411 REFERENCE · Wikipedia
फिलिप हैलेन डायबविग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फिलिप डायबविग ASSA 2025 - Philip Dybvig 01.jpg 2025 में डायबविग 1955 5 22 गेन्सविले, फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (2022) Indiana University, Bloomington (BA)University of PennsylvaniaYale University (MA, MPhil, PhD) Yale University Princeton UniversityOlin Business School
yes
Recovering Additive Utility Functions
https://www.proquest.com/docview/303023282/
1979
Stephen Ross
फिलिप हैलन डायबविग (जन्म - 22 मई 1955) एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। डायबविग सेंट लुईस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय के ओलिन बिजनेस स्कूल में बैंकिंग और वित्त के बोटमेनस बैंकशेयर प्रोफेसर हैं।
डायबविग को "बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए" डायमंड और बेन बर्नान्के के साथ संयुक्त रूप से 2022 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।"स्वरिजेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल 2022" https://www.nobelprize.org/prizes/economic-sciences/2022/press-release/ NobelPrize.org 7 जून 2026 डायबविग और डायमंड ने 1983 में “बैंक रन्स, डिपॉज़िट इंश्योरेंस, एंड लिक्विडिटी” लिखी जिसमें उन्होंने पहली बार वित्तीय संकट के दौरान बैंकों की कमज़ोरी को बताने वाला अपना गणितीय मॉडल पेश किया।
शिक्षा
डायबविग ने इंडियाना विश्वविद्यालय में पढ़ाई की और 1976 में गणित और भौतिकी में बीए की डिग्री हासिल की। येल विश्वविद्यालय में स्थानांतरित होने से पहले एक वर्ष के लिए पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र पीएचडी कार्यक्रम में भाग लिया और यहां इन्होंने अर्थशास्त्र में एमए (1978), एमफिल (1978) और पीएचडी (1979) की डिग्री प्राप्त की।फिलिप एच. डायबविग: करिकुलम विटा https://dybfin.wustl.edu/misc/vitae.html dybfin.wustl.edu 7 जून 2026
करियर
डायबविग परिसंपत्ति मूल्य निर्धारण, बैंकिंग, निवेश और कॉर्पोरेट प्रशासन में विशेषज्ञ हैं। ये पहले येल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और प्रिंसटन विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर थे। डायबविग 2002 से 2003 तक वेस्टर्न फाइनेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष थे और 2010 से 2021 तक साउथवेस्टर्न यूनिवर्सिटी ऑफ़ फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स में इंस्टीट्यूट ऑफ़ फाइनेंशियल स्टडीज़ के डायरेक्टर थे।
डायबविग डगलस डायमंड के साथ डायमंड-डायबविग मॉडल पर काम करने के लिए जाने जाते है।बैंक रंस आर नॉट मैडनेस: दिस मॉडल एस्प्लेनेड वाई https://www.chicagobooth.edu/review/bank-runs-arent-madness-this-model-explained-why द यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस 7 जून 2026 en
इन्हें भी देखें
अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची
श्रेणी:1955 में जन्मे लोग
श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता
श्रेणी:जीवित लोग
सन्दर्भ