़कियों के लिए लड़कियों का स्कूल भी सेक्टर 3 में है। सेक्टर 4: सेक्टर 4 में रॉक गार्डन है जो की बहुत ही सुन्दर है, लोग यहाँ घूमने के लिए आते है। बड़ी कक्षाओं के बिद्यारथिओं के लिए सरकारी कॉलेज है, सरकारी आईटीआई है। साथ में मस्ताना जी बाबा भागी शाह जी का सुन्दर दरबार है।