Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कॅप्लर-२० तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|कॅप्लर २० के ग्रहीय मंडल के दो ग्रहों की पृथ्वी और शुक्र ग्रहों से तुलना कॅप्लर-२० उर्फ़ कॅप्लर-२०ए (Kepler-20a) पृथ्वी से ९५० प्रकाश वर्ष दूर लायरा तारामंडल के क्षेत्र में स्थित एक G8 श्रेणी का तारा है। यह आकार में हमारे सूरज से ज़रा छोटा है - इसका द्रव्यमान (मास) हमारे सूरज के द्रव्यमान का ०.९१ गुना और इसका व्यास (डायामीटर) हमारे सूरज के व्यास का ०.९४ गुना अनुमानित किया गया है। सम्भव है कि यह एक मुख्य अनुक्रम तारा है हालाँकि वैज्ञानिकों को अभी यह पक्का ज्ञात नहीं हुआ है। पृथ्वी से देखा गई इसकी चमक (सापेक्ष कान्तिमान) +१२.५१ मैग्नीट्यूड मापी गई है, यानी इसे देखने के लिए दूरबीन आवश्यक है। इसके इर्द-गिर्द एक ग्रहीय मंडल मिला है, जिसमें पांच ज्ञात ग़ैर-सौरीय ग्रह इस तारे की परिक्रमा कर रहे हैं।Hand Eric Kepler discovers first Earth-sized exoplanets 10.1038/nature.2011.9688 20 दिसम्बर 2011 NatureJohnson Michele NASA Discovers First Earth-size Planets Beyond Our Solar System http://www.nasa.gov/mission_pages/kepler/news/kepler-20-system.html NASA 20 दिसम्बर 2011 25 दिसंबर 2011 https://web.archive.org/web/20190504012546/https://www.nasa.gov/mission_pages/kepler/news/kepler-20-system.html 4 मई 2019 live पृथ्वी जैसे ग्रह मिले २० दिसम्बर २०११ में वैज्ञानिकों ने घोषणा की के कॅप्लर-२० तारे के इर्द-गिर्द पृथ्वी के आकार के दो ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं, जिनके नाम कॅप्लर-२०ई (Kepler-20e) और कॅप्लर-२०ऍफ़ (Kepler-20f) रखे गए हैं। इस से पहले ब्रह्माण्ड में मिलने वाले सभी ग़ैर-सौरीय ग्रह पृथ्वी से बड़े थे - या तो वे गैस दानव ग्रह थे और या फिर महापृथ्वी के श्रेणी के बड़े ग्रह थे। पृथ्वी के आकार के ग्रह को देख पाने का अर्थ है कि अब वैज्ञानिकों में इस अकार के ग्रह इतनी दूरी पर खोज निकालने की क्षमता विकसित होनी शुरू हो गई है। यह याद रखना ज़रूरी है कि हालांकि इन दो ग्रहों का अकार पृथ्वी जैसा भले ही हो, यह अपने तारे के वासयोग्य क्षेत्र में स्थित नहीं हैं। ये कॅप्लर-२० तारे के इतने पास हैं कि कॅप्लर-२०ई ग्रह की सतह पर तापमान लगभग ७६० °सेंटीग्रेड होगा और कॅप्लर-२०ऍफ़ ग्रह पर ४२७ °सेंटीग्रेड।NASA Staff Kepler: A Search For Habitable Planets - Kepler-20e http://kepler.nasa.gov/Mission/discoveries/kepler20e/ 20 दिसम्बर 2011 NASA 25 दिसंबर 2011 https://www.webcitation.org/6DxnN7dw8?url=http://kepler.nasa.gov/Mission/discoveries/kepler20e/ 26 जनवरी 2013 live NASA Staff Kepler: A Search For Habitable Planets - Kepler-20f http://kepler.nasa.gov/Mission/discoveries/kepler20f/ 20 दिसम्बर 2011 NASA 25 दिसंबर 2011 https://www.webcitation.org/6DxnQUw8P?url=http://kepler.nasa.gov/Mission/discoveries/kepler20f/ 26 जनवरी 2013 live इस मंडल में वरुण (नॅप्टयून) के अकार वाले तीन अन्य गैस दानव ग्रह भी मिले हैं, जिनका नाम कॅप्लर-२०बी (Kepler-20b), कॅप्लर-२०सी (Kepler-20c) और कॅप्लर-२०डी (Kepler-20d) रखा गया है। इन्हें भी देखें कॅप्लर-२०ऍफ़ ग़ैर-सौरीय ग्रह महापृथ्वी गैस दानव सन्दर्भ 2 श्रेणी:तारे श्रेणी:लायरा तारामंडल श्रेणी:बहिर्ग्रह