411 REFERENCE · Wikipedia
भौगोलिक सूचना तंत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
framed|right|300px|डिजिटल एलिवेशन प्रतिरूप, मानचित्र और वेक्टर डाटा
भौगोलिक सूचना तंत्र या भौगोलिक सूचना प्रणाली अथवा संक्षेप में जी॰आई॰एस॰, (अंग्रेज़ी Geographic information system (GIS)) कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयरडी॰ आर॰ खुल्लर - संक्षिप्त भूगोल https://web.archive.org/web/20140727021950/http://books.google.co.in/books?id=WelOAgAAQBAJ&lpg=PA25&ots=SbQS87bC5H&dq=%22%E0%A4%AD%E0%A5%8C%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE%20%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%22&pg=PA25#v=onepage&q=%22%E0%A4%AD%E0%A5%8C%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE%20%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%22&f=false 27 जुलाई 2014 को भौगोलिक सूचना के साथ एकीकृत कर इनके लिए आंकड़े एकत्रण, प्रबंधन, विश्लेषण, संरक्षण और निरूपण की व्यवस्था करता है।http://books.google.co.in/books?id=hsN6eqtw8UYC&lpg=SA24-PA17&ots=6E_WWvUpFV&dq=%22%E0%A4%AD%E0%A5%8C%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE%20%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%22&pg=SA24-PA17#v=onepage&q=%22%E0%A4%AD%E0%A5%8C%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE%20%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%22&f=false संक्षिप्त भूगोल 17 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140727012820/http://books.google.co.in/books?id=hsN6eqtw8UYC&lpg=SA24-PA17&ots=6E_WWvUpFV&dq=%22%E0%A4%AD%E0%A5%8C%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE%20%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%22&pg=SA24-PA17#v=onepage&q=%22%E0%A4%AD%E0%A5%8C%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE%20%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%22&f=false 27 जुलाई 2014 live जी॰आई॰एस https://web.archive.org/web/20150403064851/http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-99870.html 3 अप्रैल 2015 । हिन्दुस्तान लाइव। १० मार्च २०१०
भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली को मुख्यत: तीन तरीकों से देखा जा सकता है।
डेटाबेस : यह डेटाबेस संसार का अनन्य तरीके का डेटाबेस होता है। एक तरह से यह भूज्ञान की सूचना प्रणाली होती है। बुनियादी तौर पर जी॰आई॰एस॰ प्रणाली मुख्यत: संरचनात्मक डाटाबेस पर आधारित होती है, जो कि विश्व के बारे में भौगोलिक सूचकों के आधार पर बताती है।
मानचित्र : यह ऐसे मानचित्रों का समूह होता है जो पृथ्वी की सतह सबंधी बातें विस्तार से बताते है। यह डेटाबेस के लिये इंटरफेस का कार्य भी करते हैं और इनके जरिये स्थानिक पृच्छा (spatial query) की जा सकती है।
प्रतिरूप : यह सूचना परिवर्तन उपकरणों का समूह होता है जिसके माध्यम से वर्तमान डाटाबेस द्वारा नया डाटाबेस बनाया जाता है।
अनुप्रयोग
इस प्रौद्योगिकी का प्रयोग वैज्ञानिक अनुसंधान, संसाधन प्रबंधन (रिसोर्स मैनेजमेंट), संपत्ति प्रबंधन, पुरातात्त्विक कार्य, शहरीकरण व अपराध विज्ञान में होता है। उदाहरण के तौर पर जी॰आई॰एस के द्वारा ये पता लगाया जा सकता है कि कौन से क्षेत्रों में प्रदूषण कितना है? इस प्रणाली के माध्यम से आकड़ों को सरलता से समझा और वर्गीकृत किया जा सकता है।माजिद हुसैन भौगोलिक सूचना तंत्र के उपयोग https://web.archive.org/web/20140727021950/http://books.google.co.in/books?id=WelOAgAAQBAJ&lpg=PA25&ots=SbQS87bC5H&dq=%22%E0%A4%AD%E0%A5%8C%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE%20%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%22&pg=PA25#v=onepage&q=%22%E0%A4%AD%E0%A5%8C%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE%20%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%22&f=false 27 जुलाई 2014
सन् १९६२ में कनाडा के ऑन्टेरियो में प्रथम भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली बनायी गई थी। यह कनाडा के संघीय वन एवं ग्रामीण विकास विभाग (फेडरल डिपॉर्टमेंट ऑफ फॉरेस्ट्री और रूरल डेवलपमेंट) द्वारा बनायी गई थी। इसका निर्माण डॉ॰ रॉजर टॉमलिसन ने किया था। इस प्रणाली को कनाडा ज्योग्राफिक इनफॉरमेशन सिस्टम कहा जाता है और इसका प्रयोग कनाडा लैंड इन्वेंटरी द्वारा आंकड़े एकत्रित और विश्लेषित करने हेतु किया जाता है। इसके माध्यम से कनाडा के ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन, कृषि, पानी, वन्य-जीवन आदि के बारे में जानकारी एकत्रित की जाती थी।
भारत में भी जनसंख्या स्थिरता कोष इस कार्य को कर रहा है। मानचित्रों और जनसंख्या आंकड़ों के अद्वितीय एकीकरण के जरिए समस्त भारत में ४८५ जिलों के मानचित्र तैयार कर चुका है जो प्रत्येक जिले, इसके उप-प्रभागों और प्रत्येक गांव की जनसंख्या तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से दूरी की स्थिति दर्शाते हैं। प्रत्येक गांव तक पहुंचाई गई सुविधाओं की विषमता को भी मानचित्रों में दर्शाया गया है वे सुविधाएं वहाँ उपलब्ध कराई जाएं जहाँ उनकी अत्यधिक आवश्यकता है।http://www.jsk.gov.in/hindi/whatjskwilldo.asp जनसंख्या स्थिरता कोष के कार्य क्या होंगे? 15 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20091026010236/http://www.jsk.gov.in/hindi/whatjskwilldo.asp 26 अक्तूबर 2009 live भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान सुदूर संवेदन, जी.आई.एस., अनुकरण मॉडल्स तथा संबंधित डेटाबेस आंकड़ों का उपयोग करते हुए गंगा-यमुना क्षेत्रों में फसलों की उत्पादकता का निर्धार करता है।http://www.iari.res.in/krishisewa/Center5/Center5.htm भारतीय कृषि अनुसंधान संस्था- कृषि भौतिकी संभाग 15 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20090219220556/http://iari.res.in/krishisewa/Center5/Center5.htm 19 फ़रवरी 2009 dead
जी॰आई॰एस॰ सॉफ्टवेयर
भौगोलिक सूचना तंत्र के सॉफ्टवेयरों की सूची
भौगोलिक सूचना तंत्र के प्रमुख सॉफ्टवेयर ILWIS, IDRISI, ArcGIS इत्यादि हैं।
इसके अलावा भी कई और मुफ्त साफ्टवेयर काम करते हैं जैसे- QGIS , MapInfo इत्यादि।
इन्हें भी देखें
2
भूगोल
गूगल अर्थ
भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली
सुदूर संवेदन
भौगोलिक सूचना तंत्र के सॉफ्टवेयरों की सूची
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Geographic information systems भौगोलिक सूचना तंत्र
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी: भूगोल
श्रेणी: पृथ्वी विज्ञान