Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आवर्ती ज्वर संलक्षण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आवर्ती ज्वर (Periodic fever syndromes या autoinflammatory diseases या autoinflammatory syndromes) ऐसे विकारों का समुच्चय है जिनका लक्षण यह है कि शरीर की किसी प्रणाली में या किसी अंग में एक अवधि के बाद पुनः शोथ (इन्फ्लेमेशन) उत्पन्न होता है। इन्हें ऑटो-इन्फ्लेमेटरी विकार (autoinflammatory diseases) भी कहते हैं। अधिकांश ऑटो-इन्फ्लेमेटरी विकार प्रायः अनुवांशिक होते हैं और बचपन से ही विद्यमान रहते हैं। ये जन्मजात प्रतिरक्षा प्रणाली में त्रुटि के कारण उत्पन्न होते हैं। आवर्ती ज्वर विकार विभिन्न प्रकार के होते हैं लेकिन सभी में ज्वर, जोड़ों का दर्द, त्वचा पर पित्तिका (rashes), पेट में दर्द होते हैं और जीर्ण समस्याये (जैसे ऐमिलॉइडता (amyloidosis)) पैदा कर सकते हैं। सन्दर्भ श्रेणी:रोग