Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्लेरी ग्रिमेट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

क्लेरेंस विक्टर "क्लेरी" ग्रिमेट (Clarrie Grimmett; 25 दिसंबर 1891 - 2 मई 1980) क्रिकेटर थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की तरफ से 37 टेस्ट मैच खेलें। ग्रिमेट डुनेडिन न्यूजीलैंड में पैदा हुआ थे जहाँ से उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलना शुरू किया था। उनके समय में न्यूजीलैंड की टीम के पास टेस्ट खेलने का दर्जा नहीं था। इसलिए 1914 में वो अपने पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया आ गए। जहाँ उन्होंने शुरू में विक्टोरिया और बाद में साउथ आस्ट्रेलिया की प्रथम श्रेणी टीमों के लिये क्रिकेट खेला। क्लेरी ग्रिमेट ने 1924 से 1936 के बीच 37 टेस्ट खेलें जिसमें उन्होंने 24.21 की औसत से 216 विकेट लिए। वो 200 टेस्ट विकेट के मील के पत्थर तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बने थे। इस कारण उनके पास एक वक्त टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड था। टेस्ट क्रिकेट में उनकी जोड़ी बिल ओ'रेली के साथ काफ़ी प्रसिद्ध है।एशले मैलेट The Tiger and the Fox टाइगर और फॉक्स http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/634428.html ईएसपीएन क्रिकइन्फो 18 जनवरी 2017 8 मई 2013 https://web.archive.org/web/20170201082221/http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/634428.html 1 फ़रवरी 2017 live उनकी 1980 में एडिलेड में मृत्यु हो गई। 2009 में उन्हें को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। आँकडे मैच विकेट पारी सर्वश्रेष्ठ मैच सर्वश्रेष्ठ औसत इकोनोमी स्ट्राइक रेट पारी में पाँच मैच में दस टेस्ट 37 216 7/40 14/199 24.21 2.16 67.1 21 7 प्रथम श्रेणी 248 1424 10/37 22.28 2.57 51.9 127 33 इन्हें भी देखें क्रिकेट के कीर्तिमान सन्दर्भ श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:1891 में जन्मे लोग श्रेणी:१९८० में निधन