411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय मानक ब्यूरो :हॉलमार्क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतीय मानक ब्यूरो हॉलमार्क भारतीय मानक ब्यूरो मान्यता प्राप्त 'परख और हॉलमार्किंग केंद्र भारत २००० से सोने और २००5 से चांदी के आभूषणों पर व्यवस्था लागू सोने और चांदी के आभूषण अभी तक अनिवार्य नहीं
हालमार्क (अंग्रेजी: hallmark), प्लेटिनम, स्वर्ण, रजत आदि बहुमूल्य धातुओं पर लगाया जाने वाला आधिकारिक चिह्न या मुहर है जो उसकी गुणवत्ता प्रमाणित करने के लिये लगायी जाती है।
हॉलमार्क का महत्व
आभूषणों में मिलावट रोकने के लिए हॉलमार्किंग की व्यवस्था है। यह व्यवस्था बहुत पुरानी है. अलग -अलग देशों में हॉलमार्किंग की व्यवस्था भी अलग -अलग है। हॉलमार्क के आभूषण अंतर्राष्ट्रीय मानक के होते हैं। प्लैटिनम ,सोने, चांदी, हीरा आदि के आभूषणों की गुणवत्ता की पहचान के लिए हॉलमार्क चिन्ह की एक समान व्यावस्था है। इस पर भारत सरकार की गारंटी होती है। हॉलमार्किंग के आभूषण निर्माण लागत अधिक होने के कारण १० से १५ प्रतिशत मंहगे होते हैं लेकिन शुद्धता की गारंटी होती है। भारत में सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग की व्यवस्था वर्ष 2000 से और चांदी के आभूषणों पर २००५ से लागू है लेकिन अभी तक भारत में आभूषणों पर हॉलमार्क के चिन्ह की अनिवार्यता नहीं है।
हॉलमार्किंग का निर्माण वर्ष का कोड
भारत में प्रत्येक आभूषण पर निर्माण वर्ष का कोड अंग्रेजी के वर्ण में अंकित होता है। निर्माण वर्ष का कोड निम्न प्रकार ज्ञात कर सकते हैं:-
निर्माण वर्ष-- कोड
2000--A
2001--B
2002--C
2003--D
2004--E
2005--F
2006--G
2007--H
2008--I
2009--J
2010--K
2011--L
2012--M
2013--N
2014--O
2015--P
2016--Q
2017--R
2018--S
2019--T
2020--U
हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की पहचान
भारत में आमतौर पर २२ कैरट सोने के आभूषण स्तेमाल होते हैं। 22 कैरट सोने के आभूषण पर 916 अंक अंकित होता है। इसमें 91,6 प्रतिशत सोना होता है। इसी प्रकार सोने आभूषण पर अन्य अंकों का अर्थ लगाया जा सकता है।
375 का अर्थ 37.5 % शुद्ध सोना
585 का अर्थ 58.5 % शुद्ध सोना
750 का अर्थ 75.0 % शुद्ध सोना
916 का अर्थ 91.6 % शुद्ध सोना
990 का अर्थ 99.0 % शुद्ध सोना
999 का अर्थ 99.9 % शुद्ध सोनाhttp://www.bis.org.in/cert/hallbiscert.htm संग्रहीत प्रति 22 अक्तूबर 2016 https://web.archive.org/web/20181023090958/http://www.bis.org.in/cert/hallbiscert.htm 23 अक्तूबर 2018 dead a23c
आभूषण आवश्यक चिन्हों की पहचान
हॉलमार्क आभूषण पर निम्न चिन्ह अवश्य देखें ;
मानक चिन्ह
सोने की मात्रा
परीक्षण केंद्र का निशान
वर्ष कोड
आभूषण विक्रेता का निशान
इन्हें भी देखें
भारतीय मानक ब्यूरो
मानकीकरण
बाहरी कड़ियाँ
भारत में स्वर्ण आभूषणों की हॉल-मार्किंग
Online Encyclopedia of Silver Marks, Hallmarks & Maker's Marks
Hallmark Convention
Hallmark.es
Gold in Watchmaking- article
The Goldsmiths' Company
Hallmark Convention
Hallmarks on the internet
International hallmarking - pipedream or possibility?
Laser Hallmarking- article
List of basic hallmarks from various countries
More complete list of UK hallmarks past and present
Swiss hallmarks
Gold hallmark identification wizard
श्रेणी:भारतीय मानक ब्यूरो
श्रेणी:कीमती धातुएँ
श्रेणी:सोना
श्रेणी:रजत