411 REFERENCE · Wikipedia
अनुकरण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यहाँ 'अनुकरण' शब्द यूनानी (ग्रीक) भाषा के ‘मिमेसिस’ (Mimesis) के पर्याय रूप में प्रयुक्त हुआ है। ‘मिमेसिस’ का अंग्रेजी अनुवाद है - ‘इमिटेशन’ (imitation) किन्तु ‘इमिटेशन’ से ‘मिमेसिस’ का पूरा अर्थ व्यक्त नहीं होता, क्योंकि यूनानी भाषा के बहुत सारे शब्दों की अर्थवत्ता या अर्थछटा अंग्रेजी में यथावत् व्यक्त नहीं हो पाती।
हिन्दी में ‘अनुकरण’ अंग्रेजी के ‘इमिटेशन’ शब्द से रूपान्तर होकर आया है। अनुकरण का सामान्य अर्थ है- नकल या प्रतिलिपि या प्रतिच्छाया, जबकि वर्तमान सन्दर्भ में उसका मान्य अर्थ है- ‘‘अभ्यास के लिए लेखकों और कवियों को उपलब्ध उत्कृष्ट रचनाओं का अध्ययन एवं अनुसरण करना।’’ यूनानी भाषा में कला के प्रसंग में अनुकरण का व्यवहार अरस्तू का मौलिक प्रयोग नहीं है। अरस्तू से
पूर्व प्लेटो ने अनुकरण का प्रतिपादन कविता को हेय तथा हानिकारक सिद्ध करने के हेतु किया था।
इन्हें भी देखें
प्लेटो का अनुकरण सिद्धांत
अरस्तु का अनुकरण सिद्धांत
श्रेणी:साहित्य