Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बिहार के राजनीतिक परिवार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मार्च 2023 लालू यादव परिवार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री एवं मनमोहन सिंह सरकार में केन्द्रीय रेल मंत्री रहे। उनकी पत्नी श्रीमति राबड़ी देवी भी बिहार की मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता विरोधी दल रही है और वर्तमान में वो बिहार विधान परिषद् की सदस्य है, लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव बिहार विधानसभा के सदस्य और बिहार सरकार में पर्यावरण एवं वन मंत्री है। छोटे पुत्र तेजस्वी यादव विधानसभा के सदस्य एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री है एवं बेटी डॉ० मीसा भारती राज्यसभा सांसद है। लालू परिवार बिहार के सबसे बड़े राजनीति परिवार में से एक है पिछले 32 वर्षों से बिहार की राजनीति में इस परिवार का दबदबा रहा है या इस परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है यहां की राजनीति। पासवान परिवार पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकजनशक्ती पार्टी के संस्थापक स्व० रामविलास पासवान स्वयं कई दफा केन्द्र में मंत्री रहें। लेकिन उनके देहांत के बाद परिवारिक कलह हो गई और पासवान के पुत्र चिराग पासवान और भाई पशुपति कुमार पारस के बीच वर्चस्व की जंग में पार्टी का विभाजन हो गया और चुनाव आयोग ने पार्टी और चुनाव चिन्ह फ्रीज कर दिया जिसके बाद पुत्र ने लोकजनशक्ती पार्टी (रामविलास) बनाई तो भाई ने राष्ट्रीय लोकजनशक्ती पार्टी बनाई। चिराग पासवान - रामविलास पासवान के पुत्र है और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जमुई के सांसद है। पशुपति कुमार पारस - रामविलास पासवान के छोटे भाई है जो केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के साथ हाजीपुर (बिहार) के सांसद है। प्रिंस राज पासवान - रामविलास पासवान के भतीजा एवं पूर्व सांसद रामचन्द्र पासवान के पुत्र है वो वर्तमान में पिता के निधन से खाली हुई सीट समस्तीपुर लोकसभा से सांसद है।