411 REFERENCE · Wikipedia
पलक मुच्छल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पलक मुच्छल Palak_Muchhal_filmfare.jpg पलक 61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार के दौरान solo_singer yes 1992 3 30 इन्दौर, मध्य प्रदेश, भारत स्वर हिन्दी सिनेमा/बॉलीवुड 1997-अब तक yes 1992 3 30 *पिता - राजकुमार मुच्छल
माता - अमिता मुच्छल गायिका
पलक मुच्छल (जन्म तारीख़: 30 मार्च 1992) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। वे और उनके छोटे भाई पलाश मुच्छल भारत तथा विदेशो में सार्वजनिक मंच पर गाने गाकर ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चो के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा करते है। उन्होने मई 2013 तक ढाई करोड रुपयो का चंदा इकट्ठा कर 572 बच्चो की जान बचाने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की है। पलक के इस समाज सेवा में योगदान के लिये उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। भारत सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। सन 2011 में पलक ने हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका के रूप में गाना शुरु किया। उनके खासकर एक था टाइगर और आशिकी 2 फिल्मों के गानों की काफी सराहना हुई।
पार्श्वभूमि
पलक मुच्छल का जन्म 30 मार्च 1992 के दिन भारत के मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर शहर में एक मध्यम वर्गीय माहेश्वरी मारवाड़ी परिवार में हुआ।"I realised I could help people with my voice" - Palak Muchhal - http://bollyspice.com/41384/i-realised-i-could-help-people-with-my-voice-palak-muchhal BollySpice 25 अप्रैल 2012 13 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20130314231657/http://bollyspice.com/41384/i-realised-i-could-help-people-with-my-voice-palak-muchhal 14 मार्च 2013 dead उनके परिवार में उनकी माता अमिता मुच्छल, पिता राजकुमार मुच्छल और छोटे भाई पलाश मुच्छल शामिल हैं। उनके पिता एक निजी संस्था में लेखाकार के रूप में कार्यरत है।Indians in Thailand - Saving Little Hearts through music http://www.thaindian.com/news-snippet/saving-little-hearts-through-music.html thaindian.com April 2007 15 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20160812170326/http://www.thaindian.com/news-snippet/saving-little-hearts-through-music.html 12 अगस्त 2016 live पलक इंदौर के क्विन्स कॉलेज में वाणिज्य स्नातक के आखरी साल की छात्रा है।Straight from the heart - Palak Mucchal http://www.mid-day.com/entertainment/2013/may/230513-straight-from-the-heart-palak-mucchal.htm मिड-डे 23 मई 2013 24 मई 2013 https://web.archive.org/web/20131004213410/http://www.mid-day.com/entertainment/2013/may/230513-straight-from-the-heart-palak-mucchal.htm 4 अक्तूबर 2013 live
पलक ने चार साल की उम्र में गाना शुरु किया। उन्होंने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कि है और वे भारत कि 17 विभिन्न भाषाओं में गा सकती हैं।
सामाजिक योगदान
1997-2000
पलक चार साल की उम्र में "कल्याणजी-आनंदजी लिटल स्टार", जो कि नवोदित गायको का इंदौर शहर में एक समूह था, उसकी सदस्य बनीं।rediff.com: Indore's Palak Muchal sings for a cause http://m.rediff.com/news/2000/jul/14rahul.htm rediff.com 14 जुलाई 2000 12 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20131004220449/http://m.rediff.com/news/2000/jul/14rahul.htm 4 अक्तूबर 2013 dead जब 1999 में भारत का पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध छिड़ा और भारतीय सैनिक अपने देश के लिए प्राणों की आहुति दे रहे थे तब सात साल की पलक ने शहिद सैनिको के परिवारो की मदद हेतु इंदौर शहर के बाज़ारों कि दुकानो की सामने गाने गाकर चंदा जमा करना शुरु किया। उनके इस प्रयास की भारतीय मिडिया में काफी चर्चा हुई। पलक ने उस वक्त पच्चीस हजार रुपयों का चंदा ईकट्ठा किया। उसी साल जब उड़ीसा राज्य चक्रवात के चपेट में आया तब उन्होंने पीड़ितों की सहायता के लिए चंदा ईकट्ठा किया।India's life-saving child singer - बीबीसी न्यूज़ http://news.bbc.co.uk/1/hi/world/south_asia/3081620.stm बीबीसी न्यूज़ 8 सितंबर 2003 10 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20080503062357/http://news.bbc.co.uk/1/hi/world/south_asia/3081620.stm 3 मई 2008 live
जब पलक ने गरीब और असहाय छोटे बच्चो को अपने बदन के कपड़ों से रेलगाडी के डिब्बे साफ करते हुए देखा, तब उन्होंने गरीब बच्चो की मदद करने का मन बनाया। करीबन उसी वक्त इंदोर के निधी विनय मंदिर शाला के शिक्षको ने अपने छात्र लोकेश की मदद हेतु पलक से संपर्क किया। लोकेश ह्रदय कि बिमारी से पीड़ित था। एक दिन में महज 50 रुपये कमानेवाले लोकेश के पिता बहुत गरीब थे और लोकेश का दिल का ऑपरेशन का 80,000 रुपये खर्चा उठाने में असमर्थ थे। शिक्षकों ने पलक से अपने गानों के जरीये चंदा जमा करने कि विनंती की। उनका सम्मान करते हुए पलक ने मार्च 2000 में अपने गायिकी सार्वजनिक प्रदर्शनी का आयोजन किया और सड़क के एक ठेले को ही रंगमंच बनाकर अपने गानों से लोगो को लुभाया। एक ही प्रदर्शनी में पलक ने लोकेश के ऑपरेशन के लिए 51,000 रुपयो का चंदा इकट्ठा किया। पलक के इस प्रयास की टेलेविजन पर काफी चर्चा हुई और बंगलोर के एक डॉक्टर देवी प्रसाद शेट्टी ने लोकेश का ऑपरेशन मुफ्त कराने की पेशकश की। बचे चंदे का सदुपयोग करने हेतु पलक के माता-पिता ने अखबारों में इश्तिहार दिया ताकि लोकेश जैसे किसी बच्चे के दिल के ऑपरेशन हेतु चंदे का ऊपयोग हो सके। 33 बच्चो के पालकों ने पलक के माता-पिता से संपर्क किया।Offtrack: Indore, Madhya Pradesh: Tunes that Count http://www.india-today.com/itoday/20000731/offtrack.html इंडिया टुडे 31 जुलाई 2000 10 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20101124045404/http://india-today.com/itoday/20000731/offtrack.html 24 नवंबर 2010 dead
इसके चलते पलक ने उस साल कई सार्वजनिक प्रदर्शनियों का आयोजन किया और 2.25 लाख रुपयो का चंदा ईकट्ठा किया जो बंगलौर और इंदौर के अस्पतालों में 5 बच्चो के दिल के ऑपरेशन के लिए खर्च किया गया। इस प्रयास में इंदौर के टी चोईथराम अस्पताल ने सहयोग करते हुए ऑपरेशन की फिस घटाकर 80,000 रुपयो से 40,000 रुपये कर दी और एक शल्यचिकित्सक धीरज गांधी नें ऑपरेशन कि फीस न लेने का फैसला किया।
2001-2010
thumb|right|पलक और संजय खान, बाबासाहेब आंबेडकर पुरस्कार 2012
सन 2000 से पलक ने अपने भाई पलाश के साथ चंदा ईकट्ठा करने हेतु देश-विदेश में कई प्रदर्शनियों का आयोजन किया है। अपने अभियान से संजोगता बनाते हुए उन्होंने अपनी प्रदर्शनी का नाम "दिल से दिल तक" रखा है।द हिन्दू : Metro Plus Coimbatore / Beauty and Wellness : Palak sings her heart out http://www.hindu.com/mp/2006/11/18/stories/2006111801550300.htm द हिन्दू 18 Nov 2006 12 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20131005010713/http://www.hindu.com/mp/2006/11/18/stories/2006111801550300.htm 5 अक्तूबर 2013 live पलक अपने प्रदर्शनी में औसतन 40 गाने गाती हैं जिनमे हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्द गाने, भजन तथा ग़ज़ल शामिल होते हैं।
सन 2001 में पलक ने गुज़रात के भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए 10 लाख रुपयो का चंदा ईकट्ठा किया।Metro Mirror http://metromirror.com/showarticle.php?article=achievers metromirror 8 जून 2012 13 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20130707065510/http://metromirror.com/showarticle.php?article=achievers 7 जुलाई 2013 dead पलक की पीड़ित बच्चों के प्रति सहानुभुती सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। जुलाई 2003 पलक ने पाकिस्तान की नागरिक बच्ची, जो ह्रदय रोग से पीड़ित थी और भारत में इलाज के लिए आई थी, उसके लिए वित्तीय सहायता की पेशकश की।Daily Times - Leading News Resource of Pakistan - Indian singer to help ailing Pakistani baby http://www.dailytimes.com.pk/default.asp?page=story_13-7-2003_pg7_16 13 जुलाई 2003 13 अप्रैल 2013 https://archive.today/20130616030937/http://www.dailytimes.com.pk/default.asp?page=story_13-7-2003_pg7_16 16 जून 2013 live दिसम्बर 2006 तक पलक ने अपने धर्माध संगठन पलक मुच्छल हार्ट फाऊंडेशन के लिए कुल 1.2 करोड़ रुपयों की राशि ईकट्ठा कि थी जिससे 234 बच्चों का ऑपरेशन किया गया। पैसों की कमी की वजह से किसी बच्चे का ऑपरेशन ना रुके, ये सुनिश्चीत करने के लिए पलक मुच्छल हार्ट फाऊंडेशन को दस लाख रुपये ओवरड्राफ्ट की अनुमती दी है।
जून 2009 तक पलक ने कुल 1.71 करोड रुपयों की राशि ईकट्ठा कि थी जिससे 338 बच्चो कि जान बचायी जा सकी।Be like Palak, learn from Palak - Mah govt to students http://news.webindia123.com/news/articles/India/20090630/1285926.html webindia123.com 30 जून 2009 14 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20131005014905/http://news.webindia123.com/news/articles/India/20090630/1285926.html 5 अक्तूबर 2013 dead इस धर्मार्थ संगठन के पैसों से पलक या उनके परिवारवालों को कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं होता। लाभार्थी बच्चों से पलक एक गुड़िया प्रतीक के रूप में स्वीकार करती है।Mighty heart http://www.hindu.com/mag/2007/01/07/stories/2007010700360700.htm द हिन्दू 7 जनवरी 2007 10 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20130705195915/http://www.hindu.com/mag/2007/01/07/stories/2007010700360700.htm 5 जुलाई 2013 live
2011-अब तक
सन 2011 में पलक ने हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका के रूप में कदम रखा मगर उनका ह्रदय रोग पीड़ित बच्चों की मदद करने का अभियान अब भी जारी है। मई 2013 तक उन्होने पलक मुच्छल हार्ट फाऊंडेशन के लिए तकरीबन ढाई करोड़ रुपयों की राशि जमा की थी जिससे 572 बच्चो का ऑपरेशन हो सका और उनकी जान बचाई जा सकी। 621 ह्रदय रोग पीड़ित बच्चे अब भी उनकी इंतजार सूची में है जिनकी मदद के लिए पलक के प्रयास जारी है।Song in her head is for the heart http://m.timesofindia.com/india/Song-in-her-head-is-for-the-heart/articleshow/20268491.cms द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 26 मई 2013 26 मई 2013 https://web.archive.org/web/20131004215531/http://m.timesofindia.com/india/Song-in-her-head-is-for-the-heart/articleshow/20268491.cms 4 अक्तूबर 2013 live
पलक मुच्छल केअविश्वसनीय महान सामाजिक कार्यों में उनके योगदान की प्रशंसा करने और समाज में प्रेरणा देने के लिए पलक मुच्छल के जीवन पर एक अध्याय पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया गया है।पलक मुच्छल का जीवन बायोग्राफी विकी Palak Muchhal Biography Hindi wiki https://www.tubebite.com/palak-muchhal-biography-hindi-wiki-%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b%e0%a4%b2/ टूबबाईट 19 मई 2021 19 मई 2021 https://web.archive.org/web/20210601213538/https://www.tubebite.com/palak-muchhal-biography-hindi-wiki-%E0%A4%AA%E0%A4%B2%E0%A4%95-%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9B%E0%A4%B2/ 1 जून 2021 live
व्यावसायिक जीवन
मुच्छल बचपन से ही बॉलीवुड में पार्श्वगायिका बनाना चाहती थीं। उन्होंने अपने बचपन और किशोरावस्था के दिनों में छह गैर-फ़िल्मी संगीत एल्बम भी रिलीज़ की। २००१ में जब वे नौ साल की थीं, तब उनकी पहली एल्बम "चाइल्ड फॉर चिल्ड्रन" टिप्स म्यूजिक द्वारा रिलीज़ की गयी थी। २००३ में उनकी दूसरी एल्बम पलकें भी रिलीज़ हुई। बाद के वर्षों में उन्होंने अपनी बाकी एल्बम "आओ तुम्हे चाँद पर ले जाएँ", "बेटी हूँ महाकाल की", "दिल के लिए भी रिलीज़ की। २०११ में टी-सीरीज़ ने उनकी एल्बम "जय जय देव गणेश" रिलीज़ की। २००६ में अपने गायन व्यवसाय के लिए बॉलीवुड में अवसर प्राप्त करने के लिए वे इंदौर से मुम्बई चली गयीं। सन 2011 में पलक ने हिन्दी फिल्मों की दुनिया में पार्श्व गायिका के रूप में कदम रखा। उन्होंने अपने व्यावसायिक जीवन का पहला गाना सन 2011 की फिल्म दमादम के लिए गाया। उसके बाद उन्होंने ना जाने कबसे, एक था टाइगर, फ्रॉम सिडनी विथ लव, आशिकी 2 और बंगाली फिल्म रॉकी के लिए गाने गाये। एक था टाइगर का गाना "लापता" हिट हुआ और वे बॉलीवुड में सफल गायिका के तौर पर स्थापित हो गयीं। आशिक़ी 2 में उनके गाये गानों से वे सनसनी बन गयी।http://www.jansatta.com/photos/entertainment-gallery/beautiful-palak-muchhal-is-a-indians-children-life-saving-singer-here-know-more-fact-about-her/260766-2/ बॉलीवुड गानों को आवाज देने वाली खूबसूरत पलक हैं एक लाइफसेविंग सिंगर, हजारों बच्चों का करातीं है इलाज जनसत्ता १ मार्च २०१७ https://web.archive.org/web/20170301095938/http://www.jansatta.com/photos/entertainment-gallery/beautiful-palak-muchhal-is-a-indians-children-life-saving-singer-here-know-more-fact-about-her/260766-2/ 1 मार्च 2017 dead बॉलीवुड में अपने प्रवेश के बाद, उन्होंने हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध लगभग हर फिल्म में गाने गाये। २०१४ में हिमेश के संगीत निर्देशन में उन्होंने मीका सिंह के साथ किक फ़िल्म के लिए "जुम्मे की रात" गाना गाया जो साल का सबसे बड़ा हिट गाना रहा। बाद में उहोने कई हिट गाने गाये।'Ek Tha Tiger' playback singer Palak Muchhal is working on 48 songs http://www.mid-day.com/entertainment/2012/oct/201012-Ek-Tha-Tiger-playback-singer-Palak-Muchhal-is-working-on-48-songs.htm मिड-डे 20 अक्टूबर 2012 10 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20130522081101/http://www.mid-day.com/entertainment/2012/oct/201012-Ek-Tha-Tiger-playback-singer-Palak-Muchhal-is-working-on-48-songs.htm 22 मई 2013 live वे सलमान खान को बॉलीवुड में अपनी सफलता का श्रेय देती हैं।http://www.bhaskar.com/news/RAJ-KOT-OMC-singer-palak-muchhal-charity-show-and-salman-realtions-news-hindi-5529515-PHO.html इस सिंगर का सलमान से है खास रिश्ता, 4 की उम्र में शुरू कर दी थी सिंगिंग दैनिक भास्कर १६ फरवरी २०१७ 16 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170216080032/http://www.bhaskar.com/news/RAJ-KOT-OMC-singer-palak-muchhal-charity-show-and-salman-realtions-news-hindi-5529515-PHO.html 16 फ़रवरी 2017 live
गानों की सूची
साल
गाना
फ़िल्म
संगीत
साथ
2011
"दमादम"
दमादम
हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया
"प्यार के सिलसिले"
ना जाने कबसे
जतिन पंडीत
अकेले
2012
"लापता"
एक था टाइगर
सोहेल सेन
केके
"नैनो ने नैनो से"
फ्रॉम सिडनी विथ लव
सोहेल सेन
सोहेल सेन
2013
"मेरी आशिक़ी तुम ही हो"
आशिकी 2
मिथुन
अरिजीत सिंह
"चाहूँ मैं या ना"
जीत गांगुली
सुधीर पटेल
"तुई बोरशा बिकेलेर धेउ"
रॉकी (बंगाली फिल्म)
शान
2015 "तेरी खुशबू" मिस्टर एक्स जीत गांगुली "तेरी मेरी कहानी" गब्बर इज़ बैक चिरंतन भट्ट अरिजीत सिंह "पंछी बोले" बाहुबली: द बिगनिंग एम एम कीरवानी एम एम कीरवानी"प्रेम रतन धन पायो"प्रेम रतन धन पायोहिमेश रेशमिया "जब तुम चाहो"मोहम्मद इरफ़ान, दर्शन रावल "आज उनसे कहना है" शान, ऐश्वर्या मजूमदार 2016 "हुआ है आज पहली बार" सनम रे अमाल मलिक अरमान मलिक, अमाल मलिक "कबीर मोस्ट वांटेड मुंडा" की एंड का मीत ब्रदर्स मीत ब्रदर्स, अर्जुन कपूर "देखा हज़ारो दफा" रुस्तमजीत गांगुली अरिजीत सिंह "हममें तुममें जो था" राज़ रिबूट पापोन "कौन तुझे" एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी अमाल मलिक2017 "काबिल हूँ" काबिल राजेश रोशन ज़ुबिन नौटियाल "कभी यादों में" कभी यादों में अभिजीत वघानी (पुनर्निर्मित) अरिजीत सिंह "रोग जाने" लाली की शादी में लड्डू दीवाना विपिन पटवा सुधीर पटेल
पुरस्कार और सम्मान
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (2000), रजत पदकLatest Releases http://pib.nic.in/archieve/lreleng/lyr2002/rfeb2002/05022002/r0502200210.html Government of India 5 फ़रवरी 2002 14 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20131005022704/http://pib.nic.in/archieve/lreleng/lyr2002/rfeb2002/05022002/r0502200210.html 5 अक्तूबर 2013 live
राष्ट्रीय समन्वय पुरस्कार (2001)
राजीव गांधी पुरस्कार (2005)
पोगो टीवी चेनैल "कैंडीमैन कुछ भी करेगा" पुरस्कार (2005)Indiantelevision.com's Kidology: Dic Entertainment inks international TV deals at Mipcom 2005 http://www.indiantelevision.com/headlines/y2k5/nov/nov133.htm Indian Television Academy 14 नवम्बर 2005 14 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20120309131607/http://www.indiantelevision.com/headlines/y2k5/nov/nov133.htm 9 मार्च 2012 dead
सोनी टीवी कैडबरी बॉर्नव्हीटा कॉन्फीडन्स च्यम्पीयनशीप (2006)http://derek.in/pages/in_schools_students_02tvshows.aspx DEREK Derek O'Brien & Associates 2012 10 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20180816094951/http://derek.in/pages/in_schools_students_02tvshows.aspx 16 अगस्त 2018 dead
गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स500th kid to be benefitted by Indore's Good Samaritan http://news.webindia123.com/news/articles/India/20110511/1747546.html webindia123.com 10 मई 2011 10 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20150402194941/http://news.webindia123.com/news/articles/India/20110511/1747546.html 2 अप्रैल 2015 dead
युवा ओजस्वीनी अलंकारन पुरस्कार (2006)Vasundhara to be honoured with Ojaswini award http://m.oneindia.in/news/2006/10/03/vasundhara-to-be-honoured-with-ojaswini-award-1159877408.html OneIndia 3 अक्टूबर 2006 14 अप्रैल 2013 जून 2020 InternetArchiveBot
आंतरराष्ट्रीय रोटरी क्लब द्वारा पॉल हँरीस फेलोशिपAt the art of the matter http://dnasyndication.com/dna/article/DNIND10404 डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस 25 मई 2012 10 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20150402154244/http://dnasyndication.com/dna/article/DNIND10404 2 अप्रैल 2015 dead
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा सातवी कक्षा कि नैतीक शास्त्र पाठ्यक्रम में पलक के बारे में लेख
10 वा वार्षिक केल्वीनेटर ग्रेट वुमन अचिवर 2011 पुरस्कारGr8! Women Achiever awards 2011 http://www.indiantelevisionacademy.com/site/awards_itawa_details.php?year=2011 Indian Television Academy Awards 7 फ़रवरी 2011 10 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20130212085052/http://www.indiantelevisionacademy.com/site/awards_itawa_details.php?year=2011 12 फ़रवरी 2013 dead
विरंगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला समिती ग्वालियर द्वारा विरंगना (2011) पुरस्कार
कोका कोला टीवी विज्ञापन "हाँ मैं क्रेज़ी हूँ" का हिस्सा (2012)Coca-Cola urges people to spread kindness, open happiness on Videos – Advertising – The Work – Campaign India http://www.campaignindia.in/Video/327899,coca-cola-urges-people-to-spread-kindness-open-happiness.aspx Campaign India 7 जनवरी 2013 10 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20130131041148/http://www.campaignindia.in/Video/327899,coca-cola-urges-people-to-spread-kindness-open-happiness.aspx 31 जनवरी 2013 dead
19 वा सुर आराधना पुरस्कार (2012)Anupam Kher, Bappi Lahiri honoured at Sur Aradhana Awards http://www.news24online.com/anupam-kher-bappi-lahiri-honoured-at-sur-aradhana-awards_LatestNews24_7922.aspx news24online.com 21 दिसम्बर 2012 10 अप्रैल 2013 30 नवंबर 2024 https://web.archive.org/web/20241130133440/https://www.news24online.com/anupam-kher-bappi-lahiri-honoured-at-sur-aradhana-awards_LatestNews24_7922.aspx dead
"लापता" (एक था टायगर) गाने के लिए 19वा लायन्स गोल्ड पुरस्कार (2012)19th Lions Gold Awards 2013 Winners List – CineBag http://cinebag.com/19th-lions-gold-awards-2013-winners-list Cinebag 16 जनवरी 2013 10 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20130710235044/http://cinebag.com/19th-lions-gold-awards-2013-winners-list/ 10 जुलाई 2013 dead
सन्दर्भ
30em
श्रेणी:1992 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:गायिका
श्रेणी:बॉलीवुड