Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग्यूटेनबर्ग परियोजना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ग्यूटेनबर्ग परियोजना प्रतीक 1 दिसम्बर 1971 (पहले दस्तावेज का प्रकाशन)माइकल एस. हार्ट http://www.gutenberg.org/etext/1 United States Declaration of Independence by United States Project Gutenberg 17 फ़रवरी 2007 https://web.archive.org/web/20070126065920/http://www.gutenberg.org/etext/1 26 जनवरी 2007 live से अधिक दस्तावेज माइकल एस हार्ट www.gutenberg.org ग्यूटेनबर्ग परियोजना (अंग्रेजी: Project Gutenberg), सांस्कृतिक पुस्तकों के अंकीयकरण (डिजिटाइज़) और संग्रहण से संबंधित एक स्वयंसेवी प्रयास है जिसका उद्देश्य विपुस्तकों (eBooks) के 'सृजन और उनके वितरण’ को बढ़ावा देना है। 1971 में, माइकल एस हार्ट द्वारा स्थापित, यह सबसे पुराना अंकीय पुस्तकालय (डिजिटल लाइब्रेरी) है। इसके संग्रह में ज्यादातर सार्वजनिक डोमेन पुस्तकों का पूरा पाठ उपलब्ध है। परियोजना इन पुस्तकों के मुफ्त वाचन हेतु यथासंभव प्रयास करती है और इसके लिए वो इन्हें एक टिकाऊ मुक्त पारूप में प्रस्तुत करती है, जिसे किसी भी कंप्यूटर पर देखा जा सकता है। दिसम्बर 2009 तक, ग्यूटेनबर्ग परियोजना के संग्रह में 30,000 से अधिक पुस्तकें थीं। ग्यूटेनबर्ग परियोजना कई अन्य परियोजनाओं जो कि अपने आप में स्वतंत्र संगठन हैं और समान आदर्शों का पालन करते हैं, के साथ संबद्ध है और इन्हें ग्यूटेनबर्ग परियोजना के ट्रेडमार्क के उपयोग करने की अनुमति भी दी गई है। जहाँ भी संभव हो, पुस्तकें सादे पाठ में उपलब्ध हैं, लेकिन अन्य प्रारूपों, जैसे कि HTML, PDF, EPUB, MOBI और Plucker में भी यह उपलब्ध हैं। ज्यादातर कार्य अंग्रेजी भाषा में हैं, लेकिन कई गैर अंग्रेजी काम भी उपलब्ध हैं। सन्दर्भ श्रेणी:साहित्य