411 REFERENCE · Wikipedia
दाबेली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दाबेली thumb|center|200px| दाबेली डबल रोटी, कच्छी दाबेली भारत कच्छ, गुजरात केशव जी गाभा चूड़ासमा उर्फ केशा मालम नास्ता घर का सामान्य तापमान veg आलू, पाव, मसाला खट्टा, मीठा, तीखा और नमकीन स्वाद
दाबेली, कच्छी दाबेली या डबल रोटी पश्विम भारत का एक लोकप्रिय व्यंजन है। यह व्यंजन दिखने में बर्गर जैसा लगता है लेकिन इसका स्वाद खट्टा, मीठा, तीखा और नमकीन हैं। इसका उद्गम गुजरात के कच्छ जिले में हुआ था।
व्यंजन विधि
दाबेली बनाने के लिए प्रारंभ में दाबेली का मसाला बनाया जाता है। कढ़ाई में मक्खन और तेल डाल कर गरम किया जाता है और गरम मक्खन में हींग और जीरा ड़ाला जाता हैं। जीरा हल्का सा भूनने पर अदरक, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर ड़ालना होता हैं।, बादमें कटे टमाटर और टमाटर के मैस होने तक भूनते हुये पक जाने के बाद आलू, नमक और दाबेली तैयार मसाला ड़ालकर 3 - 4 मिनिट तक भूनने के बाद दाबेली स्टफिंग तैयार हो जायेगा।
उसके बाद पाव को २ साइड से बिचमें से इस तरह काटा जाता है कि वह बची हुई 2 साइड से जुड़ा रहे। तवे को गरम करके कटे पाव के ऊपर और नीचे थोड़ा सा मक्खन लगा कर पाव को दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक तवे पर गरम किया जाता है। पाव के काटे गये भाग को खोलकर, खुले भाग के अन्दर दोंनों तरह एक ओर मीठी और दूसरी ओर नमकीन हरी चटनी, एक चम्मच ऊपर तक भर का दाबेली स्टफिंग, इसके ऊपर छोटी चम्मच सींग दाना, 1 छोटी चम्मच सेव, 1 छोटी चम्मच हरा धनियां, और 1 छोटी चम्मच अनार दाने ड़ालने के बाद दाबेली को हाथ से दबा कर बन्द करके बरतन में रखकर परोसा जाता है।
आवश्यक सामग्री
पाव - 8
मक्खन - 2 टेबल स्पून
मीठी चटनी - आधा कप
लाल या हरी चटनी- आधा कप
मसाला मूगफली - 2 टेबल स्पून
पतले सेव - आधा कप
हरा धनियां - बारीक कटा हुआ आधा कप
अनार के दाने - आधा कप
-दाबेली मसाला में आवश्यक सामग्री
साबुत धनियां - 2 छोटी चम्मच
जीरा - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - 1
दाल चीनी - एक इंच का टुकड़ा
लौंग - 2
काली मिर्च - 3-4
अन्य आवश्यक सामग्री
आलू - 4
टमाटर - 2
हरी मिर्च - 1
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
मक्खन - 1 टेबल स्पून
तेल - 1 टेबल स्पून
जीरा - आधा छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
चीनी - 3/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच(यदि आप चाहें)
नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
व्यंजन का प्रसार
चित्रदीर्घा
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:भारतीय व्यंजन