Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वांडा मैक्सिमॉफ (मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|वांडाविज़न में वांडा मैक्सिमॉफ उर्फ़ स्कार्लेट विच। वांडा मैक्सिमॉफ (Wanda Maximoff) मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फ़िल्म और टेलीविज़न शृंखला में एक काल्पनिक चरित्र है। इसे मुख्य रूप से एलिज़ाबेथ ऑल्सन द्वारा निभाया गया है।कौन है मार्वल की क्‍यूटीपाई 'वांडा मैक्‍स‍िमॉफ' https://navbharattimes.indiatimes.com/web-stories/entertainment/who-is-elizabeth-olsen-wanda-maximoff-of-marvel-cinematic-universe/photoshow/91351198.cms 5 जुलाई 2024 नवभारत टाइम्स hi यह इसी नाम के मार्वल कॉमिक्स चरित्र पर आधारित है। वांडा को शुरू में काल्पनिक देश सोकोविया के शरणार्थी के रूप में दर्शाया गया है। वह अपने जुड़वां भाई पिएत्रो के साथ हाइड्रा द्वारा प्रयोग किए जाने के लिए स्वेच्छा से आगे आती है। वांडा शुरू में अवेंजर्स के साथ संघर्ष करती है लेकिन बाद में अल्ट्रॉन को हराने के लिए उनके साथ जुड़ जाती है (जैसे कि अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन में दिखाया गया है)।Donohoo Timothy Blake Vaux Robert Sorry MCU, Scarlet Witch's Fate in Doctor Strange Still Isn't the Right One https://www.cbr.com/scarlet-witch-death-doctor-strange-2-disservice/ CBR 17 नवम्बर 2023 en वह फिर उनकी सबसे शक्तिशाली सदस्यों में से एक बन जाती है। वह विज़न के साथ रूमानी रिश्ता विकसित करती है। लेकिन फिर थानोस के साथ संघर्ष के दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है। जीवन में वापस आने के बाद वह थानोस को हराने में मदद करती है (जैसा कि अवेंजर्स: एंडगेम में दिखाया गया है)। लेकिन इसके उपरांत वह मानसिक रूप से अस्थिर हो जाती है और अपनी क्षमताओं का उपयोग करके वेस्टव्यू के पूरे शहर को अपनी पसंद के अनुसार एक झूठी वास्तविकता में फँसा देती है (जैसा कि वांडाविज़न में दिखाया गया है)। अनिच्छा से वेस्टव्यू को मुक्त करने के बाद वह डार्कहोल्ड (एक शैतानी किताब) पर कब्ज़ा कर लेती है। इसका इस्तेमाल वह बाद में अपने बच्चों, बिली और टॉमी मैक्सिमॉफ के वैकल्पिक-वास्तविकता संस्करणों का पता लगाने के लिए करती है। डार्कहोल्ड का इस्तेमाल करते हुए, वह एक किशोरी अमेरिका शावेज़ को मारना चाहती है। वह उसकी मल्टीवर्स परिवहन शक्तियों को अवशोषित करना चाहती है। इससे उसका उसके पूर्व सहयोगी स्टीफ़न स्ट्रेंज के साथ टकराव होता है (जैसा कि डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ़ मैडनेस में दिखाया गया है)। वांडा एमसीयू के भीतर एक केंद्रीय चरित्र बन गई है।Doctor Strange 2: 'डॉक्टर स्ट्रेंज' ने नहीं वांडा ने किया लोगों को आकर्षित, जानिए कैसे बदला स्कार्लेट विच का किरदार https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/hollywood/doctor-strange-in-the-multiverse-of-madness-know-about-every-wanda-scarlet-witch-appearance-in-the-marvel-cinematic-universe-mcu-so-far 5 जुलाई 2024 अमर उजाला hi वह 2023 तक छह फिल्मों में दिखाई दे चुकी है। सन्दर्भ श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र श्रेणी:कालपनिक जीव