Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गोड्डा जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गोड्डा ज़िलाᱜᱟᱰᱰᱟ ᱦᱚᱱᱚᱛGodda district Godda in Jharkhand (India).svg गोड्डा 2,110 13,11,382 2011 620 मण्डल 9 हिन्दी गोड्डा ज़िला भारत के झारखण्ड राज्य का एक जिला है। इसका मुख्यालय गोड्डा है।"Lonely Planet Bihar & Jharkhand," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212004"Superfast Jharkhand GK," Prabhat Prakashan गोड्डा जिला 17 मई, 1983 को पुराने संथाल परगना जिले से बाहर बनाया गया था। गोड्डा की औसत ऊंचाई 77 मीटर (252 फीट) है। गोड्डा 25 मई 1983 को अविभाजित बिहार के 55 वें जिले के रूप में अस्तित्व में आया। 15 नवंबर 2000 को बिहार में झारखंड राज्य के विभाजन के बाद, यह एक 18 बा जिला के रूप में स्तापित हुआ । राष्ट्रीय राजमार्ग 133 (NH-133) गोड्डा शहर से होकर गुजरता है। गोड्डा जिले का इतिहास पाषाण युग से सबंधित है। हथौड़ों, अक्ष, तीर-कमान , कृषि उपकरण इत्यादि, विशेष रूप से संथाल परगना में इस क्षेत्र में पत्थर के हथियारों का एक बड़ा हिस्सा पाया गया है। हालांकि राज्य में उचित ऐतिहासिक दस्तावेजों की कमी है। विभिन्न साक्ष्य यह भी कहते हैं कि जिले में वैदिक काल के दौरान भी सभ्यता थी। गोड्डा ज़िला का पर्यटन धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत: • गोड्डा से पथरगामा 2 किमी दूर है योगिनी शक्ति पीठ का मंदिर हैं । कहते हैं कि यहां देवी सती की जांघ गिरी थी। इसलिए यहां पर मंगलवार और शनिवार को हजारों लोग आकर पूजा करते हैं। • बसंत राय एक बड़ा टैंक है, जिसे राजा बसंत राय ने बनवाया था। कहा जाता है कि 50 एकड़ में बने इस टैंक को कोई तैरकर, हाथी या नाव से पार नहीं कर पाया। लोग इसके पानी को चमत्कारिक मानते हैं। • सुंदर नदी पर बना सुंदर बांध भी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इसका निर्माण 1970 से 78 के बीच किया गया था। अदानी पावर गोड्डा में अपना 1600 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट स्थापित कर रहा है। इन्हें भी देखें गोड्डा बाहरी कड़ियाँ गोड्डा जिला की ब्रेकिंग न्यूज़ झारखण्ड का समाचार सन्दर्भ श्रेणी:झारखंड के जिले *