Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मैक्रो वायरस ( कम्प्यूटिंग )

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मैक्रो वायरस वो वायरस होते है जो किसी मैक्रो भाषा (Macro Language) में लिखे जाते है, जैसे विजुअल बेसिक, जो माइक्रोसोफ्ट वर्ड या एक्सेल में प्रयुक्त होती है | मैक्रो वायरस दूसरे किसी भी वायरस की तरह एक प्रचालन तंत्र की बजाय किसी भी प्रचालन तंत्र को प्रभावित कर सकता है | यह किसी ई-मेल के साथ जुडकर, किसी फ्लॉपी डिस्क के साथ, यूएसबी डिस्क के साथ, किसी साईट से कुछ डाउनलोड करते समय, संचिका स्थानांतरण के समय और सहकारी अनुप्रयोग को चलाते समय आपके कंप्यूटर में घुस सकता है | परन्तु ये किसी विशेष अनुप्रयोग से ही जुड़े होते है, जैसे माइक्रोसोफ्ट वर्ड या एक्सेल | उदाहरण वी०बी० (विजुअल बेसिक) मैक्रो में बना "जूलेकिलर वायरस" माइक्रोसोफ्ट वर्ड 97 के द्वारा कंप्यूटर में फ़ैल जाता है | यदि इस प्रभावित दस्तावेज को खोला जाता है तो यह "वर्ड" की सार्वभौम साँचा (normal.dot) को प्रभावित करता है और इस प्रकार किसी भी दस्तावेज को खोलने पर यह वायरस कंप्यूटर में फैलता जाता है | इस वायरस का प्रभाव बहुत अधिक है | यदि वर्तमान महीना जुलाई का है तो यह आप के कंप्यूटर की सी० ड्राईव का सारे आँकड़े मिटा देता है |