411 REFERENCE · Wikipedia
डच भारत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डच भारत से तात्पर्य १८-१९वीं शताब्दी में भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित डच ईस्ट इण्डिया कम्पनी की बस्तियों एवं व्यापारिक पोस्टों से है। वस्तुतः सम्पूर्ण डच भारत पर शासन करने वाली कोई एक 'राजनीतिक शक्ति' कभी मौजूद नहीं थी। अतः 'डच भारत' केवल एक भौगोलिक परिभाषा मात्र है। इसके बजाय, डच भारत इन गवर्नोरेट्स में विभक्त थी- डच सिलोन, डच कोरोमण्डल, डच मालाबार, डच बंगाल तथा डच सूरत।
दूसरी तरफ, 'डच इण्डीज' से तात्पर्य, डच ईस्ट इंडीज से था जो वर्तमान में इंडोनेशिया, डच वेस्ट इंडीज (वर्तमान सूरीनाम और भूतपूर्व नीदरलैण्ड्स एन्टीलीज हैं।