411 REFERENCE · Wikipedia
इंटरसेशन कैथेड्रल, खार्किव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इंटरसेशन कैथेड्रल Pokrovskyi Cathedral Собор Покрови Пресвятої Богородиці ua Покровський собор зимового вечора.jpg इंटरसेशन कैथेड्रल 2020 में खार्किव यूक्रेन yes
UKRAINE LOCAL
uk «Покровський монастир» (Intercession Monastery)
Urban Planning, Architecture
7450-Ха रूढ़िवादी 1659-1689 1689
इंटरसेशन कैथेड्रल (यूक्रेनी: Собор Покрови Пресвятої Богородиці) अथवा पोक्रोव्स्की कैथेड्रल (यूक्रेनी: Покровський собор) यूक्रेन देश के खार्किव शहर का सबसे पुराना कैथेड्रल है। इसे सन् 1689 में बनाया गया था। कैथेड्रल के अलावा मठ परिसर में सेमिनरी, खार्कीव एपिस्कोपल आवास एव चर्च शामिल हैं।
इतिहास
इसे 17वीं सदी की शुरुआत में लकड़ी के द्वारा बनाया गया था। यह पहला लकड़ी का चर्च बनाया गया था। इसे थियोटोकोस की मध्यस्थता को समर्पित किया गया था। सन् 1659 के बाद एक स्थानीय व्यक्ति कोसैक्स ने इस चर्च का निर्माण पत्थर से करवाने का फैसला किया। इस पत्थर के चर्च का निर्माण सन् 1689 तक पूरा हो गया था। इसके बाद बिशप अब्राहम उखोव ने इसे पवित्र या उद्घाटन किया।
चर्च को पारंपरिक रूसी शैली में बनाया गया था। जिसमें गर्म विंटर के ऊपर तीन गुंबदों वाला मुख्य चर्च बनाया गया था। ऊपरी हिस्से को प्रवेश कक्ष की एक गैलरी के माध्यम से घंटाघर से जोड़ा गया था।Denisov 2019 सन् 1726 में बिशप एपिफेनियस तिखोर्स्की और फील्ड मार्शल मिखाइल मिखाइलोविच गोलित्सिन ने खार्किव में इंटरसेशन मठ की स्थापना की जिसके बाद इस मठ के परिसर में एक कॉलेज भी बनाया गया था। यह कॉलेज खार्किव का पहला उच्च शिक्षा संस्थान माना जाता है। सन् 1729 में इंटरसेशन चर्च की मरम्मत की गई और उसमें नया चर्च का सामान लगाया गया। इसके बाद सन् 1732 में घंटाघर में 1.6 टन वजन की एक नई घंटी लगाई गई। सन् 1799 से सन् 1846 तक यह चर्च कैथेड्रल के रूप में काम करता रहा। बाद में सन् 1920 के दशक में इसे बंद कर दिया गया और यह 30 से अधिक वर्षों तक खराब हालत में पड़ा रहा। सन् 1992 में चर्च को फिर से ऑर्थोडोक्स चर्च को सौंप दिया गया। ru
https://mykharkov.info/news/velikolepnaya-semerka-7-samyh-staryh-zdanij-harkova-67446.html
Великолепная семерка: 7 самых старых зданий Харькова
The Magnificent Seven: 7 oldest buildings in Kharkiv
My Kharkiv
2021-03-28
2022-03-15
स्थानीय क्षेत्र
ख़ार्कीव जिसे ख़ार्कफ़ के नाम से भी जाना जाता है। यह यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर और नगर पालिका है।Kharkiv "never had eastern-western conflicts", Euronews (23 October 2014) देश के उत्तर-पूर्व में स्थित, यह ऐतिहासिक स्लोबोझांशचिना क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है। खारकीव ओब्लास्ट और आसपास के खारकीव रायन का प्रशासनिक केंद्र है। नवीनतम जनसंख्या इस शहर की 1,433,886 (2021 संभावित) है।
खारकीव की स्थापना 1654 में खारकीव किले के रूप में हुई थी, और एक सामान्य अच्छी शुरुआत के बाद, यह रूसी साम्राज्य में उद्योग, व्यापार और यूक्रेनी संस्कृति का एक प्रमुख केंद्र बन गया। जब सोवियत संघ बना तो यह १९१९-१९३४ काल में उस देश के यूक्रेनी सोवियत समाजवादी गणतंत्र की राजधानी भी रहा।[ Advances in the Interplay Between Quantum and Gravity Physics], Peter G. Bergmann, V. de Sabbata, Page 438, Springer, 2002, ISBN 978-1-4020-0593-0, ... From 1918 to 1934 Kharkov was the capital of the Soviet Ukraine ...
चित्र दीर्घा
इन्हें भी देखें
डॉर्मिशन कैथेड्रल, खार्किव
सेंट सिरिल मठ, कीव
सेंट जॉर्ज कैथेड्रल,ल्वीव
यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची
खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
यूनेस्को पृष्ठ
श्रेणी:युक्रेन
श्रेणी:यूरोपीय कला
श्रेणी:यूक्रेन में दुर्ग
श्रेणी:गिरजाघर
श्रेणी:कैथोलिक चर्च
श्रेणी:ऐतिहासिक स्थल
श्रेणी:विश्व धरोहर स्थल