411 REFERENCE · Wikipedia
दण्डपाणि जयकान्तन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ஜெயகாந்தன்.jpg वर्ष 2012 में जयकान्तन पद्म भूषण, ज्ञानपीठ पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार, ऑर्डर ऑफ़ फेलोशिप तमिल उपन्यासकार, लघुकथा लेखक, पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्देशक शिल नेरंगळिल शिल मणितर्कळ उपन्यास भारतीय 24 अप्रैल 1934 कुड्डलोर, कुड्डलोर, दक्षिण आरकोट जिला, मद्रास प्रैज़िडन्सी, ब्रितानी भारत 2015 4 8 1934 4 24 y चेन्नई, भारत
दण्डपाणि जयकान्तन (जन्म: २४ अप्रैल १९३४, कड्डलूर, तमिलनाडु) एक बहुमुखी तमिल लेखक हैं -- केवल लघु-कथाकार और उपन्यासकार ही नहीं (जिनके कारण उन्हें आज के सर्वश्रेष्ठ लेखकों में माना जाता है) परन्तु निबन्धकार, पत्रकार, निर्देशक और आलोचक भी हैं। विचित्र बात यह है कि उनकी स्कूल की पढ़ाई कुछ पाँच साल ही रही!
घर से भाग कर १२ साल के जयकान्तन अपने चाचा के यहाँ पहुँचे जिनसे उन्होंने कम्युनिज़्म (मार्कसीय समाजवाद) के बारे में सीखा। बाद में चेन्नई (जिसका नाम उस समय मद्रास था) आकर जयकान्तन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की पत्रिका जनशक्ति में काम करने लगे। दिन में प्रेस में काम करते और शाम को सड़कों पर पत्रिका बेचते।
१९५० के दशक की शुरुआत से ही वह लिखते आ रहे हैं और जल्दी ही तमिल के जाने-माने लेखकों में गिने जाने लगे। हालाँकि उनका नज़रिया वाम पक्षीय ही रहा। वह खुद पार्टी के सदस्य न रहे और काँग्रेस पार्टी में भर्ती हो गए।
४० उपन्यासों के अलावा उन्होंने कई-कई लघुकथाएँ, आत्मकथा (दो खंडों में) और रोमेन रोलांड द्वारा फ़्रेन्च में रची गयी गांधी जी की जीवनी का तमिल अनुवाद भी किया है।
इनके द्वारा रचित एक उपन्यास शिल नेरंगळिल शिल मणितर्कळ के लिये उन्हें सन् १९७२ में साहित्य अकादमी पुरस्कार (तमिल) से सम्मानित किया गया।http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/akademi%20samman_suchi_h.jsp अकादमी पुरस्कार साहित्य अकादमी 11 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160915135020/http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/akademi%20samman_suchi_h.jsp 15 सितंबर 2016 dead
जटिल मानव स्वभाव के गहरे और संवेदनशील समझ के हेतु, उनकी कृतियों को तमिल साहित्य की उच्च परम्पराओं की अभिवृद्दि के लिए २००२ में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष २००९ में भारत सरकार द्वारा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये तमिलनाडु राज्य से हैं।Dhoni, Bindra and Aishwarya among Padma awardees धोनी, बिन्द्रा और ऐश्वर्या पद्म पुरस्कारों में अंग्रेज़ी http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2009-01-25/india/28028343_1_padma-awardees-padma-shri-padma-bhushan टाइम्स ऑफ़ इण्डिया २५ जनवरी २००९ ८ दिसम्बर २०१३ https://web.archive.org/web/20131213194812/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2009-01-25/india/28028343_1_padma-awardees-padma-shri-padma-bhushan 13 दिसंबर 2013 live List of Padma awardees 2009 २००९ में पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची अंग्रेज़ी http://www.hindu.com/2009/01/26/stories/2009012658391100.htm द हिन्दू २६ जनवरी २००९ ८ दिसम्बर २०१३ https://web.archive.org/web/20121105031545/http://www.hindu.com/2009/01/26/stories/2009012658391100.htm 5 नवंबर 2012 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Jayakanthan
श्रेणी:1934 में जन्मे लोग
श्रेणी:२००९ पद्म भूषण
श्रेणी:२०१५ में निधन
श्रेणी:ज्ञानपीठ सम्मानित
श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत तमिल भाषा के साहित्यकार
श्रेणी:साहित्य अकादमी फ़ैलोशिप से सम्मानित