411 REFERENCE · Wikipedia
सिलिकॉन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सिलिकॉन (Silicon) ; प्रतीक : Si) अथवा मृत्स्नक एक रासायनिक तत्व है। यह पृथ्वी पर ऑक्सीजन के बाद सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व है। सिलिकॉन के यौगिक एलेक्ट्रॉनिक अवयव, साबुन, शीशे एवं कंप्यूटर चिप्स में इस्तेमाल किए जाते हैं। सिलिकॉन की खोज १८२४ में स्वीडन के रसायनशास्त्री जोंस जकब बज्रेलियस ने की थी। आवर्त सारिणी में इसे १४वें स्थान पर रखा गया है।गुप्त तारकनाथ भौतिकी एवं रसायन शास्त्र नवंबर २००४ भारती पुस्तक मन्दिर, कोलकाता 252-253 १६ मई २००९
उपयोग
सिलिकॉन यौगिकों, जैसे सिलिकॉन कारबाइड (SiC) को उनकी अनोखी विशेषताओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कठोरता में यह तत्व हीरे की बराबरी करता है। जब सिलिकॉन को अन्य तत्वों के साथ मिलाया जाता है तो उस यौगिक को सिलिकेट अथवा मृत्स्नग्ध कहते हैं। सिलिकेट्स को अनेक औद्योगिक कार्यो के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इनकी अन्य रासायनिक यौगिकों के साथ क्रिया कराई जाती है ताकि यह अपने सिलिकॉन तत्व अलग करें या अन्य तत्वों के साथ विभिन्न कार्यों के लिए क्रिया कर सकें। बेकरी के नॉन-स्टिक उपकरण, बिजली उत्पादों के शील्ड सिलिकॉन से बनते हैं।
सिलिकॉन का इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अधिकाधिक प्रयोग होने के कारण अमेरिका की कंप्यूटर जगत के केंद्र को सिलिकॉन वैली का नाम दिया गया है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Silicon
silicon
मिनरल.गैलरीज़, कॉम– सिलिकॉन
वेबएलिमेन्ट्स.कॉम– सिलिकॉन
Proceedings Of The Select Committee On Ontario Hydro Nuclear Affairs
NIRS Reactorwatch
ccnr.org Representative Ed Markey's Statements concerning flammable firestops
USNRC Information Notice 88-56
Silicone Polymers (Virtual Chembook, Elmhurst College)
Science of Silicone Polymers (Silicone Science On-line, Centre Européen des Silicones - CES)
Types of silicone
श्रेणी:सिलिकॉन
श्रेणी:खनिज
श्रेणी:रासायनिक तत्व
श्रेणी:मेटलॉएड्स
श्रेणी:अर्धचालक