Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गुजरात सल्तनत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|सल्तनत के समय में बना तीन दरवाजा गुजरात सल्तनत या गुजरात की सल्तनत, पश्चिमी भारत में 15वीं शताब्दी की शुरुआत में भारत के वर्तमान राज्य गुजरात में स्थापित एक मध्यकालीन मुस्लिम राज्य था। इस राज्य की स्थापना सुल्तान ज़फर खान मुज़फ्फर ने की थी। वह दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक के साथ अपनी बहन की शादी के बाद राजसी परिवार के हो गए थे। उन्हें दिल्ली सल्तनत के तहत गुजरात का राज्यपाल (नायब) बनाया गया। दिल्ली सल्तनत पर तैमूर के आक्रमण के बाद दिल्ली तबाह हो गई थी और उसका शासन काफी कमजोर हो गया था। इसलिए ज़फर खान ने 1407 में खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया और औपचारिक रूप से सल्तनत की स्थापना की। अगले सुल्तान उनके पोते अहमद शाह प्रथम ने 1411 में अहमदाबाद को राजधानी बनाया। उनके उत्तराधिकारी मुहम्मद शाह द्वितीय ने अधिकांश राजपूत सरदारों को अपने अधीन कर लिया। महमूद बेगड़ा के शासन के दौरान सल्तनत की समृद्धि अपने चरम पर पहुंच गई।खाने के साथ जहर पीता था गुजरात का ये सुल्तान, रेशमी मूंछ रखने का था शौकीन https://www.aajtak.in/india/gujarat/story/sultan-mahmud-begada-of-gujarat-sultanate-tried-to-demolish-pavagadh-temple-ntc-mdj-1629238-2023-02-03 13 मई 2023 आज तक 3 फरवरी 2023 hi उन्होंने अधिकांश गुजराती राजपूत सरदारों को भी अपने अधीन कर लिया और दीव के तट पर एक नौसेना का निर्माण किया। 1509 में, पुर्तगाली साम्राज्य ने दीव की लड़ाई (1509) में सल्तनत से दीव को छीन लिया।भारतीय समंदर में हुई इस लड़ाई ने दुनिया बदल दी! https://www.thelallantop.com/lallankhas/post/tarikh-history-the-battle-of-diu-1509 13 मई 2023 hi मुग़ल बादशाह हुमायूँ ने 1535 में गुजरात पर हमला किया और कुछ समय के लिए उस पर कब्जा कर लिया। उसके बाद 1537 में एक सौदा करते हुए बहादुर शाह को पुर्तगालियों ने मार डाला। सल्तनत का अंत 1573 में हुआ जब अकबर ने गुजरात सल्तनत को अपने साम्राज्य में मिला लिया। अंतिम शासक मुजफ्फर शाह तृतीय को बंदी बनाकर आगरा ले जाया गया। 1583 में, वह जेल से भाग गए और थोड़े समय के लिए सिंहासन हासिल करने में सफल रहे। बाद में अकबर की सेना से उन्हें अंतिम बार पराजित किया। गुजरात के सुल्तान नाम अवधि मुज़फ़्फ़र शाह प्रथम 1407-1411 अहमद शाह प्रथम 1411-1442 मुहम्मद शाह द्वितीय 1442-1451 अहमद शाह द्वितीय 1451-1458 दाऊद शाह 1458 महमूद बेगड़ा 1458-1511 मुज़फ़्फ़र शाह द्वितीय 1511-1526 सिकंदर शाह 1526 महमूद शाह द्वितीय 1526 बहादुर शाह 1526-1537 मीरान मुहम्मद शाह प्रथम 1537 महमूद शाह तृतीय 1537-1554 अहमद शाह तृतीय 1554-1561 मुज़फ़्फ़र शाह तृतीय 1561-1573, 1584 सन्दर्भ मुजफ्फरिद वंश श्रेणी:मुग़ल साम्राज्य श्रेणी:भारत में इस्लाम श्रेणी:गुजरात का इतिहास