Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

माया सीता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|रामायण के कुछ संस्करणों अनुसार रावण माया सीता का अपहरण करता है जबकि असली सीता अग्नि में छिपी रहती हैं। माया सीता (या छाया सीता) हिंदू महाकाव्य रामायण के कुछ रूपांतरों के अनुसार वास्तविक देवी सीता (ग्रन्थ की नायिका) का मिथ्य रूप था जिसका असल रूप से लंका के दानव राजा रावण द्वारा अपहरण किया गया था। रामायण में अयोध्या के राजकुमार और भगवान विष्णु के अवतार राम की पत्नी सीता का रावण द्वारा अपहरण कर लिया जाता है तथा वह उन्हें लंका में बंधी के तौर पर रखता है। सीता को राम उनके अपहरणकर्ता का वध कर के बचाते हैं। सीता को राम द्वारा पुनः स्वीकार करने से पहले उन्हें अग्नि परीक्षा देनी पड़ती है जिसके द्वारा वह अपना सतीत्व अपने पति के समक्ष साबित करती हैं। महाकाव्य के कुछ संस्करणों के अनुसार अग्नि देवता माया सीता को बनाते हैं, जिनका असल रूप में रावण द्वारा अपहरण किया जाता है तथा जिन्हें उसके अत्याचार को सहना पड़ता है, जबकि असली सीता अग्नि में ही छिपी रहती हैं। अग्नि परीक्षा के दौरान माया सीता और असली सीता अपनी स्थितियाँ बदल लेती हैं। कुछ शास्त्रों के अनुसार माया सीता का पिछला जन्म वेदवती था, जिन्हें रावण उत्पीड़ित करने का प्रयास करता हैं।डोनिजर (1999) पृ॰ 9मणि पृ॰ 638–9 सन्दर्भ ग्रंथसूची डोनिजर, वेंडी Splitting the Difference: Gender and Myth in Ancient Greece and India The Shadow Sita and the Phantom Helen 28 जून 2013 15 अप्रैल 1999 युनिवर्सिटी ऑफ़ शिकागो प्रेस 978-0-226-15641-5 मणि वेट्टम Puranic Encyclopaedia: a Comprehensive Dictionary with Special Reference to the Epic and Puranic Literature https://archive.org/details/puranicencyclopa0000vett मोतीलाल बनारसीदास पब्लिशर्स 1975 दिल्ली 978-0-8426-0822-0 श्रेणी:रामायण के पात्र