411 REFERENCE · Wikipedia
बुतरस घाली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
{{Infobox officeholder
|name = बुतरस बुतरस -घाली
|image = Boutros Boutros-Ghali - 2002 International Women's Day at UNESCO.jpg
|caption = मार्च 2013 में बुतरस घाली
|office = ला फ्रान्कोफोनिए के महासचिव
|term_start = 16 नवम्बर 1997
|term_end = 31 दिसम्बर 2001
|predecessor = जेन लुईस रॉय
|successor = एब्ड्य्यु डिओफ
|office1 = संयुक्त राष्ट्र के महासचिव
|term_start1 = 1 जनवरी 1992
|term_end1 = 31 दिसम्बर 1996
|predecessor1 = ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार
|successor1 = कोफ़ी अन्नान
|office2 = विदेश मंत्री लीबियाकार्यकारी
|primeminister2 = ममदोह सलेममुस्तफा खलील
|term_start2 = 17 सितंबर 1978
|term_end2 = 17 फ़रवरी 1979
|predecessor2 = मुहम्मद इब्राहिम कामेल
|successor2 = मुस्तफा खलील
|primeminister3 = ममदोह सलेम
|term_start3 = 17 नवम्बर 1970
|term_end3 = 15 दिसम्बर 1999
|predecessor3 = इसमाईल फहमी
|successor3 = मुहम्मद इब्राहिम कामेल
|birth_date = 1922 11 14 y
|birth_place = काहिरा,मिस्र
|death_date =2016 2 16 1922 11 14 y
|death_place =काहिरा, मिस्र
|party = अरब सोसलिस्ट यूनियन (मिस्र)(1978 से पहले)}}नेशनल डेमोकृत्क पार्टी (मिस्र)(1978–2011)निर्दलीय(2011–वर्तमान) लिया मारिया बुतरस-घाली काहिरा विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ पेरिसराजनीतिक अध्ययन संस्थान, पेरिस
बुतरस बुतरस-घाली (ar بطرس بطرس غالى ar ALA Buṭrus Buṭrus Ghālī , ˈbotɾos ˈɣæːli; 14 नवम्बर 1922 - 16 फरवरी 2016) मिस्र के एक राजनेता और राजनयिक थे। वे संयुक्त राष्ट्र के छट्ठे महासचिव के रूप में अपनी सेवाएँ भी दी। इस पद पर रहते हुये ये यूगोस्लाविया के गोलमाल और रवांडा नरसंहार सहित कई विश्व संकटों से घिरे रहे।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
बुतरस-घाली का जन्म काहिरा में 14 नवम्बर १९२२ को हुआ था। उनके दादा बुट्रोस घाली 1908 से 1910 तक मिस्र के प्रधानमंत्री रहे हैं, जिनकी हत्या कर दी गयी थी।Who's who at the U.N. Secretariat EIR 7 अगस्त 1992 19 31 http://www.larouchepub.com/eiw/public/1992/eirv19n31-19920807/eirv19n31-19920807_024-whos_who_at_the_un_secretariat.pdf 19 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20130521020329/http://www.larouchepub.com/eiw/public/1992/eirv19n31-19920807/eirv19n31-19920807_024-whos_who_at_the_un_secretariat.pdf 21 मई 2013 dead
उन्होंने 1946 में काहिरा विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात पेरिस विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय लाँ में पी एच डी की डिग्री ली। साथ ही उन्होंने 1949 में अंतर्राष्ट्रीय संबंध पर आधारित डिप्लोमा किया। 1954 से 1955 तक वे कोलंबिया विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कॉलर रहे। 1963 से 1964 तक वे हेग अकादमी ऑफ इंटरनेशनल लॉ के अनुसंधान केंद्र के निदेशक तथा 1967 से 1968 तक वे पेरिस विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ में विजिटिंग प्रोफेसर.रहे। 1979 में वे काहिरा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय संबंध पर आधारित विषय पढ़ाने हेतु प्राध्यापक नियुक्त हुये, जहां वे 1999 तक कार्यरत रहे। इस दौरान उन्होंने 1975 में राजनीतिक और सामरिक अध्ययन केंद्र और 1980 में राजनीतिक अध्ययन के अफ्रीकी सोसायटी के अध्यक्ष पद पर भी कार्य किया। वे क्यूंझी विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई "दि ग्रेजुयट इंस्टीट्यूट ऑफ पीस स्टडी" के मानद रेक्टर भी रहे हैं।Boutros Boutros-Ghali Biography https://web.archive.org/web/20171109075742/http://www.notablebiographies.com/Be-Br/Boutros-Ghali-Boutros.html 9 नवंबर 2017 , इनसाइक्लोपीडिया ऑफ वर्ल्ड वायोग्राफी
राजनीतिक जीवन
उनका राजनीतिक जीवन मिस्त्र के तात्कालिक राष्ट्रपति अनवर अल सादात के शासन काल में बिकसित हुआ। 1974 से 1977 तक वे अरब सोशलिस्ट संघ के केंद्रीय समिति के सदस्य रहे हैं। 1977 से 1991 तक वे मिस्त्र के विदेश मंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दी। इस दौरान उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति सादात और इजरायल के प्रधान मंत्री के बीच शांति समझौते में एक बड़ी भूमिका निभाई। http://weekly.ahram.org.eg/2006/777/profile.htm Boutros Boutros-Ghali: The world is his oyster/बुट्रोस बुट्रोस - घाली: दि वर्ल्ड इज हीज ओएस्टर आहराम साप्ताहिक 18 जनवरी 2006 8 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120630162722/http://weekly.ahram.org.eg/2006/777/profile.htm 30 जून 2012 dead
संयुक्त राष्ट्र कैरियर
संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष पद महासचिव हेतु वे 1991 में चुने गए, वे इस पद पर रहते हुये काफी विवादास्पद भी रहे। 1992 में वे शांति के लिए एक एजेंडा प्रस्तुत किया, जिसमें कई सुझाव निहित थे कि कैसे संयुक्त राष्ट्र हिंसक गतिविधियों पर काबू पा सकता है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के 1994 के दौरान रवांडा नरसंहार के कारण उनके कार्य की विफलता के लिए उनकी खूब आलोचना हुयी थी। इस नरसंहार में एक लाख से अधिक लोग मारे गए थे, किन्तु अंगोला सिविल युद्ध में हस्तक्षेप के लिए संयुक्त राष्ट्र में समर्थन जुटा पाने में उन्होंने असमर्थता जताई थी। अपने कार्यकाल के दौरान यूगोस्लाव युद्धों के कारण यूगोस्लाविया के सोशलिस्ट संघीय गणराज्य के विघटन के बाद उनकी प्रतिष्ठा संयुक्त राष्ट्र और संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त राज्य अमेरिका की भूमिका की प्रभावशीलता पर उलझ कर रह गयी थी। 1996 में घाली को 2001 तक के लिए अगले कार्यकाल हेतु पुन: निर्वाचित करने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दसों सदस्यों की मतयक्यता न होने के कारण पारित नहीं हो सका और इस पद पर अगली अवधि के लिए कोफ़ी अन्नान नियुक्त किए गए।
बाद के दिनों में
1997 से 2002 तक बुतरस घाली ला फ्रान्कोफोनिए, फ्रेंच भाषी देशों के एक संगठन के महासचिव रहे। 2003 में उन्हें मिस्र के मानव अधिकारों की राष्ट्रीय परिषद के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया, जहां वे 2012 तक बने रहे। उन्होंने 2003 से 2006 तक दक्षिण केंद्र के बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी सेवा की। वर्तमान में वे विकासशील देशों के एक अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संगठन हेग इंटरनेशनल लॉ अकादमी के प्रशासनिक परिषद के अध्यक्ष है। घाली ने अप्रैल 2007 के बाद संयुक्त राष्ट्र संसदीय विधानसभा की स्थापना के लिए छेड़े गए एक अभियान का समर्थन किया था और वे अपील करने वाले प्रारंभिक हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक रहे थे। इस अभियान के लिए एक संदेश में उन्होंने वैश्विक स्तर पर नागरिकों की लोकतांत्रिक भागीदारी स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।http://www.southcentre.org South Centre website Southcentre.org 2012-06-08 https://web.archive.org/web/20191006212258/http://www.southcentre.org/ 6 अक्तूबर 2019 dead http://www.unpacampaign.org/documents/en/BBG200705.pdf इन्टरनेशनल कॅम्पेन फॉर दि ईस्टब्लिशमेंट ऑफ ए यूनाइटेड नेशंस पार्लियामेंटरी एसेम्बली मैसेज फ्रोम डॉ बुतरस बुतरस-घाली PDF 22 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20120207032702/http://www.unpacampaign.org/documents/en/BBG200705.pdf 7 फ़रवरी 2012 dead संप्रति संघर्ष निवारण हेतु सतत विकास और सांस्कृतिक संवाद की दिशा में कार्य करने वालों को जाक शिराक फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक वर्ष दिये जाने वाले पुरस्कारों की ज्यूरी के वे सदस्य भी हैं।http://www.fondationchirac.eu/en/the-fondation-chirac-prize-for-conflict-prevention/the-jury/ The jury for the Conflict Prevention Prize awarded by the Fondation Chirac Fondationchirac.eu 2012-05-30 2012-06-08 https://web.archive.org/web/20131022120407/http://www.fondationchirac.eu/en/the-fondation-chirac-prize-for-conflict-prevention/the-jury/ 22 अक्तूबर 2013 dead
ग्रंथ सूची
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहते हुये उन्होंने एन एजेंडा फॉर पीस लिखा, इसके अतिरिक्त उनके दो संस्मरण और प्रकाशित हुये, जो निम्न है :
इजीप्ट्स रोड टू जेरूसलम इसराइल, मिस्र शांति संधि के बारे में।
अनवाईंकुईस्ड : ए यू एस-यू एन सगा संयुक्त राष्ट्र में अपने कार्यकाल के दौरान।
मृत्यु
बुतरस घाली का निधन काहिरा के एक अस्पताल में 16 फरवरी 2016 को 93 वर्ष की आयु में हो गया।http://www.bbc.com/news/world-middle-east-35590039 Boutros Boutros-Ghali, former UN head, dies at 93 संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बुतरस बुतरस घाली का 93 वर्ष की उम्र में मृत्यु बीबीसी न्यूज 16 फरवरी 2016 https://web.archive.org/web/20160219002335/http://www.bbc.com/news/world-middle-east-35590039 19 फ़रवरी 2016 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Boutros Boutros-Ghali बुतरस घाली
इसमाईल फ़ाहमी
विदेश मंत्री (मिस्र)कार्यकाल 1977
मुहम्मद इब्रहीम कामेल
|-
मुहम्मद इब्रहीम कामेल
विदेश मंत्री (मिस्र)कार्यकाल 1978–1979
मुस्तफा खलील
|-
ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार
संयुक्त राष्ट्र के महासचिवकार्यकाल 1992–1996
कोफ़ी अन्नान
|-
जेन लुईस रॉय
ला फ्रान्कोफोनिए के महासचिवकार्यकाल 1997–2002
एब्डौ डिओफ
Boutros-Ghali, Boutros Egptian politician 14 नवम्बर 1922 Cairo, Egypt
श्रेणी:संयुक्त राष्ट्र महासचिव
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1922 में जन्मे लोग