411 REFERENCE · Wikipedia
कुशेश्वर स्थान पक्षी अभयारण्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुशेश्वर स्थान पक्षी अभयारण्य IV दरभंगा 25 49 53 N 86 18 15 E inline,title 1994 बिहार वन विभाग 49 मीटर 29.17
कुशेश्वर स्थान पक्षी अभयारण्य भारत के बिहार राज्य के दरभंगा ज़िले में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र और पक्षी अभयारण्य है।Kusheshwar Asthan Bird Sanctuary https://www.darbhangaonline.in/guide/kusheshwar-asthan-bird-sanctuary-in-darbhanga दरभंगाऑनलाइन 14 सितम्बर 2026 en कुशेश्वर अस्थान पक्षी अभयारण्य इस अभयारण्य का नाम पास के कुशेश्वर स्थान मंदिर के नाम पर रखा गया है जो भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थल है।
विवरण
यह अभयारण्य आधिकारिक तौर पर 1994 में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत स्थापित किया गया। इसमें कुशेश्वर स्थान ब्लॉक के 14 गांवों में फैला लगभग 29.17 वर्ग किलोमीटर (11.26 वर्ग मील) का क्षेत्र शामिल है जो मुख्य रूप से जलमग्न रहता है।Kusheshwar Asthan Bird Sanctuary https://www.wildbihar.org/kusheshwar-asthan-bird-sanctuary वाइल्डबिहार 14 सितम्बर 2026 en कुशेश्वर स्थान पक्षी अभयारण्य यह उत्तरी गंगा के मैदानों में समुद्र तल से औसतन 49 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और इसे मौसमी मानसूनी बारिश और कमला नदी के अतिप्रवाह से पानी मिलता है।
वनस्पति और जीव
इस अभयारण्य में उथली आर्द्रभूमि, दलदली क्षेत्र और आसपास घास के मैदान हैं जिनमें जलकुंभी और स्थानीय घास जैसी जलीय वनस्पतियां पाई जाती हैं। यह 15 से ज़्यादा संकटग्रस्त प्रवासी प्रजातियों के लिए सर्दियों में रहने की जगह का काम करता है जिनमें डेलमेटियन पेलिकन साइबेरियन क्रेन, बिर्वा और इंडियन डार्टर शामिल हैं जो अक्टूबर और मार्च के बीच साइबेरिया, मंगोलिया, तिब्बत और मध्य एशिया से यहाँ आती हैं।Kusheshwar Asthan Bird Sanctuary https://darbhanga.nic.in/adventures/ बिहार गवर्नमेंट 14 सितम्बर 2026 कुशेश्वर स्थान पक्षी अभयारण्य भारतीय मोर, स्लेटी बगुला, नकटा, सिल्ही, हरियाल और चकवा कुशेश्वर स्थान पक्षी अभ्यारण्य में देखी जाने वाली पक्षियों की कुछ प्रसिद्ध प्रजातियां हैं।Kusheshwar Asthan Bird Sanctuary https://wildtrails.in/kusheshwar-asthan-bird-sanctuary/ वाइल्डट्रेल्स 14 सितम्बर 2026 23 सितम्बर 2017 कुशेश्वर स्थान पक्षी अभयारण्य
इन्हें भी देखें
उदयपुर वन्य अभयारण्य
काबर झील पक्षी विहार
भीमबाँध वन्य अभयारण्य
भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य
सन्दर्भ
श्रेणी:बिहार के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:बिहार के संरक्षित क्षेत्र
श्रेणी:पक्षी अभयारण्य
श्रेणी:दरभंगा जिला