Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

असम राज्य परिवहन निगम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

असम राज्य परिवहन निगम ३० मार्च १९७० गुवाहाटी श्री चंद्र मोहन पटवारी परिवहन मंत्री आधिकारिक जालस्थल असम राज्य परिवहन निगम या एएसटीसी एक राज्य स्वामित्व वाली सड़क परिवहन निगम है, जो असम और आसपास के राज्यों में बस सेवाएं प्रदान करती है। गुवाहाटी और नगाँव के बीच चार बसों के साथ असम राज्य परिवहन को राज्य सरकार के विभाग के रूप में शुरू किया गया था। धीरे-धीरे पूरे राज्य में विभाग के परिवहन नेटवर्क का विस्तार हुआ। राज्य परिवहन विभाग को ३० मार्च १९७० को निगम का दर्जा दिया गया था। सभी बसों का पंजीकरण कोड एएस-२० है। सेवाएं एएसटीसी लंबी दूरी के लिए हाय-टेक लक्जरी (एसी / गैर एसी), और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हाय-टेक अर्ध और मिनी डीलक्स बस सेवाओं सहित 585 बसों का बेड़ा संचालित करती है। एएसटीसी के तहत कई निजी बसों का संचालन भी किया जा रहा है। २०१३ में, निगम ने शहरी सेवाओं की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम-आधारित ट्रैकिंग सिस्टम को लागू करने का प्रस्ताव भी रखा था। गुवाहाटी की एएसटीसी सिटी बस सेवा चरण-२ के तहत २३ वातानुकूलित और ५० गैर-एसी बसें लगाई गई हैं। ये सभी बसें जलकुकबारी-नूनमाती, जलकुबारी-बेल्टोला वाया पलटन बाजार, आईएसबीटी-मिर्जा और आईएसबीटी-जगिरोध के बीच चल रही हैं। शहरी विकास मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक एएसटीसी की सहायक कंपनी, असम राज्य शहरी परिवहन निगम, गुवाहाटी में नई बसों के संचालन के लिए बनाई गई थी। जनवरी २०१६ से, एएसटीसी ने उल्बेरी वोल्वो बिंदु, गुवाहाटी से एलजीबीआई हवाई अड्डे तक वोल्वो हवाई अड्डा सेवा शुरू की। बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक जालस्थल श्रेणी:भारत के राज्य सड़क परिवहन निगम श्रेणी:असम में परिवहन