411 REFERENCE · Wikipedia
सोवियत संघ साम्यवादी दल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुख्य सचिव येलेना स्तासोवा (पहली; अप्रैल १९१७ - १९१८)मिखाइल गोर्बाचेव (आखिरी; मार्च १९८५ - अगस्त १९९१) Communist Party of the Soviet Union "दुनिया के मजदूरों, एक हो जाओ!"Пролетарии всех стран, соединяйтесь! Коммунистическая Партия Советского Союза सोवियत संघ साम्यवादी दल 150px मास्को, स्ताराया चौक, ४ 1917 5 yes 1991 8 29 yes ; 31 year’s ago व्लादिमीर लेनिन प्रावदा साम्यवादमार्क्सवाद-लेनिनवाद(१९२९ से) द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय (१९१२-१४)https://www.marxists.org/glossary/events/c/congress-si.htm#1912 2nd International Congress of Brussels, 1891 www.marxists.orgकम्युनिस्ट इंटरनेशनल (१९१९-४३)कोमिंफोर्म (१९४७-५६) रूसी सामाजिक जनवादी मज़दूर पार्टी का बोलशेविक गुट रूसी महासंघ साम्यवादी दल कोमसोमोल और युवा मार्गदर्शक संगठन सोवियत संघ १.९ करोड़ (१९८६) चरम वामपंथी राजनीति नास्तिकता ru सोवियत संघ Коммунистическая Партия Советского Союза
सोवियत संघ साम्यवादी दल (Коммунистическая Партия Советского Союза) सोवियत संघ में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल थी, और एकमात्र कानूनी दल थी। दल के नेता व्लादिमीर इलीयिच लेनिन, जोसेफ स्टालिन, लावरेंति बेरिया, गेओर्गि मालेनकोव, निकिता ख्रुश्चेव, लियोनिद ब्रेझनेव, यूरी आंद्रोपोव, कोंस्तांतीन चेर्नेंको और अंत में मिखाइल गोर्बाचेव थे।
१९१८ में रूसी साम्यवादी दल के निर्माण से पहले, इसके सदस्य रूसी सामाजिक जनवादी मज़दूर पार्टी का हिस्सा थे। उन्होंने उस दल के भीतर एक समूह बनाया, जिसे बोलशेविक कहा गया। सोवियत संघ साम्यवादी दल के पहले नेता व्लादिमीर लेनिन थे। दल के पहले महासचिव स्टालिन १९२२-५२ तक रहे। दल ने १९१७ की अक्टूबर क्रांति का नेतृत्व किया जिसने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूसी अनंतिम सरकार को उखाड़ फेंका। १९१८-२५ तक, दल का नाम रूसी साम्यवादी दल था। १९२५-५२ तक इसका नाम ऑल-यूनियन साम्यवादी दल था। १९५२ में दल ने अपना नाम सोवियत संघ साम्यवादी दल रख लिया।
सोवियत संघ में सम्पूर्ण सरकार पर साम्यवादी दल का नियंत्रण था। दल ने पूर्वी यूरोप, एशिया और अफ्रीका में साम्यवादी आंदोलनों का समर्थन किया। १९९० में "पेरेस्त्रोइका" या "पुनर्गठन" नामक एक बड़े सुधार के दौरान, दल ने एकमात्र अनुमत दल के रूप में अपनी स्थिति खो दी। सोवियत संघ साम्यवादी दल को १९९१ में भंग कर दिया गया और यह रूसी संघ का साम्यवादी दल के रूप में जारी रही। नया रूसी महासंघ साम्यवादी दल कभी-कभी रूसी संसद भवन दूमा में सबसे बड़ा रहा है।
संदर्भ
अन्य वेबसाइट
Communist Party of the Soviet Union सोवियत संघ साम्यवादी दल
सोवियत संघ साम्यवादी दल की कार्यकारी संस्थाएँ (१९१७-१९९१)
सोवियत संघ साम्यवादी दल का कार्यक्रम, २७वीं दल कांग्रेस (१९८६)