411 REFERENCE · Wikipedia
मर मिटेंगे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मर मिटेंगे (तेलुगु: ఊసరవెల్లి, उच्चारण: ऊसरवेल्लि) २०११ की तेलुगू भाषा में बनी भारतीय एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सुरेंदर रेड्डी ने किया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार में हैं। इनके अलावा शाम, प्रकाश राज, पायल घोष, मुरली शर्मा, जया प्रकाश रेड्डी और रहमान सहायक भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को २०१२ में गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स ने मर मिटेंगे नाम से हिन्दी में डब किया था।
== कहानी ==
टोनी पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है। जब वो कश्मीर जाता है, वहाँ उसकी मुलाक़ात निहारिका से होती है, जिसे आतंकी अपहरण कर ले जाते रहते हैं। उसे उस लड़की से प्यार हो जाता है, वो उसे उन आतंकियों से छुड़ा लेता है। बाद में उसे पता चलता है कि निहारिका की मंगनी पहले से राकेश से हो चुकी है। राकेश एक गुंडा और एक मंत्री का बेटा है, पर उसके गुंडे होने की बात निहारिका को पता नहीं होती है। जब उसे उसके गुंडे होने की बात पता चलती है तो वो उसके साथ रिश्ता तोड़ देती है। बाद में उसे टोनी से प्यार हो जाता है। इसके बाद टोनी उस राकेश को मार देता है। बाद में टोनी, निहारिका और चित्रा मंदिर जाते हैं। टोनी वहाँ किसी की हत्या कर रहा होता है कि चित्रा उसे देख लेती है।
इसके बाद कहानी कुछ पीछे चले जाती है, जिसमें दिखाया जाता है कि किस प्रकार निहारिका के याददाश्त जाने से पहले उन दोनों मिल चुके थे। निहारिका का भाई एक गुप्त पुलिस अफसर होता है, जिसे गुंडे पहचान जाते हैं और उसके पूरे परिवार की हत्या कर देते हैं। उस परिवार में सिर्फ निहारिका ही बच निकलती है। हालांकि उसके सिर में एक गोली लग जाती है, जिससे वो मरती तो नहीं है, लेकिन डॉक्टर उसे बताते हैं कि वो जल्द ही सारी याददाश्त खोने वाली है। वो टोनी को अपने परिवार वालों की हत्या करने वाले सारे गुंडों को मारने के लिए बोलती है। अंत में टोनी उन सभी गुंडों को मार देता है, जो निहारिका के परिवार वालों की हत्या किए रहते हैं।
== कलाकार ==
जूनियर एनटीआर — टोनी
तमन्ना भाटिया — निहारिका
प्रकाश राज — अज्जू भाई
विद्युत जामवाल — इरफान भाई
रहमान — डीसीपी
अधविक महाजन — राकेश
पायल घोष — चित्रा
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==