Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जूल प्रभाव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जूल प्रभाव (Joule effect) अथवा जूल का नियम (Joule's law) से आशय अनेकों भौतिक प्रभावों से है जिनका सम्बन्ध अंग्रेज भौतिकशास्त्री जेम्स प्रेस्कॉट जूल (James Prescott Joule) से है। ये नियम या प्रभाव एक नहीं बल्कि अनेक हैं, जो नीचे दिए गए हैं- जूल का प्रथम नियम (जूल तापन) -- यह नियम किसी चालक से होकर बहने वाली विद्युत धारा तथा उससे उस चालक में उत्पन्न ऊष्मा का परस्पर सम्बन्ध बताती है। (Q = I2 R) जूल का द्वितीय नियम -- यह नियम कहता है कि किसी आदर्श गैस की आन्तरिक ऊर्जा उसके आयतन और दाब पर निर्भर नहीं करती, केवल उसके तापमान पर निर्भर होती है। चुम्बकीय विरूपण (Magnetostriction) -- यह लौहचुम्बकीय पदार्थों का एक गुण है। जब किसी लौहचुम्बकीय पदार्थ को किसी चुम्बकीय क्षेत्र में ले जाया जाता है तो उनका आकार बदल जाता है। जूल-टॉमसन प्रभाव (Joule–Thomson effect) -- जब किसी गैस को बिना किसी अवरोध के फैलती है तो उसका ताप बदल जाता है (प्रायः ताप कम हो जाता है)। गो-जूल प्रभाव (Gough–Joule effect) -- जब किसी एलास्टोमर को गरम किया जाता है, जबकि वह तनाव में हो, तो उसमें संकुचन (contraction) होता है। जूल का प्रथम नियम सन् 1840 और 1843 के मध्य जूल ने विद्युत् धारा के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली ऊष्मा का अध्ययन किया। उन्होंने अपने अध्ययन से उन्होंने जूल का ऊष्मा का नियम प्रतिपादित किया, इसे सामान्यतः जूल प्रभाव के नाम से जाना जाता है। जूल का प्रथम नियम किसी चालक में प्रवाहित धारा, उसका प्रतिरोध और समय के पदों में ऊष्मा का व्यंजक उत्पन्न करता है।https://books.google.com/books?id=IE3PAAAAMAAJ&q=%22joule%27s%20laws%22%201840&pg=PA402 General physics: an elementary text-book FOR colleges, 2nd Edition क्रू हेनरी द मैकमिलन कंपनी 1910 यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन 402–404 चुम्बकीय विरूपण लौहचुम्बकीय पदार्थ को चुम्बकीय क्षेत्र में रखने पर होने वाले परिवर्तन को चुम्बकीय विरूपण प्रभाव से समझा जाता है। जूल ने सन् 1842 में पहली बार किसी लौहचुम्बकीय पदार्थ की बनी छड़ में होने लम्बाई में परिवर्तन को प्रेक्षित किया था।जूल जेपी 1847 On the Effects of Magnetism upon the Dimensions of Iron and Steel Bars https://books.google.com/books?id=VEgEAAAAYAAJ&q=joule%20annals%20electricity%20219%201842&pg=PA76 The London, Edinburgh, and Dublin Philosophical Magazine and Journal of Science Taylor & Francis 30, Third Series 76–87, 225–241 2009-07-19 Joule observed in this paper that he first reported the measurements in a "Conversazione" in Manchester, England, in (Sturgeon's) Annals of Electricity, Magnetism, and Chemistry 8, 219-224 (1842) जूल प्रसरण सन् 1845 में जूल ने बड़े आयतन में गैसे के मुक्त प्रसरण का अध्ययन किया। इसे जूल प्रसरण के नाम से जाना जाता है।https://books.google.com/books?id=bA9Lp2GH6OEC&q=%22joule%20expansion%22%201845&pg=PA217 Theoretical concepts in physics: an alternative view of theoretical reasoning in physics, 2nd Ed. Longair M. S. Cambridge University Press 2003 978-0-521-52878-8 217 मुक्त प्रसरण से गैस का ठंडा होने की इस प्रक्रिया को कई अक्सर जूल प्रभाव कहते हैं।http://www.physics.usyd.edu.au/ugrad/sphys_2005/sphys_webct/3013_3913/T048.pdf Thermodynamics of cooling 2005 सिडनी विश्वविद्यालय https://web.archive.org/web/20110611040118/http://www.physics.usyd.edu.au/ugrad/sphys_2005/sphys_webct/3013_3913/T048.pdf 2011-06-11 2009-07-22 dead गॉफ़–जूल प्रभाव यदि किसी प्रत्यास्थ आबंध को पहले खींचा जाता है और फिर अगर्म किया जाये तो वो फैलने के स्थान पर सिकुड़ जायेगा। यह प्रभाव सर्वप्रथम सन् 1802 में जॉन गॉफ़ ने प्रेक्षित किया और आगे 1850 के दशक में जूल ने इसका अध्ययन किया, इसके पश्चात् इसे गॉफ़–जूल प्रभाव जाना जाता है।http://www.chem.yale.edu/~chem125/goodyear/Gough.html John Gough and his Observation of Rubber Thermodynamics 1998-10-06 येल विश्वविद्यालय https://web.archive.org/web/20110607134244/http://www.chem.yale.edu/~chem125/goodyear/Gough.html 2011-06-07 2009-07-19 deadhttps://books.google.com/books?id=GE43QpP83RUC&q=Gough-Joule%20effect&pg=PA165 Tears of the Tree: The Story of Rubber -- A Modern Marvel लोडमान जॉन ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस 2005 978-0-19-856840-7 165 इन्हें भी देखें जूल–थॉमसन प्रभाव सन्दर्भ श्रेणी:भौतिक प्रभाव