411 REFERENCE · Wikipedia
राजीव वर्मा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजीव वर्मा भारतीय अभिनेता है। उन्होंने फिल्म और टेलिविजन में कार्य किया है।
== करियर ==
राजीव वर्मा दो दशकों से अधिक समय से काम कर रहे हैं और वह ज्यादातर फिल्मों में पिता का अभिनय करते हैं। उनका टेलिविजन कैरियर सीरियल चुनौती (1987-88) के साथ शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कॉलेज प्रिंसिपल का किरदार निभाया। उन्होंने सीरियल मुजरिम हाजिर (दूरदर्शन) में भी अभिनय किया। उन्होंने मिसिस कौशिक की पाँच बहुएँ में बाबू सा को चित्रित किया, जो एक महिला के बारे में एक श्रृंखला है जो अपने सबसे छोटे बेटे के लिए पांचवीं और आखिरी दुल्हन की तलाश में है। राजीव वर्मा श्रीमती कौशिक के पति को निभाते हैं। वह वर्तमान में और प्यार हो गया में बाबूजी को चित्रित कर रहे हैं।
उनकी कुछ फिल्मों में मैंने प्यार किया (सलमान खान के पिता के रूप में), दीदार, हम दिल दे चुके सनम, ये रास्ते हैं प्यार के, हम साथ साथ हैं, कच्चे धागे, बीवी नं. 1, हिम्मतवाला, जीत, चलते चलते, हर दिल जो प्यार करेगा हैं।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर राजीव वर्मा