Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ख़ुर्रम सुल्तान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|ला सुल्ताना रोज़्ज़ा, तितियन द्वारा चित्र, 1550. ख़ुर्रम सुल्तान (तुर्कीयाई: हुर्रेम सुल्टान, उच्चारण: [hyɾɾem suɫtaːn], उस्मान तुर्कीयाई: خرم سلطان) जो पश्चिमी दुनिया में रोक्सेलाना (Roxelana) के नाम से प्रसिद्ध सुलैमान प्रथम की पत्नी और शहज़ादा महमद, महर माह सुल्तान, शहज़ादा अब्दुल्लाह, सलीम द्वितीय, शहज़ादा बायज़ीद और शहज़ादा जहाँगीर की माँ थींThe Imperial House of Osman GENEALOGY वे ख़ासकी सुल्तान के पद की सर्वप्रथम पदाधिकारी थीं और इसलिए उस्मान साम्राज्य के इतिहास में सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक थीं। वे महिलाओं की सल्तनत की एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थीं। उन्होंने अपने पति के माध्यम से उस्मान साम्राज्य में राजकीय शक्ति प्राप्त की और राजनीति में उन्होंने एक प्रभावशाली भूमिका निभाई थीं।http://www.iudergi.com/tr/index.php/tarih/article/download/3733/3385 Ayşe Özakbaş, Hürrem Sultan, Tarih Dergisi, Sayı 36, 2000 4 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20120113000232/http://www.iudergi.com/tr/index.php/tarih/article/download/3733/3385 13 जनवरी 2012 dead नाम उन्हें आम तौर पर ख़ासकी ख़ुर्रम सुल्तान (Haseki Hürrem Sultan, उस्मान तुर्कीयाई: خاصکی خرم سلطان) या ख़ुर्रम ख़ासकी सुल्तान के नाम से जाने जाते थे। यूरोपीय भाषाओं में इन्हें रॉक्सेलाना (Roxolana), रोक्सोलेना (Roxolena), रोक्सेलाने (Roxelane) और रोज़्ज़ा (Rossa) के नामों से जाने जाते है। तुर्कीयाई में ख़ुर्रम (फ़ारसी से خرم‎‎, अर्थ "ख़ुशदिल" या "हंसमुख") जबकि अरबी में इन्हें करीमा (अरबी: كريمة‎‎) के रूप में भी जाने जाते है। नाम "रोक्सेलाना" के बारे में कहा जाता है कि यह उनके असली नाम बजाय यूक्रेनी पारिवारिक विरासत के संदर्भ में उनका उपनाम हो सकता है। जबकि उनका वास्तविक जन्मनाम के बारे में मतभेद पाया जाता है, यह वास्तविक नाम संभवतः एलेक्ज़ांड्रा लीज़ोव्स्का (Alexandra Lisowska), ला रोज़्ज़ा (La Rossa) और आनास्तासिया (Anastasia) हो सकता है। सन्दर्भ श्रेणी:युक्रेन के लोग श्रेणी:उस्मानी साम्राज्य